Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

महाकाल वाट्सग्रुप का एडमिन गिरफ्तार, हार्स रेसिंग बेटिंग से जुड़ा कनेक्शन

महाकाल वाट्सग्रुप का एडमिन गिरफ्तार, हार्स रेसिंग बेटिंग से जुड़ा कनेक्शन
Mar 19, 2026, 07:33 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: साइबर अपराध पर पुलिस का प्रहार जारी है. इसी क्रम में हॉर्स रेसिंग बेटिंग एप के आरोपी महाकाल वाट्सएप ग्रुप के एडमिन राघवेंद्र सिंह को साइबर सेल ने सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर से गिरफ्तार किया. महाकाल और एके रेसिंग वाट्सएप ग्रुप से ऑनलाइन जुए का खेल चला रहा था. मुंबई, दिल्ली तक हॉर्स रेसिंग बेटिंग के तार जुड़े हैं. आरोपी राघवेंद्र के चचेरे भाई मनोज, अजय वाधवानी, पवन शर्मा और एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल की टीम दबिश दे रही है.


करपु


साइबर सेल और प्रतिबिंब पोर्टल के प्रभारी हिमांशु त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राघवेंद्र सिंह गाजीपुर के बासूचक रामपुर मांझा का मूल निवासी है और तिलमापुर में रहता है. पूछताछ में बताया कि हॉर्स रेसिंग में बेटिंग करवाता हूं. वाट्सएप ग्रुप बना रखा है. लोग वीडियो यू-ट्यूब से देखकर संपर्क करते हैं, जिन्हें एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर भारत में डेली होने वाले हार्स रेस की बोर्ड की फोटो ग्रुप में डालकर लोगों से बेटिंग के लिए कहा जाता है.


यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पहला दिन आज, इन मंत्रों के साथ करें कलश स्थापना


बेटिंग करने वाले चचेरे बड़े भाई मनोज कुमार सिंह के बैंक खाते में पैसे भेजते थे. यूपीआई के जरिये रकम को निकाल लेता था. पैसे लगाने वाले अपना घोड़ा चुनकर बेट लगाते थे. रिजल्ट आने पर जीते लोगों का पैसा वापस कर देते हैं और जो लोग हार जाते हैं उनका पैसा रख लेते हैं. रेस कोर्स के रिजल्ट indiarace.com नामक वेबसाइट पर देख लेते हैं.


प


एक व्यक्ति को बोर्ड भेजा जाता


आरोपी राघवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल से महाकाल ग्रुप से जुड़ा था. एक मोबाइल नंबर से एक व्यक्ति को बोर्ड भेजा जाता है. जिसे ग्रुप में फारवर्ड कर देते हैं. पीड़ित अमोल ने भी वाट्सएप ग्रुप में जुड़कर बेटिंग किया था. उसने चालाकी से बेट जीतने वालों की फोटो अपने वाट्सएप पर लगाकर जीत की रकम खाते में ले ली.


रपुि्


गोवा में ली ट्रेनिंग


गोवा में कर्मा ग्रुप में नौकरी के दौरान मैनेजर अजव वाधवानी के साथ मुंबई आवाजाही करता था. उसके साथ रेसकोर्स भी जाता था. यही से हॉर्स रेसिंग का आइडिया मिला. कोविड के समय व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया, जिसमें अजय वाधवानी के माध्यम से जुड़ गया था, हॉर्स रेस पर पैसा लगाया था. वहीं से जानकारी हुई. एके रेसिंग ग्रुप 2020 में बनाया गया था, पिछले 2 महीने से देख रहा हूं. बेटिंग में पवन शर्मा के कहने पर लगाया. पवन शर्मा के बताए गए अकाउंट में आगे भेजकर बेटिंग में लगा देता था.

बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका शाखा द्वारा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र (TTC) के ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञ एजीएम एंड डीआरएम श्री आनंद लखमानी और शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका श्री दिनेश कुमार द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (RSP), कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यशाला में बरेका के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना रहा।इस अवसर पर प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र श्री सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी - कर्मशाला श्री पीयूष मिंज,सहायक कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राम प्रवेश यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ALSO READ:एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.
एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.
एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.
वाराणसी: ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण को लेकर मंगलवार को सर सुंदरलाल अस्पताल, IMS-BHU के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एडोलसेंट हेल्थ एंड डेवलपमेंट (Model-AFHC), OPD-201 में जागरूकता कार्यक्रम सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को HPV संक्रमण से होने वाली बीमारियों, विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर से बचाव में टीकाकरण की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम का आयोजन IMS-BHU के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष एवं Centre of Excellence for Adolescent Health and Development की नोडल अधिकारी प्रो. (डॉ.) संगीता राय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में किया गया।इस दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के प्रो. (डॉ.) डी.पी. यादव ने छात्रों और प्रतिभागियों को HPV टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि HPV से संबंधित बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण एक महत्वपूर्ण निवारक उपाय है। उन्होंने छात्रों से अपने सहपाठियों, परिवार और समुदाय के लोगों के बीच भी HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।11 एमबीबीएस छात्रों को लगी पहली डोजस्वास्थ्य शिविर के दौरान IMS-BHU के 11 एमबीबीएस छात्रों को HPV वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। आयोजकों के अनुसार, यह युवा वर्ग में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में प्रतिभागियों को HPV वैक्सीनेशन की खुराक और समय-सारणी के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि 9 से 14 वर्ष की आयु में टीकाकरण शुरू करने वालों को सामान्यतः दो खुराक दी जाती हैं, जबकि 14 वर्ष की आयु के बाद टीकाकरण शुरू करने वाले व्यक्तियों को सामान्यतः तीन खुराक की आवश्यकता होती है। यह संबंधित टीकाकरण दिशानिर्देशों के अनुसार है।ALSO READ:महापौर ने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का किया शिलान्यास, गुणवत्‍तापूर्ण विकास पर दिया जोरकार्यक्रम के सफल आयोजन में हर्ष कुमार सिंह, सौम्या मिश्रा और मज़ाहिर अब्बास हैदरी की समन्वित भूमिका रही। उनके सहयोग से छात्रों के बीच HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया गया।
महापौर ने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का किया शिलान्यास, गुणवत्‍तापूर्ण विकास पर दिया जोर
महापौर ने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का किया शिलान्यास, गुणवत्‍तापूर्ण विकास पर दिया जोर
वाराणसी : शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से वाराणसी के विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है. इसी क्रम में त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत वार्ड खजुरी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का आज महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा शिलान्यास किया गया. उक्त सड़क निर्माण कार्य रवि मौर्या के मकान से पूर्व सांसद राजेश मिश्र के मकान होते हुए नीरज के मकान तक कराया जाएगा.इस कार्य पर लगभग 11.39 लाख रुपये की लागत आएगी. शिलान्यास के अवसर पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सड़क, नाली, प्रकाश एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.ALSO READ: वाराणसी में इस ई-कामर्स प्‍लेटफार्म ने खोला पहला पूर्ति और छँटाई केंद्र, मिलेगी तेज डिलीवरीइस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद अशोक मौर्या, संदीप रघुवंशी, दिनेश यादव, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर एवं नगर निगम के प्रति आभार जताया. क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि सडक निर्माण से राहत मिलेगी और यातायात व्‍यवस्‍था भी प्रभावित नहीं होगी.