IIT-BHU में विद्यार्थियों के लिए दो नई बसों का शुभारंभ, परिवहन व्यवस्था होगी और सुगम

वाराणसी : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-BHU) में विद्यार्थियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो नई बसों का शुभारंभ किया गया। सोमवार को Student Activity Centre (SAC) में संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने दोनों बसों को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और प्रभावी परिवहन व्यवस्था के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परिसर की सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई बसों के संचालन से विद्यार्थियों को परिसर में आवागमन में सुविधा मिलेगी और परिवहन व्यवस्था भी अधिक प्रभावी होगी।
संस्थान के अनुसार, दोनों नई बसों का संचालन विद्यार्थियों की परिवहन संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। इससे परिसर के विभिन्न हिस्सों के बीच विद्यार्थियों के आवागमन को आसान बनाने में मदद मिलेगी।
शुभारंभ कार्यक्रम में कुलसचिव सुमित कुमार बिस्वास, अधिष्ठाता फैकल्टी अफेयर्स प्रो. एनके मुखोपाध्याय, अधिष्ठाता (स्टूडेंट्स अफेयर्स) प्रो. राजेश कुमार, सहायक अधिष्ठाता प्रो. मेधा झा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. संजय सिंह, चेयरमैन CoW प्रो. राकेश कुमार सिंह, PIC-Admin प्रो. रंजीत महंती, प्रो. इन-चार्ज-TPO प्रो. सुशांत कुमार श्रीवास्तव, को-इनचार्ज-TPO डॉ. सूर्य देव यादव सहित संस्थान के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ALSO READ : महिला महाविद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रो. अवधेश प्रधान ने हिन्दी की समृद्ध परंपरा और प्रासंगिकता पर रखे विचार
IIT-BHU प्रशासन ने उम्मीद जताई कि नई बसों की शुरुआत से विद्यार्थियों को परिसर में आवागमन के दौरान अधिक सुविधा मिलेगी और संस्थान की परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।



