Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

BHU ट्रामा सेंटर में लापरवाही से हुई मौत पर छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति कार्यालय को सौंपा ज्ञापन

BHU ट्रामा सेंटर में लापरवाही से हुई मौत पर छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति कार्यालय को सौंपा ज्ञापन
Apr 28, 2026, 06:58 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Students protest over deaths due to negligence at BHU Trauma Centre, submit memorandum to Vice Chancellor's office


वाराणसी: बीएचयू के ट्रामा सेंटर में राधिका देवी (71) की मृत्यु के मामले में प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए आज छात्रों ने जबरदस्‍त विरोध प्रदर्शन किया. छात्र नेता मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में 100 से अधिक छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर कुलपति से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की.


g


विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कुलपति को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि ट्रामा सेंटर में मरीज की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया. इसके परिणामस्वरूप सात मार्च को आर्थो सर्जरी और 18 मार्च को न्यूरो सर्जरी के बाद 27 मार्च को मरीज की मृत्यु हो गई. छात्रों का कहना है कि यह घटना केवल मानवीय त्रुटि नहीं, बल्कि संस्थागत और प्रशासनिक विफलता का परिणाम है.


ऑपरेशन से पहले मरीजों का सत्यापन


ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि ट्रामा सेंटर में पहले प्री-ऑपरेटिव कक्षों की व्यवस्था थी, जहां ऑपरेशन से पहले मरीजों का सत्यापन किया जाता था, लेकिन प्रो. सौरभ सिंह के प्रशासनिक निर्णय के तहत इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया. छात्र नेता अभय सिंह मिक्कू ने कहा कि इस निर्णय के कारण मरीजों की पहचान में गंभीर त्रुटियाँ उत्पन्न हो रही हैं, जिससे ऐसी घटनाओं की संभावना बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि प्रभारी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.


[


"ट्रामा सेंटर प्रभारी को किया जाए बर्खास्त"


सुजीत पासवान ने आरोप लगाया कि ट्रामा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. सौरभ सिंह के पास प्रशासनिक नियंत्रण होने के कारण इस घटना की जिम्मेदारी उन्हीं पर है. इसलिए उनकी तत्काल हटाने की मांग की गई है. प्रफुल पांडेय ने कहा कि कुलपति को मामले में हस्तक्षेप कर बलिया के मरीज को न्याय दिलाना चाहिए.

छात्र नेता हिमांशु राय ने कहा कि निष्पक्ष जांच तभी संभव है जब ट्रामा सेंटर प्रभारी को तुरंत बर्खास्त किया जाए और सभी साक्ष्य सुरक्षित किए जाएं. कुलपति की अनुपस्थिति के कारण छात्रों को उनसे प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन केंद्रीय कार्यालय प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि इसे शीघ्र कुलपति तक पहुंचाया जाएगा.


Also Read: काशी दौरे पर आज प्रधानमंत्री मोदी, अमृत भारत ट्रेन को मिलेगी हरी झंडी


प्रदर्शन के दौरान छात्रों में भारी आक्रोश था. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे इस मुद्दे को उच्च स्तर तक ले जाएंगे. छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा.


j


छात्रों की प्रमुख मांगें


प्रो. सौरभ सिंह को तत्काल हटाया जाए.

एक स्वतंत्र जांच समिति का गठन किया जाए.

सुरक्षा प्रोटोकॉल की निष्पक्ष जांच कराई जाए.

दोषियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.

भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुदृढ़ पहचान प्रणाली लागू की जाए.

जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए.

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से हिमांशु राय, प्रफुल पांडेय, अभय सिंह (मिक्कू), हर्ष तिवारी, रजत सिंह, सुजीत पासवान और अन्य सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे.


वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी. में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना को जल्द पूरा करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गोदौलिया, गिरजाघर और रथयात्रा सहित विभिन्न रोपवे स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, आर्ट वर्क और फिनिशिंग कार्यों का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने गोदौलिया स्टेशन पर बोर्डिंग-डिबोर्डिंग के लिए चल रहे निर्माण कार्य को देखा। वहीं गिरजाघर स्टेशन पर बन रहे कंट्रोल रूम की प्रगति की जानकारी ली। रथयात्रा स्टेशन पर भी निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से परियोजना के अलग-अलग हिस्सों की जानकारी लेते हुए कहा कि गोदौलिया, गिरजाघर समेत सभी स्टेशनों के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने और निर्माण में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।ALSO READ : ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़कगौरतलब है कि वाराणसी रोपवे परियोजना के तहत कैंट स्टेशन से रथयात्रा तक का कार्य पूरा हो चुका है। रथयात्रा से आगे के स्टेशनों पर अलाइनमेंट चेक का कार्य जारी है। परियोजना को नवंबर तक पूरा करने के लक्ष्य के साथ अंतिम तैयारियां तेजी से चल रही हैं।निरीक्षण के दौरान वाराणसी रोपवे की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा समेत रोपवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
वाराणसी. नगर निगम क्षेत्र में पशु कल्याण और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को ऐढ़े स्थित गौशाला और खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पशुओं की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने के साथ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।ऐढ़े गौशाला में वर्तमान में कच्चे शेल्टर में संचालित पशु चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक पशु अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अस्पताल में आम नागरिकों को अपने पालतू पशुओं के इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने पशुओं के उपचार संबंधी सभी कार्य पशु कल्याण अधिकारी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए।गौशाला में गर्मी से पशुओं को राहत देने के लिए टीन शेड के नीचे पर्याप्त संख्या में पंखे लगाने, बाउंड्रीवॉल के किनारे पौधरोपण करने और प्रवेश द्वार स्थित गार्ड रूम के पास खाली भूमि पर इंटरलॉकिंग कराने को कहा गया। पशुओं के आवागमन के लिए मैजिक वाहन उपलब्ध कराने तथा परिसर में इंटरलॉकिंग और ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।ALSO READ : नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरणइसके बाद नगर आयुक्त ने खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से तत्काल इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, सहायक अभियंता, अवर अभियंता (सिविल) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
वाराणसी. संत शिरोमणि नरहरि जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदपुरा मोड़ चौराहे पर हुए आयोजन में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।फलाहारी प्रसाद में साबूदाना, आलू, फल और अन्य व्रत सामग्री शामिल रही। आयोजन के दौरान लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ संत नरहरि महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सेवा कार्य में महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना भी देखने को मिली।ALSO READ : लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ माधवी मिश्रा, शिखा शर्मा, प्रेमासेठ, सुनीता सोनी, कनक वर्मा, संगीता, सुनीता, विभा किरण वर्मा, सुनीता बेबी, श्रवण सेठ, विशाल सेठ, अरविंद सेठ, रवि सर्राफ, ईश्वर चंद वर्मा, कमल सेठ, विष्णुदयाल सेठ, रॉनिक वर्मा, आनंद वर्मा, संजय सर्राफ, सुनील सेठ, मनु सेठ, तन्नू सेठ और विवेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।