Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू के वैज्ञानिकों ने बनाया त्वचा, बाल और आंखों के रंग से जुड़े जीन का दुनिया का सबसे बड़ा डेटाबेस

बीएचयू के वैज्ञानिकों ने बनाया त्वचा, बाल और आंखों के रंग से जुड़े जीन का दुनिया का सबसे बड़ा डेटाबेस
Nov 14, 2026, 12:51 PM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वैज्ञानिकों ने चिकित्सा विज्ञान और आनुवंशिकी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बीएचयू के विज्ञान संस्थान स्थित सेंटर फॉर जेनेटिक डिसऑर्डर्स के शोधकर्ताओं ने मानव त्वचा, बाल और आंखों के रंग को निर्धारित करने वाले जीन का दुनिया का सबसे विस्तृत डेटाबेस तैयार किया है। इसे ह्यूमन पिगमेंटेशन डेटाबेस (HPDB) नाम दिया गया है। यह डेटाबेस दुनियाभर के डॉक्टरों, चर्म रोग विशेषज्ञों और जेनेटिक शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी साबित होगा। इस शोध को अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पत्रिका 'फ्रंटियर्स इन बायोइंफॉर्मेटिक्स' में प्रकाशित किया गया है।


इस डेटाबेस में 663 शोध पत्रों से जुटाई गई जानकारियों को एक जगह संकलित किया गया है। इसमें 5,146 आनुवंशिक वेरिएंट्स और पिगमेंटेशन से जुड़े 111 विकारों की जानकारी उपलब्ध है। अभी तक त्वचा, बाल और आंखों के रंग से संबंधित जीन और उनके बदलावों की जानकारी अलग-अलग शोध पत्रों में बिखरी हुई थी। इस डेटाबेस के बनने से शोधकर्ताओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर जरूरी जानकारी मिल सकेगी।


HPDB में जीन के नाम, जेनेटिक वेरिएंट की पहचान संख्या (rsID), आबादी, शोध प्रकाशन और क्रोमोसोम की स्थिति के आधार पर जानकारी खोजने की सुविधा दी गई है। यह डेटाबेस पूरी तरह निशुल्क है और इसके इस्तेमाल के लिए पंजीकरण की भी जरूरत नहीं है। इसे bioclues.org वेबसाइट के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है।


ALSO READ : काशी में सजेगी फूलों की महा प्रदर्शनी, फरवरी के पहले पखवाड़े में होगा भव्य आयोजन...


शोध का नेतृत्व करने वाली डॉ. चंदना बसु ने कहा कि वैज्ञानिक ज्ञान सभी के लिए खुला और सुलभ होना चाहिए। इस डेटाबेस के जरिए मानव विविधता, विकास और स्वास्थ्य से जुड़े शोध को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। बीएचयू के सेंटर फॉर जेनेटिक डिसऑर्डर्स के संस्थापक निदेशक प्रो. राजीव रमन ने इसे वैश्विक शोध समुदाय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। वहीं केंद्र के समन्वयक डॉ. अख्तर अली ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को पिगमेंटेशन से जुड़े जीन और आनुवंशिक बदलावों के अध्ययन के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराएगा।


इस शोध में बीएचयू के श्वेतोत्पल मृणाल और पूजा रानी के साथ मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर के डॉ. प्रशांत सुरवजहाला और बायोक्लूज के डॉ. वीएस सुंदरराजन भी शामिल रहे। शोधकर्ताओं की योजना डेटाबेस को समय-समय पर अपडेट करने की है, ताकि भविष्य में आनुवंशिकी, मानव विकास और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में होने वाले शोध को और मजबूती मिल सके।

