Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

परिवार संग काशी यात्रा पर आए किशोर की गंगा में डूबने से मौत, मातम में बदली खुशियां

परिवार संग काशी यात्रा पर आए किशोर की गंगा में डूबने से मौत, मातम में बदली खुशियां
Mar 19, 2026, 08:16 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: परिवार के साथ काशी भ्रमण पर आए किशोर की गंगा में स्‍नान करते समय डूबने से मौत हो गई. घटना गुरुवार की सुबह दशाश्‍वमेध थाना क्षेत्र के मीरघाट पर हुई. घटना के बाद किशोर के परिवार में मातम पसर गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर्षित चौधरी 14 वर्ष पुत्र गणेश चौधरी निवासी खुर्रमपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर अपने परिवार के साथ दर्शन और पूजन के उद्देश्य से वाराणसी आया था. गुरुवार की सुबह वह अपने परिजनों के साथ वाराही घाट मीरघाट पर गंगा स्नान कर रहा था. इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा.


o


गोताखोरों ने युवक को गंगा से बाहर निकाला


परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गंगा की तेज धारा और अधिक गहराई के कारण वह कुछ ही पलों में पानी में समा गया. घटना की सूचना मिलते ही दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एनडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया. सभी ने मिलकर किशोर की तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद उसे गंगा से बाहर निकाला गया और तुरंत कबीर चौरा मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया गया.अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद हर्षित चौधरी को मृत घोषित कर दिया.


र


यह भी पढ़ें: महाकाल वाट्सग्रुप का एडमिन गिरफ्तार, हार्स रेसिंग बेटिंग से जुड़ा कनेक्शन


इस सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. घाट पर मौजूद अन्य श्रद्धालु भी इस घटना से स्तब्ध नजर आए. परिजन बार बार यही कहते रहे कि वे खुशी खुशी दर्शन करने आए थे, लेकिन एक हादसे ने सब कुछ बदल दिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों के अनुसार मामले की सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की जा रही है.


l


सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल


वहीं घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटों पर गहराई और तेज धारा को लेकर पर्याप्त चेतावनी और निगरानी की आवश्यकता है. गंगा घाटों पर हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में सुरक्षा और जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है.

