Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बकायेदारों को राहत, पारदर्शी निस्तारण की दिशा में VDA की बड़ी पहल

बकायेदारों को राहत, पारदर्शी निस्तारण की दिशा में  VDA की बड़ी पहल
Apr 21, 2026, 01:18 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Relief to defaulters, VDA's big initiative towards transparent settlement


वाराणसी: विकास प्राधिकरण वाराणसी के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के निर्देशानुसार सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में एकमुश्त समाधान योजना (ओ.टी.एस.)-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया. एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकायेदार आवंटियों को बकाया जमा कर संपत्ति नियमित करने का अवसर मिल रहा है. इसके तहत सभी आवासीय, व्यावसायिक, मिश्रित उपयोग, ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत एवं मानचित्र डिफॉल्टर आवंटी लाभ पा सकते हैं. साधारण ब्याज पर निस्तारण, किस्तों की सुविधा, 30 दिन में एकमुश्त भुगतान पर 3% छूट होगी.


v


ओटीएस क्या है?


ओटीएस-2026 एक ऐसी विशेष योजना है, जिसके माध्यम से प्राधिकरण के बकायेदार आवंटी सरल शर्तों पर अपने लंबित देयों का निस्तारण कर सकते हैं. यह योजना पारदर्शिता, सरलता और जनहित को ध्यान में रखकर लागू की गई है.


यह योजना इन श्रेणियों पर लागू होगी


- आवंटन, नीलामी या अन्य माध्यम से दी गई सभी आवासीय संपत्तियां

- केंद्र/राज्य सरकार व सरकारी उपक्रमों को आवंटित संपत्तियां

- मिश्रित उपयोग, व्यावसायिक, ग्रुप हाउसिंग व संस्थागत संपत्तियां

- मानचित्र डिफॉल्टर (90 दिन से अधिक बकाया वाले)


योजना के प्रमुख लाभ


-मूल शर्तों के आधार पर साधारण ब्याज से निस्तारण

-किस्तों में भुगतान की सुविधा (अधिकतम 4 माह)

-30 दिन में पूर्ण भुगतान पर 3% छूट

पुनर्निर्धारित मामलों में भी मूल दर से गणना

-प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व न्यायसंगत


शुल्क व प्रारंभिक जमा:


-EWS: ₹100 (प्रोसेसिंग) + ₹5000 प्रारंभिक

-LIG: ₹500 (प्रोसेसिंग) + ₹10,000 प्रारंभिक

-अन्य आवासीय/व्यावसायिक: ₹2100 + ₹50,000

-ग्रुप हाउसिंग/संस्थागत: ₹11,000 + ₹5,00,000

-मानचित्र प्रकरण: ₹5000 + ₹2,00,000


c


भुगतान व्यवस्था:

-₹50 लाख तक: 30 दिन में 1/3, शेष 2/3 तीन मासिक किस्तों में

-पूर्ण भुगतान: 30 दिन में करने पर 3% छूट


समयसीमा:

-आवेदन अवधि: 3 माह

-निस्तारण: आवेदन के 3 माह के भीतर


बकाया न चुकाने पर कार्रवाई:


जिन आवंटियों द्वारा निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं किया जाएगा, उनके विरुद्ध संपत्ति निरस्तीकरण

कब्जा/सीलिंग

विधिक वसूली कार्रवाई

जैसी सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी.


ओटीएस को सफल बनाने के लिए वीडीए के प्रयास:

-अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्षण

-डिजिटल व पारदर्शी आवेदन प्रणाली

व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान

समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

-आवंटियों को सुविधाजनक भुगतान विकल्प


Also Read: वाराणसी जंक्‍शन पर संदिग्‍ध गिरफ्तार, सामान की तलाशी लें हैरान हुई पुलिस


योजना के पहले ही दिन 03 आवंटियों द्वारा पंजीकरण किया गया, जो इसकी उपयोगिता और स्वीकार्यता को दर्शाता है. प्रशिक्षण सत्र में नगर नियोजक प्रभात कुमार, संपत्ति अधिकारी रमेश चंद दुबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. वाराणसी विकास प्राधिकरण सभी आवंटियों से अपील करता है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए अपने बकाया का समय से निस्तारण कराएं और भविष्य की कानूनी कार्रवाई से बचें.

