वाराणसी में खिलाड़ियों ने पीएम की उपलब्धि पर मनाया जश्न, खेलो इंडिया और सुविधाओं के लिए जताया आभार...

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं. उनकी शानदार उपलब्धि के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों ने परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खूब जश्न मनाया. राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरम्या पाठक, प्रीति पटेल, स्नेहा चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की खेलो इंडिया योजना का खिलाड़ियों को बहुत लाभ मिल रहा है. उनको वह हर सुविधा और प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिल रहा है. जिसका पहले वह सपना देखती थी.

वाराणसी में डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सिगरा में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी का लाभ खिलाड़ियों को इस साल से मिलने लगेगा. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभय कुमार दुबे और अंशु रजक का कहना है कि बीएचयू और यूपी कालेज में शुरू हुई खेलो इंडिया की योजना का लाभ खिलाड़ियों को खूब मिल रहा है. जिसके कारण उनका खेल कौशल निखर रहा है.
ALSO READ: वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, NDRF ने शव किया बरामद...
प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर गांजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण अंतिम चरण में है.
अगलेसाल से वाराणसी में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के अलावा आईपीएल के मैच खेले जाएंगे. खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी का विशाल पोस्टर बनाया और उसको लेकर स्टेडियम का कई बार चक्कर लगाया. मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिकॉर्ड दिनों से भारत के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद हैं.



