Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान, छात्राओं ने लिया पानी बचाने का संकल्प...

वाराणसी में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान, छात्राओं ने लिया पानी बचाने का संकल्प...
May 07, 2026, 04:24 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: गिरते भूजल स्तर और बढ़ते जल संकट को लेकर वाराणसी में जागरूकता अभियान चलाया गया. सामाजिक संस्था ‘सुबह-ए-बनारस क्लब’ के बैनर तले मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में जल संरक्षण और पानी की बर्बादी रोकने को लेकर शपथ समारोह आयोजित किया गया.

कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मुकेश जायसवाल, लक्ष्मी नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार राय और कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी ने किया, इस दौरान छात्राओं ने हाथों में तख्ती और बैनर लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया और पानी बचाने की शपथ ली.

वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश के कई हिस्से भूजल संकट से जूझ रहे हैं और इसका असर अब वाराणसी में भी दिखाई देने लगा है. लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है. ऐसे में वर्षा जल संरक्षण और पानी की बचत ही इस समस्या का बड़ा समाधान हो सकता है.


also read:वाराणसी में शुरू हुई देश की पहली डिजिटल जनगणना, घर बैठे भर सकेंगे अपना फॉर्म...


उन्होंने कहा कि अक्सर लोग अनावश्यक रूप से पानी बर्बाद करते हैं, जबकि जल जीवन का आधार है. यदि समय रहते जल संरक्षण की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ सकता है.

कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई कि वे खुद जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें. वक्ताओं ने कहा कि हर व्यक्ति को जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा और शुद्ध पेयजल की बर्बादी रोकनी होगी.

इस अवसर पर गणेश सिंह, श्याम दास गुजराती, कंचन बाला, शशि श्रीवास्तव, रंजना गिरि, सुनीता सिंह, गीता वर्मा, रीता प्रजापति समेत कॉलेज की सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं.

