BHU में जाति पूछकर छात्र की पिटाई. छात्र सभा के इकाई अध्यक्ष पर आरोप

वाराणसी: बीएचयू के हिंदी विभाग में जाति पूछकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. एमए द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्र का आरोप है कि क्लास में जाति पूछकर पिटाई की गई है. आरोप लगाया कि समाजवादी छात्र सभा बीएचयू इकाई के अध्यक्ष हिमांशु यादव ने गाली गलौज करते हुए पिटाई की. मामले में पीड़ित छात्र ने लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

आरोपी ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी
छात्र प्रशांत मिश्र ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह 11.45 बजे वो क्लास में था. इस दौरान हिमांशु यादव ने उससे जाति और कोर्स पूछा फिर उसकी पिटाई कर दी. आरोपी ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली NCR से यूपी तक मौसम का बदला मिजाज, बारिश संग गिरेंगे ओले
बीएचयू परिसर में छात्र राजनीति और छोटी-छोटी बातों पर तनावपूर्ण माहौल बनने की घटनाएं पहले भी होती रही हैं. इस मामले में जाति आधारित सवाल और उसके बाद हुई मारपीट ने छात्रों के बीच चर्चा तेज कर दी है. लंका पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच तेजी से चल रही है. सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमांशु यादव को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ ही पुलिस पकड़े गए आरोपी से मामले की पूछताछ करने में जुटी हुई है.



