BHU में पेड़ों की पूजा पर छिड़ा विवाद, कुलपति को पत्र लिखकर की गई यह मांग

Controversy erupts at BHU over tree worship; letter to Vice Chancellor demands this
वाराणसी: बीएचयू परिसर में बरगद और पीपल के पेड़ों की पूजा किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इसका एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है. पत्र विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी की ओर से कुलपति को लिखा गया है जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर पेड़ों की पूजा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है. मामले को लेकर परिसर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और जांच की मांग उठने लगी है.

जानकारी के अनुसार, कर्मचारी द्वारा सूखे पीपल के पेड़ पर धार्मिक तरीके से पूजा-अर्चना किए जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. इसके बाद इसे अंधविश्वास से जोड़ते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है. कहना है कि पेड़ों में धागा बांधने और दीप जलाने से नुकसान होने की आशंका रहती है. हालांकि, कुछ महिलाओं ने शनिवार को वट सावित्री व्रत के अवसर पर पूजा किए जाने की बात कही है. उनका कहना है कि यह धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है.

मांग की गई है कि धागा बांधने और दीपक जलाने पर प्रतिबंध लगाया जाए और वहां सूचना लगाने के साथ रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जाए. वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. मामले को लेकर परिसर में आस्था और वैज्ञानिक सोच के बीच बहस छिड़ गई है.
यह भी पढ़ें: BHU में ‘ब्राह्मणवादी पितृसत्ता’ प्रश्न पर गहरा रहा विवाद, ABVP का विरोध प्रदर्शन



