Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में एयर शो: नमो घाट पर बनेगा अस्थायी अस्पताल, 225 बेड रहेंगे सुरक्षित

वाराणसी में एयर शो: नमो घाट पर बनेगा अस्थायी अस्पताल, 225 बेड रहेंगे सुरक्षित
Oct 07, 2026, 07:27 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : काशी के घाटों पर पहली बार होने वाले एयर शो की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. एयरफोर्स और स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार को हुई बैठक में नमो घाट पर छह बेड का अस्थायी अस्पताल बनाए जाने का निर्णय लिया गया. इसका संचालन एयरफोर्स की मदद से किया जाएगा. बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में 225 बेड सुरक्षित रहेंगे. इसी तरह ब्लड बैंकों में 4-4 यूनिट सभी ग्रुप के रक्त रखे जाएंगे. डोनर की सूची भी रहेगी. जिले में 24 ब्लड बैंक हैं. घाटों के नजदीक सड़क पर 50 एंबुलेंस खड़ी रहेंगी.


एयर शो में करीब 30 लाख लोगों के आने का अनुमान है. इसमें से अधिकांश लोग घाटों पर मौजूद रहेंगे. 25 अक्‍टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख एयर शो देखेंगे. इसी सिलसिले में सीएमओ डॉ एनपी सिंह ने मंगलवार को स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की. समीक्षा में बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य सरकारी-निजी अस्पतालों, ब्लड बैंकों के प्रतिनिधि शामिल रहे. सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी बड़ी है. हर स्तर पर सतर्कता बरतनी होगी.


ALSO READ : इंडिगो का फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला, वाराणसी से उड़ान भरने वाले यात्रियों की जेब होगी और ढीली



कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी पूरी व्यवस्था की निगरानी


नगर निगम के पास बने सिटी कमांड सेंटर से पूरी व्यवस्था की निगरानी की जाएगी. सीएमओ ने बताया कि 20 अक्‍टूबर से सक्रिय हो जाएंगे. कमांड सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. यहां रहने वाली टीम एयरफोर्स के मेडिकल टीम के अधिकारियों के संपर्क में रहेगी. कमांड सेंटर पर जो सूचना मिलेगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.


ये रहेगी व्यवस्था


सभी 84 घाटों को सेक्टर में बांटकर पुलिस टीम के साथ ही हर सेक्टर में एक-एक मेडिकल टीम लगाई जाएगी. चंदौली की स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज, शास्त्री अस्पताल रामनगर की टीम रामनगर, डोमरी इलाके में रहेगी. ब्लड बैंकों को सभी पंजीकृत डोनर्स की डायरेक्टरी अपडेट करने को कहा है ताकि जरूरत पड़ने पर ब्लड के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े. सरकारी-निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन के उपकरणों को 15 अक्‍टूबर तक क्रियाशील रखने को कहा गया है. मॉकड्रिल भी होगा. पुलिस प्रशासन के सहयोग से नमो घाट से बीएचयू और मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा तक जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा. सरकारी-निजी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाइयों को रिजर्व रखने को कहा गया है. हर अस्पताल में एक-एक नोडल अधिकारी भी बनेंगे, जिनका नंबर एयरफोर्स की मेडिकल टीम के पास भी रहेगा.

