Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में पायलट ने फिर उड़ान से किया इन्कार, यात्रियों का हंगामा

वाराणसी में पायलट ने फिर उड़ान से किया इन्कार, यात्रियों का हंगामा
Sep 14, 2026, 11:12 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी : लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पिछले दिनों पायलट के उड़ान से इन्‍कार का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि सोमवार को फिर उस समय अफरा-तफरी स्थिति उत्पन्न हो गई, जब इंडिगो वाराणसी-बेंगलुरु के विमान को उड़ाने से पायलट ने मना कर दिया. जबकि सभी जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद विमान में सवार हो गए थे. जानकारी मिलते ही यात्री हंगामा करने लगे. सूचना मिलते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) क्यूआरटी के जवानों के साथ इंडिगो के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझा बुझा कर यात्रियों को शांत कराया.

जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइन्स का विमान सख्या 6ई 6559 को वाराणसी से 178 यात्रियों को लेकर सुबह 11:55 बजे बेगलुरु के लिए उड़ान भरना था. पायलट ने कान में दर्द का हवाला देते हुए विमान को ले जाने से मना कर दिया.

इस सूचना पर यात्रियों में खलबली मच गई. हंगामा कर रहे यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन देकर शांत कराया गया. इसके बाद विमान से डी-बोर्ड कर सभी को उतार दिया गया. सभी को टर्मिनल भवन मे बैठाया गया है.


ALSO READ : सीवर लाइनों में बालू की बोरियां मिलने के मामले में SIT जांच की मांग


नियत समय पर अपने गतंव्य तक न पहुंच पाने पर यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की. इस दौरान एयरलाइन्स कर्मियों से नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. उधर, दूसरे पायलट को दिल्ली के विमान से बुलाया जा रहा है. इसके बाद शाम 4:30 बजे विमान रवाना होगा. बता दें कि बीते गुरुवार को भी मुंबई के इंडिगो विमान के पायलट ने तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए ले जाने से मना कर दिया था. हैदराबाद से वाराणसी पहुंचे दूसरे पायलट ने लगभग 4 घंटे के बाद विमान को उड़ान भरा था. आज फिर ऐसा ही वाक्‍या होने पर एयरपोर्ट पर गहमागहमी की स्थित बनी हुई है.

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी मणिकर्णिका घाट से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर प्रताड़ित करने का आरोप
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी मणिकर्णिका घाट से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर प्रताड़ित करने का आरोप
वाराणसी : मण्डुवाडीह थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और सोमवार को मणिकर्णिका घाट से सुबह करीब 7:20 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अश्वनी गौतम उर्फ देव सिंह (29) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मण्डुवाडीह थाने में मु0अ0सं0 0287/2026 के तहत धारा 108 बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।पुलिस के अनुसार, आरोपी पर 23 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। मामले में युवती के पिता ने 10 अगस्त 2026 को मण्डुवाडीह थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।ALSO READ : IIT-BHU में विद्यार्थियों के लिए दो नई बसों का शुभारंभ, परिवहन व्यवस्था होगी और सुगमपुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के महुआ महोई मुर्रा गांव का रहने वाला है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव कर रहे हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव और कांस्टेबल अतुल कुमार पाण्डेय शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
IIT-BHU में विद्यार्थियों के लिए दो नई बसों का शुभारंभ, परिवहन व्यवस्था होगी और सुगम
IIT-BHU में विद्यार्थियों के लिए दो नई बसों का शुभारंभ, परिवहन व्यवस्था होगी और सुगम
वाराणसी : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-BHU) में विद्यार्थियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो नई बसों का शुभारंभ किया गया। सोमवार को Student Activity Centre (SAC) में संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने दोनों बसों को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और प्रभावी परिवहन व्यवस्था के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परिसर की सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई बसों के संचालन से विद्यार्थियों को परिसर में आवागमन में सुविधा मिलेगी और परिवहन व्यवस्था भी अधिक प्रभावी होगी।संस्थान के अनुसार, दोनों नई बसों का संचालन विद्यार्थियों की परिवहन संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। इससे परिसर के विभिन्न हिस्सों के बीच विद्यार्थियों के आवागमन को आसान बनाने में मदद मिलेगी।शुभारंभ कार्यक्रम में कुलसचिव सुमित कुमार बिस्वास, अधिष्ठाता फैकल्टी अफेयर्स प्रो. एनके मुखोपाध्याय, अधिष्ठाता (स्टूडेंट्स अफेयर्स) प्रो. राजेश कुमार, सहायक अधिष्ठाता प्रो. मेधा झा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. संजय सिंह, चेयरमैन CoW प्रो. राकेश कुमार सिंह, PIC-Admin प्रो. रंजीत महंती, प्रो. इन-चार्ज-TPO प्रो. सुशांत कुमार श्रीवास्तव, को-इनचार्ज-TPO डॉ. सूर्य देव यादव सहित संस्थान के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।ALSO READ : महिला महाविद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रो. अवधेश प्रधान ने हिन्दी की समृद्ध परंपरा और प्रासंगिकता पर रखे विचारIIT-BHU प्रशासन ने उम्मीद जताई कि नई बसों की शुरुआत से विद्यार्थियों को परिसर में आवागमन के दौरान अधिक सुविधा मिलेगी और संस्थान की परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
महिला महाविद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रो. अवधेश प्रधान ने हिन्दी की समृद्ध परंपरा और प्रासंगिकता पर रखे विचार
महिला महाविद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रो. अवधेश प्रधान ने हिन्दी की समृद्ध परंपरा और प्रासंगिकता पर रखे विचार
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालय स्थित हिन्दी विभाग की ओर से हिन्दी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएचयू हिन्दी विभाग के पूर्व आचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अवधेश प्रधान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रीता सिंह के स्वागत वक्तव्य से हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि, शिक्षकों और छात्राओं का स्वागत करते हुए हिन्दी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि प्रो. अवधेश प्रधान ने अपने संबोधन में हिन्दी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय समाज और संस्कृति की समृद्ध अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को हिन्दी साहित्य से जुड़ने और अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।ALSO READ : गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, सिगरा पुलिस ने दबोचा, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमेकार्यक्रम में हिन्दी विभाग की प्रो. सुमन जैन, प्रो. उर्वशी गहलौत, डॉ. विवेकानंद उपाध्याय, डॉ. मनीष कुमार, विभाग प्रभारी डॉ. धीरेंद्र नाथ चौबे और डॉ. हरीश कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।