महिला महाविद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रो. अवधेश प्रधान ने हिन्दी की समृद्ध परंपरा और प्रासंगिकता पर रखे विचार

वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालय स्थित हिन्दी विभाग की ओर से हिन्दी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएचयू हिन्दी विभाग के पूर्व आचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अवधेश प्रधान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रीता सिंह के स्वागत वक्तव्य से हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि, शिक्षकों और छात्राओं का स्वागत करते हुए हिन्दी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि प्रो. अवधेश प्रधान ने अपने संबोधन में हिन्दी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय समाज और संस्कृति की समृद्ध अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को हिन्दी साहित्य से जुड़ने और अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
ALSO READ : गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, सिगरा पुलिस ने दबोचा, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
कार्यक्रम में हिन्दी विभाग की प्रो. सुमन जैन, प्रो. उर्वशी गहलौत, डॉ. विवेकानंद उपाध्याय, डॉ. मनीष कुमार, विभाग प्रभारी डॉ. धीरेंद्र नाथ चौबे और डॉ. हरीश कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।



