किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 17 वर्षीय पीड़िता बरामद

वाराणसी: लोहता थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे से संबंधित 17 वर्षीय किशोरी को भी बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन यादव (23) पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी ग्राम भट्ठी, थाना लोहता, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 13 सितंबर 2026 की शाम करीब 5:35 बजे मुढैला तिराहा के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, किशोरी की मां ने 18 जुलाई 2026 को लोहता थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना उपनिरीक्षक नत्थू प्रसाद द्वारा की जा रही थी।
ALSO READ:गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, सिगरा पुलिस ने दबोचा, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 0220/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 में कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह, उपनिरीक्षक नत्थू प्रसाद, उपनिरीक्षक मो. आरिफ और महिला कांस्टेबल पिंकी यादव शामिल रहे।



