Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

कपड़े और कोल्‍ड ड्रिंक के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

कपड़े और कोल्‍ड ड्रिंक के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Apr 16, 2026, 08:32 AM
|
Posted By Preeti Kumari

A massive fire broke out in a clothing and cold drink warehouse, causing losses worth lakhs.


वाराणसी: राजातालाब क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर अचानक कपड़े और कोल्‍ड ड्रिंक के गोदाम में आग गलने से लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है. इस दौरान पूरा परिसर धुएं और आग की लपटों से घिर गया. आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं और आसपास के लोग भयभीत होकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. आग ने आसपास के मकानों को को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे वहां रखे सामान राख हो गए.


र


आग की चपेट में पूरा गोदाम


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा में कपड़े और पैकेजिंग सामग्री रखी हुई थी जो अत्यधिक ज्वलनशील होती है. इसी कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही समय में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि शुरुआत में आग छोटी थी लेकिन देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया और आसपास के अन्य हिस्सों में भी फैल गई.


र


दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू


घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का कार्य शुरू किया. पानी की तेज धार और लगातार प्रयासों के बावजूद आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए. कपड़े के गोदाम के साथ लगे कोल्डड्रिंक के गोदाम में भी आग फैल गई जिससे वहां रखी हजारों बोतलें और पैकेज्ड सामग्री जलकर नष्ट हो गई. आग की तेज गर्मी के कारण बोतलें फटने लगीं जिससे धमाके जैसी आवाजें सुनाई दीं और स्थिति और अधिक भयावह हो गई. व्यापारियों के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है.


इस भीषण अग्निकांड के बीच राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है. समय रहते सीढी लगाकर मकान में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. हालांकि आर्थिक नुकसान काफी बड़ा है और प्रभावित व्यापारियों के सामने अब नुकसान की भरपाई एक बड़ी चुनौती बन गई है. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.


प


Also read: पुलिस के निर्माण कार्य रोकने पर अधिवक्‍ताओं का हंगामा, पुलिस चौकी का घेराव


विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रही है और सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके. इस घटना ने एक बार फिर गोदामों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर कर दिया है. स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते उचित सुरक्षा उपाय किए गए होते तो नुकसान को कम किया जा सकता था. फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस अग्निकांड को लेकर तरह तरह की चर्चा होती रही.