देव दीपावली को लेकर यातायात का महाप्लान जारी, 24 नवंबर को होंगे प्रतिबंध
देव दीपावली को लेकर यातायात का महाप्लान जारी, 24 नवंबर को होंगे प्रतिबंध
वाराणसीः कार्तिक पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली के अवसर पर 24 नवंबर को काशी के घाटों पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भीड़ तथा मुख्यमंत्री एवं अन्य वीआईपी के आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. शहर को जाम से मुक्त रखने और सुगम यातायात के लिए दोपहर एक बजे से डायवर्जन और प्रतिबंध प्रभावी होंगे.विश्वसुंदरी पुल व रिंग रोड पर चलेंगे वाहन ट्रैफिक पुलिस की ओर से बनाए गए प्लान के अनुसार शहर के दस प्रमुख मार्गों को 'नो-व्हीकल जोन' घोषित किया गया है. वाहनों के लिए 57 पार्किंग स्थल व पांच होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. राजघाट पुल, नमो घाट से पड़ाव के बीच इस पुल पर वाहनों के साथ-साथ पैदल आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सामने घाट पुल, लंका से रामनगर के बीच स्थित पुल पर केवल दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को ही जाने की अनुमति होगी. विश्वसुंदरी पुल व रिंग रोड पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा. एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के लिए किसी भी स्थिति में प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा. किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति के लिए नमो घाट से कबीर चौरा व दीनदयाल अस्पताल, गोदौलिया से बीएचयू और पड़ाव से रामनगर जिला अस्पताल तक तीन विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किए गए हैं. किसी भी प्रकार की असुविधा या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम (+91 7839856994) या ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर (+91 7317202020) पर संपर्क किया जा सकता है.जानें कौन से नो व्हीकल जोन में रहेंगे मार्ग मैदागिन से बुलानाला होते हुए गोदौलिया तक थाना लक्सा से रामापुरा तक लहुराबीर चौराहा से पिपलानी कटरा होते हुए मैदागिन तक और बेनिया तिराहे की तरफ ब्रॉडवे तिराहा से सोनारपुरा होते हुए गोदौलिया तक अग्रवाल तिराहा, बीओबी तिराहा (रविदास गेट) और पद्मश्री चौराहे से अस्सी घाट व रविदास घाट की तरफ बहादुरपुर रोड (चंदौली) से पड़ाव होते हुए रामनगर चौराहा और टेंगरा मोड़ तक पड़ाव से सूजाबाद होते हुए राजघाट पुल/नमो घाट की तरफ ऐसी होगी बसों, मालवाहक और सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था रहेगी. दोपहर 1 बजे के बाद किसी भी बस या मालवाहक वाहन का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. सभी वाहन रिंग रोड और NH-19 से जाएंगे. काशी डिपो और कैंट बस स्टेशन की बसें दोपहर एक बजे से रिंग रोड स्थित संदहा और हरहुआ में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशनों से चलेंगी. जौनपुर, आजमगढ़ व गाजीपुर की बसें हरहुआ, बावनबीघा व संदहा अंडरपास तक आएंगी, जबकि प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र व चंदौली की बसें मोहनसराय तक ही आ सकेंगी.प्रमुख डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्थानमो घाट क्षेत्र: केवल कलर-कोड पास युक्त वाहन ही हरहुआ, गिलट बाजार, पुलिस लाइन चौराहा या कैंट ओवरब्रिज होकर नमो घाट पार्किंग तक जा सकेंगे. बिना पास वाले वाहनों को चौकाघाट/लकड़ीमंडी की ओर नहीं जाने दिया जाएगा. शहर के इस हिस्से के लिए मच्छोदरी, नेशनल इंटर कॉलेज, टाउनहाल, क्वीन्स कॉलेज और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पार्किंग बनाई गई है. दशाश्वमेध व गोदौलिया क्षेत्र: रथयात्रा, गुरुबाग व मलदहिया की ओर से आने वाले वाहनों को कमच्छा की तरफ मोड़कर एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान, द्वारिकाधीश मंदिर, सीएचएस स्कूल, बेनियाबाग और मजदा पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा. अस्सी व लंका क्षेत्र: अखरी, चितईपुर व सुंदरपुर से आने वाले वाहन नरिया गेट से प्रवेश कर बीएचयू परिसर में पार्क होंगे. प्रयागराज व मिर्जापुर की ओर से आने वाले वाहन हरसेवानंद स्कूल मैदान, लौटूवीर पार्किंग और गढ़वा घाट पार्किंग में खड़े होंगे. सामने घाट व मिर्जापुर की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को दुर्गा मंदिर मैदान, पंचवटी मैदान, लंका मैदान व रामबाग ग्राउंड में तथा दोपहिया वाहनों को पीएसी ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा.Also Read: देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर गूंजेगी शिव महिमा, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक
देव दीपावली पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, "शौर्य सम्मान" से सम्मानित होंगे शहीद परिवार
देव दीपावली पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, "शौर्य सम्मान" से सम्मानित होंगे शहीद परिवार