रिंग टेनिस के राष्ट्रीय रण में उतरेगी उत्तर प्रदेश की टीम, वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी
रिंग टेनिस के राष्ट्रीय रण में उतरेगी उत्तर प्रदेश की टीम, वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी
वाराणसी। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर एवं सीनियर रिंग टेनिस टीम राजस्थान के करौली के लिए रवाना हो गई। आगामी 26 नवंबर से 30 नवंबर तक वैदिक पब्लिक स्कूल, करौली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न आयु एवं वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की टीम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के होनहार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विशेष रूप से वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी टीम को मजबूती प्रदान कर रही है।प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार है—सब-जूनियर बालक वर्ग: श्रेयांश जायसवाल (मऊ), विशाल कुमार, देव कुमार, अंकित राज, अर्श गुप्ता, यश बजाज एवं आरव अग्रवाल (वाराणसी) तथा आर्यन जायसवाल (बलिया)।सब-जूनियर बालिका वर्ग: शेया यादव, नंदनी कुमारी, अन्वी कश्यप, खुशी आनंद एवं आद्या चौहान (वाराणसी), प्रिशा एवं सृष्टि यादव (आजमगढ़)।सीनियर पुरुष वर्ग: वेदांत जायसवाल, आदित्य अग्रवाल, सात्विक सिंह, दीपांशु, देवराज सिंह एवं शुभम राय (वाराणसी), अंकेश यादव (गोरखपुर) तथा अर्नब नारायण (गाजीपुर)।सीनियर महिला वर्ग: आयुषी सिंह, सारा हाशमी, अन्नु सिंह, श्रेया सिंह, शानू एवं उम्मे सुकैना (वाराणसी), पायल (आजमगढ़) तथा अलका कुमारी (सोनभद्र)।टीम के साथ कोच के रूप में गुरबिंदर सिंह तथा टीम मैनेजर के रूप में दिनेश कुमार अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन की महासचिव मनीषा रानी सिंह टीम इंचार्ज के रूप में पूरी टीम का नेतृत्व कर रही हैं।Also Read:- देव दीपावली की भव्यता देख विदेशी पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, रूस और ब्रिटेन से आए मेहमानों ने काशी को बताया खूबसूरतटीम के रवाना होने के अवसर पर खिलाड़ियों में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने का उत्साह नजर आया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर खेल प्रदर्शन करने के उद्देश्य से पूरी तैयारी के साथ अपनी यात्रा शुरू की है।उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन को उम्मीद है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। अब सभी की निगाहें 26 से 30 नवंबर तक करौली में होने वाली इस प्रतियोगिता पर टिकी हैं।
देव दीपावली की भव्यता देख विदेशी पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, रूस और ब्रिटेन से आए मेहमानों ने काशी को बताया खूबसूरत
देव दीपावली की भव्यता देख विदेशी पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, रूस और ब्रिटेन से आए मेहमानों ने काशी को बताया खूबसूरत
वाराणसी। काशी की देव दीपावली की भव्यता और गंगा घाटों की अलौकिक छटा विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही है। दशाश्वमेध घाट पर दीपोत्सव, गंगा आरती और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के बीच रूस और ब्रिटेन से आए पर्यटक भी उत्साह के साथ इस उत्सव का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान विदेशी महिला पर्यटकों ने काशी की खूबसूरती और आयोजन की जमकर सराहना की।रूस की रहने वाली एलेना ने बताया कि वह करीब 10 साल पहले भी वाराणसी आ चुकी हैं। इस बार अपने दोस्तों को काशी की खूबसूरती और देव दीपावली की भव्यता दिखाने के लिए यहां लेकर आई हैं। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल ब्रिटेन में रहती हैं। वहीं सोफिया और विक्टोरिया ने भी घाटों के माहौल और आयोजन को बेहद खूबसूरत बताया। उन्होंने कहा कि यहां की हर चीज उन्हें काफी पसंद आ रही है।दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के समापन के बाद भी विदेशी पर्यटक घाटों की रौनक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए रुके रहे। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। काशी की धार्मिक परंपरा, उत्सव की भव्यता और लोगों के स्वागत ने विदेशी मेहमानों के लिए देव दीपावली की शाम को यादगार बना दिया।
केदार घाट पर गंगा आरती की अलौकिक छटा, दीपों की रोशनी में निखरी काशी की आध्यात्मिक विरासत
केदार घाट पर गंगा आरती की अलौकिक छटा, दीपों की रोशनी में निखरी काशी की आध्यात्मिक विरासत
वाराणसी। देव दीपावली पर केदार घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से मां गंगा की भव्य महाआरती और पूजन का आयोजन किया गया। गंगा की लहरों पर झिलमिलाते दीपों की टिमटिमाहट, धूप-दीप की सुगंध और वैदिक मंत्रों के गूंजते स्वर ने पूरे घाट को भक्तिमय बना दिया। गंगा की सुरसुरी और लहरों के बीच जब आरती की लौ उठी तो ऐसा लगा मानो दीपों का प्रकाश मां गंगा की जलधारा में उतरकर आध्यात्मिक आभा बिखेर रहा हो। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर मां गंगा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और सुख-समृद्धि की कामना की। गंगोत्री सेवा समिति के पं. संदीप कुमार दुबे (सोनू महाराज) ने बताया कि वैदिक रीति-रिवाज से मां गंगा का पूजन-अर्चन कर महाआरती की गई। घंट-घड़ियाल, शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच आरती की लौ के साथ मां गंगा की स्तुति हुई। कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान की प्राचीन परंपरा को निभाते हुए श्रद्धालुओं ने घाट की सीढ़ियों और गंगा तट पर दीप प्रज्वलित किए। दीपों की कतारों से सजा केदार घाट और गंगा की लहरों पर तैरते दीपों की आभा देखते बन रही थी। इस दौरान केदार घाट को सुगंधित देसी विदेशी फुल माला और विद्युत झालरों से सजाया गया था। आयोजन में कलाकारों ने काशी की संस्कृति, परंपरा, लोक आस्था पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।