Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

इंडिगो का फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला, वाराणसी से उड़ान भरने वाले यात्रियों की जेब होगी और ढीली

इंडिगो का फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला, वाराणसी से उड़ान भरने वाले यात्रियों की जेब होगी और ढीली
Oct 07, 2026, 07:04 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो द्वारा फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी किए जाने का सीधा असर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से संचालित होने वाली उड़ानों पर भी पड़ा है. विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे के बाद एयरलाइन ने यह कदम उठाया है, जिससे काशी आने-जाने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और आम यात्रियों का हवाई सफर महंगा हो गया है.


इसलिए फ्यूल चार्ज बढ़ा


अक्टूबर महीने की शुरुआत से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ए टी एफ ) यानी जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. घरेलू बाजार में एटीएफ की कीमत बढ़कर करीब 137 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. चूंकि किसी भी एयरलाइन के कुल ऑपरेटिंग खर्च का 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा केवल ईंधन पर ही खर्च होता है, इसलिए लागत को संतुलित करने के लिए इंडिगो ने घरेलू उड़ानों पर दूरी के हिसाब से फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है. नई दरें 6 अक्टूबर से प्रभावी हो चुकी हैं.


वाराणसी से देश के तमाम बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता,भुवनेश्वर और चेन्नई के लिए इंडिगो की नियमित उड़ानें संचालित होती हैं. नए स्लैब के मुताबिक वाराणसी से विभिन्न दूरियों वाले गंतव्यों पर जाने वाले यात्रियों को अब निम्नलिखित अतिरिक्त ईंधन शुल्क चुकाना होगा-


कम दूरी की उड़ानें (0 से 500 किमी): वाराणसी से नजदीकी शहरों के लिए अब 375 रुपये फ्यूल चार्ज देना होगा. हालाकि 500 किमी से कम दूरी की कोई फ्लाइट वाराणसी से संचालित नहीं होती है.

मध्यम दूरी की उड़ानें (501 से 1,000 किमी): वाराणसी से दिल्ली कोलकाता या अन्य नजदीकी महानगरों की उड़ानों (इस दायरे में आने वाली) के लिए अब 600 रुपये का शुल्क लगेगा.

लंबी दूरी की उड़ानें (1,001 से 1,500 किमी या उससे अधिक): वाराणसी से बेंगलुरु, हैदराबाद या मुंबई जैसे दूर के शहरों के लिए यह चार्ज बढ़कर 900 रुपये से लेकर 1,300 रुपये तक तय किया गया है.


ALSO READ : वाराणसी में साइबर ठगी से निपटने की तैयारी, महिलाएं मास्टर ट्रेनर बनकर सिखाएंगी बचाव के गुर


त्‍योहारी सीजन में बढ़ी परेशानी


वर्तमान में त्योहारी सीजन (दशहरा, दीपावली और छठ) चल रहा है, ऐसे में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए और अपने घर वापसी के लिए वाराणसी आते हैं. पीक सीजन होने के कारण पहले से ही टिकटों की मांग अधिक है. ऐसे में इंडिगो द्वारा फ्यूल चार्ज बढ़ाए जाने से फ्लाइट के टिकटों के दाम और अधिक बढ़ गए हैं, जिससे यात्रियों के यात्रा बजट पर सीधा असर पड़ा है.


ट्रैवल कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और जेट फ्यूल के दामों में नरमी नहीं आती है, तो वाराणसी रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को उच्च किराए का सामना करना जारी रखना पड़ सकता है. अन्य विमानन कंपनियाँ भी अपने किराए में बढ़ोतरी कर सकती हैं.