शहर में दाखिल नहीं हो पाए मोकामा विधायक अनंत सिंह...
शहर में दाखिल नहीं हो पाए मोकामा विधायक अनंत सिंह...
वाराणसी: मोकामा विधायक अनंत सिंह वाराणसी शहर में दाखिल नहीं हो पाए. उनका काफिला चंदौली से चलकर वाराणसी पहुंचा तो पुलिस ने हरसेवानंद स्कूल के पास रोक लिया. अनंत सिंह का मुख्य कार्यक्रम लंका चौराहे पर पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का माल्यार्पण करना था. पुलिस के रोकने पर अनंत सिंह के समर्थकों और पुलिस में नोकझोंक हुई. पुलिस के समझाने पर अनंत सिंह काफिले के साथ हाइवे से होते प्रयागराज रवाना हो गए.समर्थकों संग पुलिस की नोकझोंकअनंत सिंह को प्रयागराज को पप्पू सलमान के बेटे की शादी के वलीमा में शामिल होने जा रहे थे. उन्हें शाम को प्रयागराज पहुंचा लेकिन रास्ते में समर्थकों द्वारा जगह-जगह स्वागत के लिए रुकने की वजह से वह काफी लेट हुए. अनंत सिंह को पटना से बिहटा, आरा, बक्सर, मोहनिया, चंदौली होते प्रयागराज जाना था. अनेक जगहों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया है. आरा में जेसीबी से फूल बरसाए तो बक्सर में चांदी का मुकुट पहनाया. अनंत सिंह की प्रयागराज यात्रा एक तूफानी रोड शो की तरह प्लान की गई जिससे शक्ति प्रदर्शन भी हो जाए. बिहटा, आरा और बक्सर होते हुए यह काफिला मोहनिया पहुंचा, जहां से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया.चंदौली में विधायक सुशील सिंह से मिले यूपी में सबसे पहले चंदौली में भाजपा विधायक सुशील सिंह के आवास पर उनका स्वागत हुआ. इसके बाद वाराणसी में लंका पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था. काफिला वाराणसी पहुंचने के बाद हरसेवानंद स्कूल के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे रोक लिया और घेर लिया और वहीं से प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया. इससे पहले बिहार के विधायक अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपनी बेटी की शादी में सभी को न्योता देंगे. तेजस्वी यादव समेत सभी को बुलाएंगे.ALSO READ: भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी पूर्व एमएलए नीलम देवी को छह साल के लिए निकाल दिया है. जेडीयू की तरफ से विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग पर स्पीकर ने अनंत सिंह को सात दिन में जवाब देने का नोटिस भेजा है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव मर्डर केस में उनको हाईकोर्ट से मिली जमानत को सस्पेंड करते हुए 4 दिसंबर तक सरेंडर करने और जेल जाने का आदेश दिया है. बेटी की 25 नवंबर को हो रही शादी के लिए कोर्ट ने एक महीने की मोहलत दी है.
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर के गुलाबबाग स्थित कार्यालय में शुक्रवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा हुई.स्नेह मिलन समारोह के दौरान महानगर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों, क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय और संगठन की जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किय. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया.इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि ने काशीवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान धनवंतरी सभी को आरोग्य प्रदान करें और मां लक्ष्मी हर घर-आंगन को सुख-समृद्धि से भर दें. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से सभी के कल्याण की कामना की. साथ ही लोगों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए स्वदेशी दीयों का इस्तेमाल कर दीपावली मनाने और उनके रोजगार को प्रोत्साहित करने की अपील की.ALSO READ: खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, महामंत्री पूजा दीक्षित, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह सन्नी, प्रज्ञा पाण्डेय, पंकज चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्या, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, हीरा यादव, सुनील यादव, अनुराग शर्मा, प्रीति सिंह और मनोज सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
वाराणसी:खेल के मैदान पर जब खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का अनूठा प्रदर्शन किया तो नजारा देखने लायक बन गया। शुक्रवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियों की जगह एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां 410 बालक-बालिकाओं ने एक साथ बैठकर अपने शरीर की आकृति से विशाल दीप का स्वरूप तैयार किया। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की इस अनूठी पहल ने भारतीय परंपरा, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।आमतौर पर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की दौड़, अभ्यास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मैदान में खेल से इतर रचनात्मकता का अनूठा संगम नजर आया। निर्धारित स्थान पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से बैठकर दीप की आकर्षक आकृति बनाई। ऊपर से देखने पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया यह स्वरूप बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था।AlSO READ: काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य 410 बालक-बालिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपनी भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का छोटा सा प्रयास करना है। खेल और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का जुड़ाव भी जरूरी है।