देव दीपावली की भव्यता देख विदेशी पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, रूस और ब्रिटेन से आए मेहमानों ने काशी को बताया खूबसूरत
देव दीपावली की भव्यता देख विदेशी पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, रूस और ब्रिटेन से आए मेहमानों ने काशी को बताया खूबसूरत
वाराणसी। काशी की देव दीपावली की भव्यता और गंगा घाटों की अलौकिक छटा विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही है। दशाश्वमेध घाट पर दीपोत्सव, गंगा आरती और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के बीच रूस और ब्रिटेन से आए पर्यटक भी उत्साह के साथ इस उत्सव का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान विदेशी महिला पर्यटकों ने काशी की खूबसूरती और आयोजन की जमकर सराहना की।रूस की रहने वाली एलेना ने बताया कि वह करीब 10 साल पहले भी वाराणसी आ चुकी हैं। इस बार अपने दोस्तों को काशी की खूबसूरती और देव दीपावली की भव्यता दिखाने के लिए यहां लेकर आई हैं। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल ब्रिटेन में रहती हैं। वहीं सोफिया और विक्टोरिया ने भी घाटों के माहौल और आयोजन को बेहद खूबसूरत बताया। उन्होंने कहा कि यहां की हर चीज उन्हें काफी पसंद आ रही है।दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के समापन के बाद भी विदेशी पर्यटक घाटों की रौनक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए रुके रहे। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। काशी की धार्मिक परंपरा, उत्सव की भव्यता और लोगों के स्वागत ने विदेशी मेहमानों के लिए देव दीपावली की शाम को यादगार बना दिया।
केदार घाट पर गंगा आरती की अलौकिक छटा, दीपों की रोशनी में निखरी काशी की आध्यात्मिक विरासत
केदार घाट पर गंगा आरती की अलौकिक छटा, दीपों की रोशनी में निखरी काशी की आध्यात्मिक विरासत
वाराणसी। देव दीपावली पर केदार घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से मां गंगा की भव्य महाआरती और पूजन का आयोजन किया गया। गंगा की लहरों पर झिलमिलाते दीपों की टिमटिमाहट, धूप-दीप की सुगंध और वैदिक मंत्रों के गूंजते स्वर ने पूरे घाट को भक्तिमय बना दिया। गंगा की सुरसुरी और लहरों के बीच जब आरती की लौ उठी तो ऐसा लगा मानो दीपों का प्रकाश मां गंगा की जलधारा में उतरकर आध्यात्मिक आभा बिखेर रहा हो। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर मां गंगा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और सुख-समृद्धि की कामना की। गंगोत्री सेवा समिति के पं. संदीप कुमार दुबे (सोनू महाराज) ने बताया कि वैदिक रीति-रिवाज से मां गंगा का पूजन-अर्चन कर महाआरती की गई। घंट-घड़ियाल, शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच आरती की लौ के साथ मां गंगा की स्तुति हुई। कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान की प्राचीन परंपरा को निभाते हुए श्रद्धालुओं ने घाट की सीढ़ियों और गंगा तट पर दीप प्रज्वलित किए। दीपों की कतारों से सजा केदार घाट और गंगा की लहरों पर तैरते दीपों की आभा देखते बन रही थी। इस दौरान केदार घाट को सुगंधित देसी विदेशी फुल माला और विद्युत झालरों से सजाया गया था। आयोजन में कलाकारों ने काशी की संस्कृति, परंपरा, लोक आस्था पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
शंकराचार्य घाट पर गौमाता के नाम रही देव दीपावली, दीपों और रंगोली से दिया गौरक्षा का संदेश
शंकराचार्य घाट पर गौमाता के नाम रही देव दीपावली, दीपों और रंगोली से दिया गौरक्षा का संदेश
वाराणसी। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाई जाने वाली देव दीपावली इस बार गौमाता को समर्पित रही। शंकराचार्य घाट पर श्रीविद्यामठ के प्रभारी ब्रह्मचारी परमात्मानंद जी के सान्निध्य में गौदेव दीपावली का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संतों, भक्तों और वैदिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आयोजन के माध्यम से गौमाता की रक्षा, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और उन्हें राष्ट्रमाता घोषित करने का संदेश दिया गया।शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आदेशानुसार इस वर्ष की देव दीपावली गौमाता को समर्पित की गई। शंकराचार्य घाट पर दीपों और रंगोली के माध्यम से बछड़े को दुग्धपान कराती गौमाता की सुंदर आकृति बनाई गई। इसके जरिए सनातन धर्म में गौमाता के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को प्रदर्शित किया गया।उन्होंने बताया कि मान्यता है कि काशी में देव दीपावली के दिन भगवान शिव के साथ समस्त देवी-देवता धरती पर अवतरित होते हैं। ऐसे पावन अवसर पर 33 कोटि देवी-देवताओं की आश्रयस्थली मानी जाने वाली गौमाता की रक्षा का संकल्प लेकर सभी देवी-देवताओं को प्रसन्न करने का प्रयास किया गया। आयोजन के माध्यम से सरकार से देश में गोकशी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने और गौमाता को राष्ट्रमाता एवं राज्यमाता घोषित करने की मांग की गई।इस दौरान शंकराचार्य जी महाराज के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा गया कि सनातन धर्म में ईश्वर और गुरु का सर्वोच्च स्थान है, लेकिन घर में बनने वाली पहली रोटी ईश्वर या गुरु को नहीं, बल्कि गौमाता को समर्पित की जाती है। यह परंपरा स्वयं गौमाता के महत्व और सनातन संस्कृति में उनके स्थान को दर्शाती है।आयोजन में उपस्थित संतों, भक्तों और वैदिक विद्यार्थियों ने गौमाता के जयकारे लगाए। सभी ने एक स्वर में देश में गोकशी को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की सरकार से मांग की। इस अवसर पर साध्वी पूर्णांबा दीदी, रमेश उपाध्याय, हजारी कीर्ति शुक्ला, सुनील शुक्ला, केके द्विवेदी, शिवाकांत मिश्रा, दीपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में वैदिक विद्यार्थी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।