शहर में दाखिल नहीं हो पाए मोकामा विधायक अनंत सिंह...
शहर में दाखिल नहीं हो पाए मोकामा विधायक अनंत सिंह...
वाराणसी: मोकामा विधायक अनंत सिंह वाराणसी शहर में दाखिल नहीं हो पाए. उनका काफिला चंदौली से चलकर वाराणसी पहुंचा तो पुलिस ने हरसेवानंद स्कूल के पास रोक लिया. अनंत सिंह का मुख्य कार्यक्रम लंका चौराहे पर पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का माल्यार्पण करना था. पुलिस के रोकने पर अनंत सिंह के समर्थकों और पुलिस में नोकझोंक हुई. पुलिस के समझाने पर अनंत सिंह काफिले के साथ हाइवे से होते प्रयागराज रवाना हो गए.समर्थकों संग पुलिस की नोकझोंकअनंत सिंह को प्रयागराज को पप्पू सलमान के बेटे की शादी के वलीमा में शामिल होने जा रहे थे. उन्हें शाम को प्रयागराज पहुंचा लेकिन रास्ते में समर्थकों द्वारा जगह-जगह स्वागत के लिए रुकने की वजह से वह काफी लेट हुए. अनंत सिंह को पटना से बिहटा, आरा, बक्सर, मोहनिया, चंदौली होते प्रयागराज जाना था. अनेक जगहों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया है. आरा में जेसीबी से फूल बरसाए तो बक्सर में चांदी का मुकुट पहनाया. अनंत सिंह की प्रयागराज यात्रा एक तूफानी रोड शो की तरह प्लान की गई जिससे शक्ति प्रदर्शन भी हो जाए. बिहटा, आरा और बक्सर होते हुए यह काफिला मोहनिया पहुंचा, जहां से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया.चंदौली में विधायक सुशील सिंह से मिले यूपी में सबसे पहले चंदौली में भाजपा विधायक सुशील सिंह के आवास पर उनका स्वागत हुआ. इसके बाद वाराणसी में लंका पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था. काफिला वाराणसी पहुंचने के बाद हरसेवानंद स्कूल के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे रोक लिया और घेर लिया और वहीं से प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया. इससे पहले बिहार के विधायक अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपनी बेटी की शादी में सभी को न्योता देंगे. तेजस्वी यादव समेत सभी को बुलाएंगे.ALSO READ: भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी पूर्व एमएलए नीलम देवी को छह साल के लिए निकाल दिया है. जेडीयू की तरफ से विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग पर स्पीकर ने अनंत सिंह को सात दिन में जवाब देने का नोटिस भेजा है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव मर्डर केस में उनको हाईकोर्ट से मिली जमानत को सस्पेंड करते हुए 4 दिसंबर तक सरेंडर करने और जेल जाने का आदेश दिया है. बेटी की 25 नवंबर को हो रही शादी के लिए कोर्ट ने एक महीने की मोहलत दी है.
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर के गुलाबबाग स्थित कार्यालय में शुक्रवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा हुई.स्नेह मिलन समारोह के दौरान महानगर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों, क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय और संगठन की जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किय. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया.इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि ने काशीवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान धनवंतरी सभी को आरोग्य प्रदान करें और मां लक्ष्मी हर घर-आंगन को सुख-समृद्धि से भर दें. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से सभी के कल्याण की कामना की. साथ ही लोगों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए स्वदेशी दीयों का इस्तेमाल कर दीपावली मनाने और उनके रोजगार को प्रोत्साहित करने की अपील की.ALSO READ: खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, महामंत्री पूजा दीक्षित, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह सन्नी, प्रज्ञा पाण्डेय, पंकज चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्या, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, हीरा यादव, सुनील यादव, अनुराग शर्मा, प्रीति सिंह और मनोज सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
वाराणसी:खेल के मैदान पर जब खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का अनूठा प्रदर्शन किया तो नजारा देखने लायक बन गया। शुक्रवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियों की जगह एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां 410 बालक-बालिकाओं ने एक साथ बैठकर अपने शरीर की आकृति से विशाल दीप का स्वरूप तैयार किया। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की इस अनूठी पहल ने भारतीय परंपरा, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।आमतौर पर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की दौड़, अभ्यास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मैदान में खेल से इतर रचनात्मकता का अनूठा संगम नजर आया। निर्धारित स्थान पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से बैठकर दीप की आकर्षक आकृति बनाई। ऊपर से देखने पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया यह स्वरूप बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था।AlSO READ: काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य 410 बालक-बालिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपनी भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का छोटा सा प्रयास करना है। खेल और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का जुड़ाव भी जरूरी है।