वाराणसी: महादेव की नगरी काशी में आयोजित होने वाला देव दीपावली सिर्फ दीपों की रोशनी और आध्यात्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करने का अवसर भी है. दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से इस वर्ष भी शहीदों के सम्मान की परंपरा निभाई जाएगी, कारगिल विजय के बाद वर्ष 1999 से शुरू हुई इस पहल के तहत इस बार चार शहीदों के परिवारों को मरणोपरांत भागीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इनमें दो सीआरपीएफ और दो आरपीएफ के जवानों के परिवार शामिल हैं. सम्मान के साथ परिवारों को सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी.जानिए क्यों जलाए जाते है आकाशदीप गंगा सेवा निधि की इस पहल के तहत हर साल कार्तिक मास की शुरुआत से ही देश के अमर वीर जवानों के नाम पर आकाशदीप जलाए जाते हैं. पूरे एक महीने तक गंगा तट पर जलने वाले ये दीप उन सैनिकों की स्मृति और उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक हैं, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए. कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के दिन शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की परंपरा को निभाया जाता है. गंगा सेवा निधि के संस्थापक और इस परंपरा की परिकल्पना करने वाले लोगों का उद्देश्य काशी के आध्यात्मिक आयोजन को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना था.Also Read: काशी में देव दीपावली की भव्य तैयारी, लाखों दीपक से जगमगाएगे 84 गंगा घाटइस विचार को आगे बढ़ाते हुए 39 जीटीसी में तत्कालीन सैन्य अधिकारियों और सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श किया गया. तय हुआ कि शहीदों के सम्मान से जुड़ा आयोजन सेना के नियमों और मर्यादाओं के अनुरूप होगा. किसी भी अमर वीर के बलिदान और उसके परिवार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, इसके बाद दशाश्वमेध घाट से शुरू हुई यह पहल आज देव दीपावली की विशिष्ट पहचान का हिस्सा बन चुकी है. जहां एक ओर गंगा के घाटों पर दीपदान, पूजा-पाठ और गंगा आरती के जरिए आध्यात्मिक वातावरण बनता है, वहीं दूसरी ओर शहीद परिवारों का सम्मान नई पीढ़ी को देश के प्रति कर्तव्य और समर्पण का संदेश देता है.देव दीपावली पर पधारेंगे देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु काशी की देव दीपावली में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में गंगा सेवा निधि का यह आयोजन उत्सव को एक अलग भावनात्मक और राष्ट्रीय पहचान देता है. दीपों की जगमगाहट के बीच जब शहीदों के परिजन सम्मान ग्रहण करते हैं तो घाट पर मौजूद लोगों के लिए यह पल आस्था के साथ कृतज्ञता का भी बन जाता है. इस तरह काशी से देवत्व, अध्यात्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश एक साथ प्रसारित होता है.
वाराणसी में मस्जिद पर मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकर उतारे गए,  HC के आदेश पर कार्रवाई
वाराणसी में मस्जिद पर मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकर उतारे गए, HC के आदेश पर कार्रवाई
वाराणसीः मस्जिद पर मानक से अधिक संख्या में लगे लाउडस्पीकरों को पुलिस ने उतरवा लिया. ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस ने इस तरह की बड़ी कार्रवाई की है. भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा चौकी पुलिस ने रविवार की दोपहर एक बजे कार्रवाई करते हुए नूर नगर स्थित देव पोखरी की नोमानिया मस्जिद से मानक से अधिक संख्या में लगे लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया.मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से उतारे गए इन ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त कर सीज कर लिया है.बजरडीहा चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे के अनुसार, शासन और उच्च न्यायालय द्वारा धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए स्पष्ट मानक निर्धारित किए गए हैं. इन आदेशों के तहत किसी भी स्थल पर निर्धारित संख्या और तय डेसिबल से अधिक आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है. इसी सिलसिले में भेलूपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि बजरडीहा चौकी क्षेत्र के नूर नगर (देव पोखरी) स्थित नोमानिया मस्जिद में निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए अधिक संख्या में लाउडस्पीकर लगाए गए हैं.पुलिस कब्जे में कई लाउडस्पीकर सूचना पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण के दौरान मस्जिद परिसर में मानक से अधिक लाउडस्पीकर लगे हुए पाए गए. मौके पर मौजूद मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों व संबंधित लोगों को उच्च न्यायालय के आदेशों और ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस की देखरेख में मानक से अतिरिक्त लगे सभी लाउडस्पीकरों को नीचे उतरवाया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने उतारे गए सभी अतिरिक्त लाउडस्पीकरों को अपने कब्जे में ले लिया. चौकी प्रभारी ने बताया कि नियमानुसार इन ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त कर विधिवत रूप से सीज करने की कार्रवाई की गई है. स्थानीय लोगों और मस्जिद से जुड़े जिम्मेदारों ने भी पुलिस प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग किया.Also Read: अकवान के असर से बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बनारस में ठिठुरन