Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित
Sep 14, 2026, 11:16 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था युद्धस्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे. निरीक्षण के दौरान जलभराव की स्थिति पर मंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया था कि आमजन को जलभराव के कारण किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. इसी क्रम में चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी पर पम्पों के संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद शासन स्तर से कड़ी कार्रवाई की गई है.

उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), वाराणसी के निर्माण खण्ड में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात पवन कुमार गुप्ता को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के प्रथम दृष्टया प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर निलंबित कर दिया गया है. निलंबन के साथ ही उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के नियम-7 के अंतर्गत अनुशासनिक जांच भी संस्थित की गई है. मुख्य अभियंता (क्रय), उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), लखनऊ को पदेन जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है.


प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि पवन कुमार गुप्ता द्वारा चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन में नदी के बैकफ्लो को रोकने के लिए आवश्यक गेट/बैरियर लगाए जाने के संबंध में आगणन सहित कार्ययोजना तैयार नहीं की गई तथा उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई. इसके अतिरिक्त 03 एवं 04 सितम्बर 2026 को चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी पर स्थित पम्पों को बंद रखा गया. भारी वर्षा के दौरान पम्पों का समय से संचालन न होने के कारण सीवर लाइनों पर अत्यधिक लोड की स्थिति उत्पन्न हुई और शहर के निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी, जिससे आम जनमानस को कठिनाई एवं असुविधा का सामना करना पड़ा. इस प्रकार की लापरवाही से विभाग की छवि भी प्रभावित हुई.


ALSO READ : वाराणसी में पायलट ने फिर उड़ान से किया इन्कार, यात्रियों का हंगामा


नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान स्पष्ट रूप से कहा था कि जलभराव जैसी जनसमस्या में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि जल निकासी के लिए सभी पम्पिंग स्टेशनों एवं नालों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए तथा जहां कहीं भी कमी या लापरवाही सामने आए, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. मंत्री के निर्देशों के क्रम में हुई यह कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संदेश है कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही, उदासीनता अथवा उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नगर विकास विभाग द्वारा शहरों में जलभराव की समस्या के स्थायी एवं प्रभावी समाधान के साथ-साथ अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. निलंबन अवधि में पवन कुमार गुप्ता कार्यालय मुख्य अभियंता (कानपुर क्षेत्र), उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), कानपुर से सम्बद्ध रहेंगे. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी मणिकर्णिका घाट से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर प्रताड़ित करने का आरोप
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी मणिकर्णिका घाट से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर प्रताड़ित करने का आरोप
वाराणसी : मण्डुवाडीह थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और सोमवार को मणिकर्णिका घाट से सुबह करीब 7:20 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अश्वनी गौतम उर्फ देव सिंह (29) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मण्डुवाडीह थाने में मु0अ0सं0 0287/2026 के तहत धारा 108 बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।पुलिस के अनुसार, आरोपी पर 23 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। मामले में युवती के पिता ने 10 अगस्त 2026 को मण्डुवाडीह थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।ALSO READ : IIT-BHU में विद्यार्थियों के लिए दो नई बसों का शुभारंभ, परिवहन व्यवस्था होगी और सुगमपुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के महुआ महोई मुर्रा गांव का रहने वाला है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव कर रहे हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव और कांस्टेबल अतुल कुमार पाण्डेय शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
IIT-BHU में विद्यार्थियों के लिए दो नई बसों का शुभारंभ, परिवहन व्यवस्था होगी और सुगम
IIT-BHU में विद्यार्थियों के लिए दो नई बसों का शुभारंभ, परिवहन व्यवस्था होगी और सुगम
वाराणसी : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-BHU) में विद्यार्थियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो नई बसों का शुभारंभ किया गया। सोमवार को Student Activity Centre (SAC) में संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने दोनों बसों को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और प्रभावी परिवहन व्यवस्था के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परिसर की सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई बसों के संचालन से विद्यार्थियों को परिसर में आवागमन में सुविधा मिलेगी और परिवहन व्यवस्था भी अधिक प्रभावी होगी।संस्थान के अनुसार, दोनों नई बसों का संचालन विद्यार्थियों की परिवहन संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। इससे परिसर के विभिन्न हिस्सों के बीच विद्यार्थियों के आवागमन को आसान बनाने में मदद मिलेगी।शुभारंभ कार्यक्रम में कुलसचिव सुमित कुमार बिस्वास, अधिष्ठाता फैकल्टी अफेयर्स प्रो. एनके मुखोपाध्याय, अधिष्ठाता (स्टूडेंट्स अफेयर्स) प्रो. राजेश कुमार, सहायक अधिष्ठाता प्रो. मेधा झा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. संजय सिंह, चेयरमैन CoW प्रो. राकेश कुमार सिंह, PIC-Admin प्रो. रंजीत महंती, प्रो. इन-चार्ज-TPO प्रो. सुशांत कुमार श्रीवास्तव, को-इनचार्ज-TPO डॉ. सूर्य देव यादव सहित संस्थान के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।ALSO READ : महिला महाविद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रो. अवधेश प्रधान ने हिन्दी की समृद्ध परंपरा और प्रासंगिकता पर रखे विचारIIT-BHU प्रशासन ने उम्मीद जताई कि नई बसों की शुरुआत से विद्यार्थियों को परिसर में आवागमन के दौरान अधिक सुविधा मिलेगी और संस्थान की परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
महिला महाविद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रो. अवधेश प्रधान ने हिन्दी की समृद्ध परंपरा और प्रासंगिकता पर रखे विचार
महिला महाविद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रो. अवधेश प्रधान ने हिन्दी की समृद्ध परंपरा और प्रासंगिकता पर रखे विचार
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालय स्थित हिन्दी विभाग की ओर से हिन्दी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएचयू हिन्दी विभाग के पूर्व आचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अवधेश प्रधान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रीता सिंह के स्वागत वक्तव्य से हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि, शिक्षकों और छात्राओं का स्वागत करते हुए हिन्दी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि प्रो. अवधेश प्रधान ने अपने संबोधन में हिन्दी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय समाज और संस्कृति की समृद्ध अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को हिन्दी साहित्य से जुड़ने और अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।ALSO READ : गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, सिगरा पुलिस ने दबोचा, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमेकार्यक्रम में हिन्दी विभाग की प्रो. सुमन जैन, प्रो. उर्वशी गहलौत, डॉ. विवेकानंद उपाध्याय, डॉ. मनीष कुमार, विभाग प्रभारी डॉ. धीरेंद्र नाथ चौबे और डॉ. हरीश कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।