वाराणसी में इस ई-कामर्स प्‍लेटफार्म ने खोला पहला पूर्ति और छँटाई केंद्र, मिलेगी तेज डिलीवरी
वाराणसी में इस ई-कामर्स प्‍लेटफार्म ने खोला पहला पूर्ति और छँटाई केंद्र, मिलेगी तेज डिलीवरी
वाराणसी : त्योहारों के मौसम से ठीक पहले ई-कॉमर्स कंपनी अमेजान ने वाराणसी में अपना पहला फुलफिलमेंट और सॉर्ट सेंटर शुरू किया है. इस नए सेंटर में एक लाख क्यूबिक फीट सामान रखने की क्षमता है. इससे पूर्वांचल के ग्राहकों को सामान की डिलीवरी अब और तेजी से मिलेगी. अमेजन के इस नए कदम से स्थानीय स्तर पर सैकड़ों लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. कंपनी इस साल अपने लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 2800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है. इससे छोटे शहरों में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.वाराणसी के साथ-साथ कंपनी रायपुर और रांची जैसे गैर-मेट्रो शहरों में भी नए केंद्र खोल रही है. अब देश के 118 से ज्यादा शहरों में ग्राहकों को उसी दिन सामान मिलने की सुविधा मिलेगी. इस विस्तार से पूरे उत्तर प्रदेश में कंपनी का नेटवर्क और मजबूत हो गया है. इन सुविधाओं के शुरू होने से वाराणसी और आसपास के इलाकों के ग्राहकों को अमेजॉन के पैकेट ज्‍यादा तेजी और भरोसे के साथ मिलेंगे. साथ ही, इससे सैकड़ों स्थानीय लोगों को नौकरियां भी मिलेंगी. इन केंद्रों को लॉजिस्टिक्स उद्योग की प्रमुख पार्टनर कंपनियां चलाएंगी. अब पूरे उत्तर प्रदेश में अमेजॉन के पास एक फुलफिलमेंट सेंटर, एक सॉर्ट सेंटर और दो डिलीवरी स्टेशन हो गए हैं.ALSO READ:सारनाथ में विश्‍व बैंक की टीम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, सूखे पौधे और गंदगी देख जताई नाराजगीयह शुरुआत अमेजॉन के पूरे भारत में अपने नेटवर्क को बढ़ाने के कदम का हिस्सा है. कंपनी भारत भर में 20 नए एफसी, 6 नए सॉर्ट सेंटर और 150 नए डिलीवरी स्टेशन जोड़ रही है. इस नए विस्तार से एमेजॉन की सामान रखने की कुल क्षमता 50% बढ़कर 64 मिलियन (6.4 करोड़) क्यूबिक फीट हो गई है—जो 720 से अधिक ओलंपिक स्विमिंग पूल के बराबर है.
सारनाथ में विश्‍व बैंक की टीम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, सूखे पौधे और गंदगी देख जताई नाराजगी
सारनाथ में विश्‍व बैंक की टीम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, सूखे पौधे और गंदगी देख जताई नाराजगी
वाराणसी : विश्व बैंक की टीम ने मंगलवार को सारनाथ पहुंचकर प्रो-पुअर प्रोजेक्ट के तहत कराए गए विकास कार्यों और प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गंदगी और संग्रहालय परिसर के आसपास लगाए गए पौधों के सूखे मिलने पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई. टीम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए.विश्व बैंक की टीम सुबह करीब 10:19 बजे सारनाथ पहुंची. सबसे पहले पुरातात्विक संग्रहालय के आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया. गैदरिंग प्लाजा के आसपास अवैध दुकानों को देखकर टीम ने इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को दी. संग्रहालय परिसर के आसपास लगाए गए पौधों के सूखे होने पर भी टीम ने चिंता जताई. इसके बाद टीम ने व्याख्यान कक्ष का निरीक्षण किया और वहां प्रदर्शित प्राचीन चित्रों के माध्यम से सारनाथ के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी ली. पुरातात्विक संग्रहालय की हिंदू गैलरी में टीम ने देवी-देवताओं की प्रतिमाओं और कलाकृतियों का अवलोकन किया तथा उनकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी प्राप्त की.ALSO READ :सरायनंदन बजरडीहा में गैस सिलेंडर फटा, तेज धमाके से घर का सामान बिखरा, बड़ा हादसा टलासंग्रहालय के कॉमन रूम में रखे भारत के राष्ट्रीय चिह्न चार सिंह शीर्ष को भी टीम ने देखा और उसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली. राष्ट्रीय चिह्न की कलाकृति और चमक को देखकर टीम के सदस्य प्रभावित नजर आए. इसके बाद बुद्ध गैलरी में भगवान बुद्ध से संबंधित प्रतिमाओं का अवलोकन किया. निरीक्षण के अंतिम चरण में टीम पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर पहुंची. यहां धर्मराजिका स्तूप, अशोक की लाट, मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर के अवशेष और धमेख स्तूप का निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने टीम को इन ऐतिहासिक स्मारकों की पृष्ठभूमि और उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
सरायनंदन बजरडीहा में गैस सिलेंडर फटा, तेज धमाके से घर का सामान बिखरा, बड़ा हादसा टला
सरायनंदन बजरडीहा में गैस सिलेंडर फटा, तेज धमाके से घर का सामान बिखरा, बड़ा हादसा टला
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंदन बजरडीहा इलाके में मंगलवार सुबह करीब सात बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान में नाश्ता बनाते समय गैस सिलेंडर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकल चुके थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह घर में गैस सिलेंडर पर नाश्ता बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में अचानक आग पकड़ ली। स्थिति को भांपते हुए परिवार के लोग बच्चों को लेकर तत्काल घर से बाहर निकल गए। कुछ ही देर बाद गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका होते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।धमाके के बाद लोग घर के अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। कमरे में रखे बर्तन और अन्य सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे। घर का टीन शेड और दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के मुताबिक हादसे में कूलर, फ्रिज, पंखा, बर्तन सहित गृहस्थी का काफी सामान नष्ट हो गया।बच्चों को लेकर घर से बाहर निकली महिलाघटना की प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि सिलेंडर में आग लगते ही परिवार के लोग घबरा गए। उस समय बच्चे भी घर में मौजूद थे। महिला ने बताया कि आग बढ़ती देखकर वह बच्चों को साथ लेकर तत्काल घर से बाहर निकल गईं। उनके बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।महिला के मुताबिक धमाके के कारण घर में रखा गृहस्थी का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। कूलर, फ्रिज, पंखा और बर्तन समेत कई सामान नष्ट हो गए। घर का दरवाजा भी टूट गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद घर के अंदर सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देने की कही बातस्थानीय निवासी रुखसाना ने बताया कि सिलेंडर फटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस घर में घटना हुई, वहां के लोगों से पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया था, लेकिन परिवार की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई।रुखसाना के अनुसार धमाके की आवाज सुनने के बाद जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और घटना से काफी नुकसान हुआ था। हालांकि घटना में परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं।ALSO READ:दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकालस्थानीय लोगों ने बताया कि यदि घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटना के बाद इलाके में लोग सिलेंडर और गैस चूल्हे की सुरक्षा को लेकर सतर्क नजर आए।