Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी जंक्‍शन पर संदिग्‍ध गिरफ्तार, सामान की तलाशी लें हैरान हुई पुलिस

वाराणसी जंक्‍शन पर संदिग्‍ध गिरफ्तार, सामान की तलाशी लें हैरान हुई पुलिस
Apr 21, 2026, 01:13 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Suspect arrested at Varanasi Junction, police surprised to search his belongings


वाराणसी: कैंट स्टेशन से आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने एक संदिग्ध यात्री को गिरफ्तार किया है. उसके बैग और सूटकेस की तलाशी के दौरान नोटों की गड्डी देख पुलिस भी हैरान रह गई. आनन फानन पुलिस टीम उसे लेकर जीआरपी थाने पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद आयकर विभाग को भी बुलावा भेजा गया. बैग से 16 लख रुपए बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि नोटों की गड्डियां बैग और सूटकेस में छुपा कर रखी गई थीं. इसके बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया तो उसके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुए. नोटों के तार हवाला से जुड़े होने के संकेत मिले हैं.


र


रवि गुलाटी नामक युवक गिरफ्तार


जानकारी के अनुसार, आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने प्लेटफार्म संख्या 8-9 से शाहजहांपुर के रवि गुलाटी नामक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद जांच अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान आरोपी संदिग्ध प्रतीत हुआ. संदिग्ध प्रतीत होने के बाद संयुक्त टीम ने युवक के बैग की तलाशी ली तो टीम हतप्रभ रह गई. युवक के बैग से 16 लख रुपए बरामद हुए. इसके बाद उसे पूछताछ के लिए जीआरपी थाने लाया गया.


ु


किसी भी तरह का दस्तावेज बरामद नहीं हुआ


पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया शख्स शाहजहांपुर में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह कटे-फटे नोट लेकर वाराणसी बदलने आया था और उसके बदले 10, 20, 50, 100 रुपए की गड्डियां लेकर वापस जा रहा था. हालांकि, युवक के पास से किसी भी तरह का दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.


Also Read: BHU में आंदोलनरत महिलाकर्मी की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में भर्ती


पुलिस ने बताया कि आरोपी एक बार नहीं बल्कि कई बार वाराणसी आ चुका है. पुलिसकर्मियों ने फिलहाल मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है और पैसे को जप्त कर लिया है. वहीं सूचना के बाद आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले में आगे की जांच की जा रही है. हालांकि, पुलिस को शक है कि यह पैसा हवाला का या फिर टैक्स चोरी का हो सकता है.

