Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

उपलब्धि - यूपी पुलिस के सम्मान में बना विश्व का सबसे बड़ा 'पुलिस प्रतीक', टूटेगा यूएई का वर्ल्ड रिकॉर्ड

उपलब्धि - यूपी पुलिस के सम्मान में बना विश्व का सबसे बड़ा 'पुलिस प्रतीक', टूटेगा यूएई का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Jan 28, 2026, 12:15 PM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : भारत की सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. नेहा सिंह ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है. उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरव और समर्पण को समर्पित करते हुए डॉ. नेहा ने विश्व के सबसे बड़े 'पुलिस प्रतीक' (Police Badge) का निर्माण किया है. 3 × 2.4 मीटर आकार वाले इस बैज के साथ भारत अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नाम दर्ज मौजूदा रिकॉर्ड को चुनौती देने के लिए तैयार है.


POILICWE


इस तरह दिया आकार


वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बैज का रिकॉर्ड रास अल खैमा पुलिस (UAE) के पास है, जिसका आकार 1.54 मीटर × 1.15 मीटर है. डॉ. नेहा सिंह द्वारा निर्मित यह नया प्रतीक उससे लगभग दोगुना बड़ा है. इस अभूतपूर्व कार्य का मार्गदर्शन सात वर्ष पूर्व लखनऊ रेंज के निवर्तमान आईजी किरण एस द्वारा दिया गया था. इस भव्य कलाकृति को पूर्ण करने में लगभग एक वर्ष और छह महीने का समय लगा है. 3.2 किलोग्राम वजन वाले इस विशाल प्रतीक को अत्यंत जटिल 'जरी कढ़ाई' के माध्यम से तैयार किया गया है.


मंत्री ने किया विमोचन


JUYJTY


इस भव्य कलाकृति का विमोचन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल तथा पुलिस आयुक्‍त वाराणसी मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन वाराणसी में किया. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे. डॉ. नेहा सिंह ने इस अवसर पर कहा, "यह कलाकृति न केवल एक विश्व रिकॉर्ड का प्रयास है, बल्कि हमारे पुलिस बल के त्याग और सेवा के प्रति एक सम्मान है. यह उत्तर प्रदेश की कलात्मक विरासत और खाकी के सम्मान का मिलन है."


ALSO READ : यूजीसी का विरोध - राष्ट्रीय हिन्दू दल ने पीएम को खून से लिखा पत्र, सवर्ण सांसदों को भेजी चूड़ियां


इस उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा जब उत्तर प्रदेश पुलिस सम्मान का सबसे बड़ा वैश्विक कीर्तिमान भारत के नाम दर्ज होगा. डॉ. नेहा सिंह गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर और अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार एवं लेखिका हैं.

वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्ड‍िया का प्रयागराज स्‍थानांतरण, नवीन अरोड़ा को म‍िली तैनाती...
वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्ड‍िया का प्रयागराज स्‍थानांतरण, नवीन अरोड़ा को म‍िली तैनाती...
वाराणसी : शासन ने पुल‍िस महकमे में बड़ा फेरबदल क‍ि‍या है. नवीन अरोड़ा आईपीएस-आरआर-1997 अपर पुलिस महान‍िदेशक, तकनीकी सेवाएं उप्र, लखनऊ को अब अपर पुलिस महान‍िदेशक, वाराणसी जोन नियुक्‍त किया गया है. जबक‍ि पीयूष मोर्ड‍िया, आईपीएस-आरआर-1998 अपर पुलिस महान‍िदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी को पुलिस आयुक्त, पुलिस कम‍िश्ननरेट प्रयागराज के पद पर तैनाती दी गई है.एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. वाराणसी में 13 फरवरी 20024 को वाराणसी में कार्यभार संभाले थे. दो वर्ष से ज्यादा के कार्यकाल में उन्होंने पूर्वांचल के नौ जिलों में पुलिसिंग को नया आयाम दिया. बलिया में तस्करी और उसमें पुल‍िस की भूम‍िका की घटना उजागर कर उन्होंने पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई थी.मीरजापुर में तैनाती के दौरान उन्होंने कारतूस घाेटाला उजागर किया था. वाराणसी में उन्होंने फरियादियों के लिए नई व्यवस्था शुरू की, जो जनता को खूब रास आई. मसलन, वह फरियादी को सामने कर उससे से जुड़े थाने के इंस्पेक्टर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आमने-सामने कर समस्या को निदान करते थे. इसे बाद में जिलों के कप्तान ने भी लागू किया.ALSO READ:वाराणसी में समलैंगिक ने चाकू मारकर की पति की हत्‍या, सामने आई यह वजह...वहीं वाराणसी में तैनाती पाने वाले आइपीएस नवीन अरोड़ा मध्‍य प्रदेश ब‍िलासपुर के रहने वाले हैं. वह पूर्वांचल में भी पूर्व में तैनात रह चुके हैं. वर्ष 2004 में बल‍िया, 2002 में सोनभद्र और 2007 में आजमगढ़ में भी पूर्व में तैनात रह चुके हैं. इसके साथ ही वह अब तक प्रदेश के 13 ज‍िलों में एसएसपी के तौर पर तैनात रह चुके हैं. 2013 में वह डीआइजी बने, गोरखपुर के साथ ही आइटीबीपी में भी सेवा दे चुके हैं. वह एंथ्रपोलाजी से एमएससी हैं. फ‍िलहाल वह तकनीकी सेवाएं उप्र, लखनऊ में अभी तक तैनात थे. इस बाबत शासन की ओर से मंगलवार की दोपहर जारी पत्र में जानकारी साझा की गई है. इसके साथ ही प्रदेश में कई अन्‍य अधि‍कार‍ियों की तैनाती की गई है.
वाराणसी में समलैंगिक ने चाकू मारकर की पति की हत्‍या, सामने आई यह वजह...
वाराणसी में समलैंगिक ने चाकू मारकर की पति की हत्‍या, सामने आई यह वजह...
वाराणसी : शहर में समलैंगिकता का एक खौफनाक मामला सामने आया है. मंगलवार की भोर भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा वीडीए कॉलोनी में रहने वाले 26 वर्षीय दीपांशु राय की चाकू से वाहर कर उसके साथ पत्‍नी के तौर पर रहने वाले कुश पांडेय ने हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपी कुश सोनारपुरा का रहने वाला है. एक साल पहले दोनों ने आपस में शादी कर ली थी. कुश साड़ी और लहंगा पहनकर पत्नी की तरह रहता था.दोनों अत्यधिक शराब पीकर खूब लड़ाई रोज करते थे. घटना के बाद आरोपी ने पहले घटना की जानकारी 108 पर फोन करके दी. 108 नंबर मौके पर पहुंची लेकिन वापस लौट गई. इसके बाद आरोपी कुश ने 112 नंबर पर फोन करके जानकारी दी. सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. पहले आरोपी ने खुद को मृतक का पत्नी बताते हुए चाकू मारने से इनकार किया. पुलिस द्वारा कड़ाई करने पर आरोपी टूट गया और पूरी घटना बताई. दोनों ज्‍यादा समय हरिश्‍चंद्र घाट पर गुजारते थे.सोमवार की देर शाम भी दोनों ने घाट पर साथ शराब पी. इसके बाद कमरे पर लौटे. बताते हैं कि खाना बनाने और बर्तन धोने को लेकर विवाद हुआ और दोनों के बीच रात में शराब के नशे में मारपीट हो गई. मारपीट के दौरान आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पेट और सीने के नीचे पांच बार वार कर दिया. चाकू लगने के बाद दीपांशु के घायल होने पर आरोपी कुश हल्दी लगाकर खून को रोकने का प्रयास भी किया. पुलिस पति को आनन फानन अस्‍पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.ALSO READ:वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की पहल: वाराणसी कोषागार में आधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण...एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि दोनों एक ही कमरे में साथ रहते थे. हरिश्चंद्र घाट पर ही दोनों का अधिक समय गुजरता था. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि रात 10.30 बजे घाट से कमरे पर पहुंचे. नशे में दोनों धुत थे. इसके बाद खाना पकाने और बर्तन धुलने को लेकर दोनों में विवाद हुआ. पुलिस के मुताबिक दीपांशु राय के पिता की छह माह पूर्व मौत हो चुकी है. पिछले एक साल से पीयूष और दीपांशु एक साथ ही कमरे में रहते थे. आरोपी कुश को हत्या के केस में गिरफ्तार किया गया है.
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की पहल: वाराणसी कोषागार में आधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण...
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की पहल: वाराणसी कोषागार में आधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण...
वाराणसी : प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय परिसर में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों को सम्मानजनक एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है. यह नया पेंशनर्स कक्ष उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि लंबे समय से कोषागार में अपने कार्यों के लिए आने वाले पेंशनर्स की यह मांग थी कि उनके बैठने और प्रतीक्षा करने के लिए एक समुचित कक्ष की व्यवस्था की जाए. कई बार बुजुर्ग पेंशनर्स को घंटों इंतजार करना पड़ता था, जिससे उन्हें असुविधा होती थी.सरकार ने उनकी इस आवश्यकता को गंभीरता से लिया और आज लगभग 40 लाख रुपये की लागत से तैयार इस पेंशनर्स कक्ष को जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस आधुनिक कक्ष में एक समय में 100 से अधिक पेंशनर्स आरामपूर्वक बैठ सकेंगे. इससे कोषागार आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को धूप, गर्मी, बारिश अथवा अन्य मौसम संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. यह व्यवस्था हर जिलों में किया जा रहा हैं. यह सुविधा उनके सम्मान और सुविधा दोनों को सुनिश्चित करेगी.प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है. सरकारी कार्यालयों में आने वाले नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि पेंशनर्स ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय प्रदेश और देश की सेवा में लगाया है, इसलिए उनका सम्मान और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना सरकार का दायित्व है. इस अवसर पर उपस्थित मुख्य कोषाधिकारी गोविन्द सिंह ने बताया कि पेंशनर्स कक्ष को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि पेंशनभोगियों को प्रतीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो. भविष्य में भी कोषागार सेवाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.ALSO READ: काशी विद्यापीठ दीक्षांत : देशभक्ति गान पर राज्‍यपाल भावुक, जंतर मंतर आंदोलन को लेकर कही ये बातउद्घाटन कार्यक्रम में शशिकांत श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, श्याम राज यादव जिला मंत्री, एस डी मिश्रा, राजेश्वर पांडे, अशोक सिंह, रामचंद्र गुप्ता, अवध नारायण पांडे, प्रियांशु मौर्य, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित प्रशासनिक एवं कोषागार विभाग के अधिकारी, पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पेंशनभोगी उपस्थित रहे. पेंशनर्स ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई, इस नई सुविधा का स्वागत करते हुए इसे वरिष्ठ नागरिकों के हित में एक सराहनीय पहल बताया.