ह


&t=6s

शिक्षक एमएलसी ने आयुष विभाग में 1000 फर्जी डाक्टरों के पंजीयन का लगाया आरोप
शिक्षक एमएलसी ने आयुष विभाग में 1000 फर्जी डाक्टरों के पंजीयन का लगाया आरोप
वाराणसीः उत्तर प्रदेश के आयुष विभाग और चिकित्सा पंजीयन व्यवस्था को लेकर शिक्षक एमएलसी एवं विधान परिषद में पूर्व नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नवीन सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आऱोप लगाया कि आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बती चिकित्सा पद्धति बोर्ड, लखनऊ के रजिस्ट्रार डॉ. अखिलेश वर्मा कथित तौर पर डॉक्टर पंजीयन घोटाले से जुड़े एक अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का संचालन कर रहे हैं और विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है. प्रेसवार्ता में लाल बिहारी यादव ने आरोप लगाया कि बिना नीट परीक्षा उत्तीर्ण किए और बिना किसी मेडिकल कालेज में विधिवत दाखिला लिए लगभग 1,000 लोगों को कथित तौर पर बीएएमएस (BAMS) पंजीकृत डॉक्टर बना दिया गया. उनके अनुसार, प्रति अभ्यर्थी 15 से 20 लाख रुपये की कथित वसूली के जरिए करीब 1,000 से 1,500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की गई. हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कालेजों के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी मार्कशीट, डिग्री, इंटर्नशिप प्रमाणपत्र और बोर्ड की एनओसी जैसे कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए.ALSO READ : ट्राली चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिसआरोप है कि इन दस्तावेजों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर फर्जी सत्यापन दिखाया गया और रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर से पंजीयन प्रमाणपत्र जारी किए गए, जिसके आधार पर कई लोग जिलों में पंजीकरण कराकर वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे हैं और मरीजों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। लाल बिहारी यादव ने बताया कि कथित पंजीयन घोटाले का खुलासा 7 अप्रैल 2025 को भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM), नई दिल्ली की टीम ने किया था और रजिस्ट्रार को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे. आरोप है कि रजिस्ट्रार ने बोर्ड सदस्यों को इसकी सूचना नहीं दी, अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर 41 कथित फर्जी पंजीयन निरस्त कर दिए और लखनऊ के हुसैनगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज नहीं कराई. उन्होंने यह भी कहा कि मामले को दबाए रखने के लिए अप्रैल 2025 से बोर्ड की नियमित कार्यवाही बाधित रखी गई. जब बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश राय को 2 अगस्त 2026 को इस मामले की जानकारी हुई, तो उन्होंने मुख्यमंत्री, आयुष मंत्री, प्रमुख सचिव आयुष और पुलिस कमिश्नर को लिखित सूचना दी. लगातार पत्राचार और मीडिया के दबाव के बाद करीब 15 माह के अंतराल पर हुसैनगंज थाने में महज 60 फर्जी पंजीकृत चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हो सकी. लाल बिहारी यादव ने सवाल उठाया कि जिन पर हस्ताक्षर कर प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप है, वे पद पर बने हुए हैं, जिससे जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है.
 ट्राली चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी,  जांच में जुटी पुलिस
ट्राली चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी: चोलापुर क्षेत्र में रैचनपुर नहर किनारे बीते मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान शिवपुर थाना क्षेत्र के शुद्धिपुर निवासी रामधनी राजभर के रूप में हुई है. जहां उसके चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं. पीड़ित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शव की पहचान के लिए फेसबुक पर पोस्ट की तस्वीर जानकारी के मुताबिक, रामधनी राजभर 23 नवंबर को टेंट हाउस संचालक के आवास से निकला था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा, पीड़ित परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी ना मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. लेकिन बीते मंगलवार को चोलापुर क्षेत्र के रैचनपुर नहर किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए उसकी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की, जिसे देखकर परिजनों ने रामधनी की शिनाख्त की. उसका शव घर से करीब 30 किलोमीटर दूर मिला. परिजनों के मुताबिक, रामधनी घर के पास स्थित एक टेंट हाउस में ट्राली चलाता था. कुछ दिन पहले पैर में चोट लगने के कारण उसने ट्राली चलाना बंद कर दिया था. इसके बाद वह टेंट हाउस में ही रहकर काम करने लगा था, वह अक्सर घर नहीं आता था और टेंट हाउस में ही रुक जाता था.पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी पुलिस कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, रामधनी के तीन बच्चे हैं. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, मृतक के बड़े भाई रामदेव राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है और मामले में कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस का कहना है कि,. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.Also Read: शहीद उद्यान पार्क के निर्माण में हुई देरी, नाराज मेयर ने ठेकेदार को लगाई जोर की फटकार
शहीद उद्यान के निर्माण में हुई देरी, नाराज मेयर ने ठेकेदार को लगाई जोर की फटकार
शहीद उद्यान के निर्माण में हुई देरी, नाराज मेयर ने ठेकेदार को लगाई जोर की फटकार
वाराणसी: सिगरा स्थित शहीद उद्यान के पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण कार्य में हो रही देरी पर मेयर अशोक कुमार तिवारी ने नाराजगी जताई. बुधवार को नगर आयुक्त शाश्वत तिवारी और मेयर अशोक तिवारी ने उद्यान में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्य की धीमी गति देखकर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई और हर हाल में 15 दिसंबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य में देरी को लेकर संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पार्क के आधुनिकीकरण का काम तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होना चाहिए, निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.दरअसल, शहीद उद्यान पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए व्यापक स्तर पर पुनर्निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इसके तहत पार्क में आकर्षक आधुनिक लाइटें, म्यूजिकल फव्वारा, बच्चों के लिए झूले और मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए आधुनिक पाथवे का निर्माण किया जा रहा है. इन सुविधाओं के शुरू होने से उद्यान में सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों के साथ ही बच्चों और परिवारों को भी बेहतर सुविधाए मिल सकेगी. नगर आयुक्त ने बताया कि पार्क के निर्माण कार्य में देरी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं. इसी के मद्देनजर आज स्थलीय निरीक्षण किया गया. संबंधित निर्माण संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य पूरे किए जाएं। ऐसा नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.शहीद उद्यान पार्क का लोकार्पणगौरतलब है कि शहीद उद्यान का लोकार्पण 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है. इसी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन उद्यान को निर्धारित समय तक तैयार करने में जुटा है. हालांकि निर्माण कार्य में हो रही देरी ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है. अब देखना होगा कि ठेकेदार 15 दिसंबर की समयसीमा तक पार्क को पूरी तरह तैयार कर पाता है या नहीं.Also Read: बढ़ने लगी बनारस में ठंड, तापमान में दर्ज की गई गिरावट