ऑटो बना आग का गोला, सवारियों ने किसी तरह बचाई जान
ऑटो बना आग का गोला, सवारियों ने किसी तरह बचाई जान
Auto turned into a ball of fire, passengers somehow saved their livesवाराणसी: रोहनिया थाना क्षेत्र की अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत चितईपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक चलती ऑटो में अचानक आग लग गई. यह घटना राम स्वीट के सामने हुई, जहां देखते ही देखते ऑटो धूं - धूं कर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. हालांक‍ि क‍िसी तरह चालक और सवार‍ियों ने कड़ी मशक्‍कत करते हुए खुद को बचाया.कोई भी व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आयाघटना की सूचना मिलते ही अखरी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और जलते हुए ऑटो को रास्ते से हटाया. ऑटो रिक्शा के मालिक सुरेंद्र केशरी, जो मीरजापुर के रुदौली के निवासी हैं, उन्‍होंने पुलिस को बताया कि वह सवारी लेकर चितईपुर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान अचानक ऑटो से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ऑटो को खड़ा कर दिया और बाहर निकल गए. तब तक आग फैल चुकी थी. सौभाग्य से, इस घटना में कोई भी व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया. सुरेंद्र केशरी ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है. इस घटना ने स्थानीय लोगों को एक बार फिर से आग से संबंधित सुरक्षा उपायों की आवश्यकता की याद दिलाई है.स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं अक्सर होती हैं, खासकर जब ऑटो में पुराने इलेक्ट्रिकल उपकरण होते हैं. ऐसे में चालक और सवारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित जांच और रखरखाव की आवश्यकता है. हालांक‍ि गर्मी में वाहनों के गर्म होकर आग लगने की घटनाएं भी आम हैं.
बकायेदारों को राहत, पारदर्शी निस्तारण की दिशा में  VDA की बड़ी पहल
बकायेदारों को राहत, पारदर्शी निस्तारण की दिशा में VDA की बड़ी पहल
Relief to defaulters, VDA's big initiative towards transparent settlementवाराणसी: विकास प्राधिकरण वाराणसी के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के निर्देशानुसार सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में एकमुश्त समाधान योजना (ओ.टी.एस.)-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया. एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकायेदार आवंटियों को बकाया जमा कर संपत्ति नियमित करने का अवसर मिल रहा है. इसके तहत सभी आवासीय, व्यावसायिक, मिश्रित उपयोग, ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत एवं मानचित्र डिफॉल्टर आवंटी लाभ पा सकते हैं. साधारण ब्याज पर निस्तारण, किस्तों की सुविधा, 30 दिन में एकमुश्त भुगतान पर 3% छूट होगी.ओटीएस क्या है?ओटीएस-2026 एक ऐसी विशेष योजना है, जिसके माध्यम से प्राधिकरण के बकायेदार आवंटी सरल शर्तों पर अपने लंबित देयों का निस्तारण कर सकते हैं. यह योजना पारदर्शिता, सरलता और जनहित को ध्यान में रखकर लागू की गई है.यह योजना इन श्रेणियों पर लागू होगी- आवंटन, नीलामी या अन्य माध्यम से दी गई सभी आवासीय संपत्तियां- केंद्र/राज्य सरकार व सरकारी उपक्रमों को आवंटित संपत्तियां- मिश्रित उपयोग, व्यावसायिक, ग्रुप हाउसिंग व संस्थागत संपत्तियां- मानचित्र डिफॉल्टर (90 दिन से अधिक बकाया वाले)योजना के प्रमुख लाभ-मूल शर्तों के आधार पर साधारण ब्याज से निस्तारण-किस्तों में भुगतान की सुविधा (अधिकतम 4 माह)-30 दिन में पूर्ण भुगतान पर 3% छूटपुनर्निर्धारित मामलों में भी मूल दर से गणना-प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व न्यायसंगतशुल्क व प्रारंभिक जमा:-EWS: ₹100 (प्रोसेसिंग) + ₹5000 प्रारंभिक-LIG: ₹500 (प्रोसेसिंग) + ₹10,000 प्रारंभिक-अन्य आवासीय/व्यावसायिक: ₹2100 + ₹50,000-ग्रुप हाउसिंग/संस्थागत: ₹11,000 + ₹5,00,000-मानचित्र प्रकरण: ₹5000 + ₹2,00,000भुगतान व्यवस्था:-₹50 लाख तक: 30 दिन में 1/3, शेष 2/3 तीन मासिक किस्तों में-पूर्ण भुगतान: 30 दिन में करने पर 3% छूटसमयसीमा:-आवेदन अवधि: 3 माह-निस्तारण: आवेदन के 3 माह के भीतरबकाया न चुकाने पर कार्रवाई:जिन आवंटियों द्वारा निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं किया जाएगा, उनके विरुद्ध संपत्ति निरस्तीकरणकब्जा/सीलिंगविधिक वसूली कार्रवाईजैसी सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी.ओटीएस को सफल बनाने के लिए वीडीए के प्रयास:-अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्षण-डिजिटल व पारदर्शी आवेदन प्रणालीव्यापक प्रचार-प्रसार अभियानसमयबद्ध निस्तारण के निर्देश-आवंटियों को सुविधाजनक भुगतान विकल्पAlso Read: वाराणसी जंक्‍शन पर संदिग्‍ध गिरफ्तार, सामान की तलाशी लें हैरान हुई पुलिसयोजना के पहले ही दिन 03 आवंटियों द्वारा पंजीकरण किया गया, जो इसकी उपयोगिता और स्वीकार्यता को दर्शाता है. प्रशिक्षण सत्र में नगर नियोजक प्रभात कुमार, संपत्ति अधिकारी रमेश चंद दुबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. वाराणसी विकास प्राधिकरण सभी आवंटियों से अपील करता है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए अपने बकाया का समय से निस्तारण कराएं और भविष्य की कानूनी कार्रवाई से बचें.
वाराणसी जंक्‍शन पर संदिग्‍ध गिरफ्तार, सामान की तलाशी लें हैरान हुई पुलिस
वाराणसी जंक्‍शन पर संदिग्‍ध गिरफ्तार, सामान की तलाशी लें हैरान हुई पुलिस
Suspect arrested at Varanasi Junction, police surprised to search his belongingsवाराणसी: कैंट स्टेशन से आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने एक संदिग्ध यात्री को गिरफ्तार किया है. उसके बैग और सूटकेस की तलाशी के दौरान नोटों की गड्डी देख पुलिस भी हैरान रह गई. आनन फानन पुलिस टीम उसे लेकर जीआरपी थाने पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद आयकर विभाग को भी बुलावा भेजा गया. बैग से 16 लख रुपए बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि नोटों की गड्डियां बैग और सूटकेस में छुपा कर रखी गई थीं. इसके बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया तो उसके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुए. नोटों के तार हवाला से जुड़े होने के संकेत मिले हैं.रवि गुलाटी नामक युवक गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने प्लेटफार्म संख्या 8-9 से शाहजहांपुर के रवि गुलाटी नामक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद जांच अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान आरोपी संदिग्ध प्रतीत हुआ. संदिग्ध प्रतीत होने के बाद संयुक्त टीम ने युवक के बैग की तलाशी ली तो टीम हतप्रभ रह गई. युवक के बैग से 16 लख रुपए बरामद हुए. इसके बाद उसे पूछताछ के लिए जीआरपी थाने लाया गया.किसी भी तरह का दस्तावेज बरामद नहीं हुआपुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया शख्स शाहजहांपुर में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह कटे-फटे नोट लेकर वाराणसी बदलने आया था और उसके बदले 10, 20, 50, 100 रुपए की गड्डियां लेकर वापस जा रहा था. हालांकि, युवक के पास से किसी भी तरह का दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.Also Read: BHU में आंदोलनरत महिलाकर्मी की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में भर्ती पुलिस ने बताया कि आरोपी एक बार नहीं बल्कि कई बार वाराणसी आ चुका है. पुलिसकर्मियों ने फिलहाल मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है और पैसे को जप्त कर लिया है. वहीं सूचना के बाद आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले में आगे की जांच की जा रही है. हालांकि, पुलिस को शक है कि यह पैसा हवाला का या फिर टैक्स चोरी का हो सकता है.