Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अजय राय की टिप्पणी पर भड़की भाजपा, आक्रोश सभा ने उठाई कार्रवाई की मांग

अजय राय की टिप्पणी पर भड़की भाजपा, आक्रोश सभा ने उठाई कार्रवाई की मांग
Jun 03, 2026, 09:39 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: पीएम पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय की टिप्‍पणी से सियासी गर्मी तेज हो गई. इसी क्रम में बुधवार को जिला मुख्यालय पर आक्रोश सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों की ओर से न केवल अजय राय का विरोध किया गया बल्कि कार्रवाई की मांग भी की गई. इस दौरान भाजपा की ओर से नेता और कार्यकर्ता मंच पर विरोध करने पहुंचे और आवाज बुलंद की. भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर पीएम के विरोध में आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया. वाराणसी महानगर और वाराणसी जिला भाजपा संगठन की ओर से आयोजित ‘आक्रोश सभा’ में 8 विधानसभा से कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए थे.


j


भाजपा के मंत्री, विधायक, एमएलसी समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने विरोध दर्ज कराया. सभा में भाजपा के मंत्री, विधायक, एमएलसी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अजय राय के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक बताया. इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कई प्रमुख नेता शामिल हुए, जिन्होंने अजय राय के बयान की निंदा की और कांग्रेस के खिलाफ कड़े शब्दों में अपनी बात रखी.


्


भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अजय राय के खिलाफ नारेबाजी की और कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए. भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया देश की राजनीति के लिए उचित नहीं है और उन्होंने मांग की कि अजय राय अपने शब्दों के लिए माफी मांगें. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए एकजुटता दिखाई.


h


क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की, जो असहनीय है. राजनीतिक विरोध में व्यक्तिगत गाली गलौज उनकी गलत मानसिकता को दर्शाता है. आज मुख्यालय पर काशी के आमजन का आक्रोश जुटा है. सीएम से मांग करते हैं कि अजय राय के खिलाफ दर्ज मुकदमों की फाइल फिर खोली जाए, इनकी संपत्ति की जांच कराई जाए और पुलिस विधिक कार्रवाई अमल में लाए. जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर जांच तथा उचित कार्रवाई की मांग की. सभा में मंत्री रवींद्र जायसवाल, मंंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालू, मंत्री हंसराज विश्‍वकर्मा, विधायक निलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्‍तव, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे.


l.


इस विरोध प्रदर्शन ने वाराणसी में सियासी माहौल को और गरमा दिया है, जिससे आगामी चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच की प्रतिस्पर्धा और भी तीव्र हो गई है. वहीं कांग्रेस की ओर से भी काउंटर की तैयारी की जा रही है. बीते द‍िनों कांग्रेस की ओर से वाराणसी के भाजपा पदाध‍िकार‍ियों पर भी ट‍िप्‍प्‍णी कर उनके बारे में साक्ष्‍य जारी करने की बात कही थी.


ALSO READ: फिजिक्स के पेपर में दिखा मुन्नाभाई का खेल, पुलिस ने बेनकाब कर आरोपी को धर-दबोचा

बेस किचन और अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण, खराब मशीनें तत्काल ठीक कराने के निर्देश
बेस किचन और अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण, खराब मशीनें तत्काल ठीक कराने के निर्देश
वाराणसी : यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रविवार को सिगरा स्थित आईआरसीटीसी बेस किचन और बनारस स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेस किचन में तीन मशीनें अकार्यशील मिलने पर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।मंडल रेल प्रबंधक ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के साथ अम्बुज होटल एंड रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित आईआरसीटीसी बेस किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के भंडारण, पैकेजिंग, साफ-सफाई, स्वच्छता और भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच की।निरीक्षण के दौरान पीएलएम मशीन, डो नीडिंग मशीन और एग्जॉस्ट मशीन अकार्यशील मिलीं। इस पर मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को मशीनों की खराबी तत्काल दूर कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने पेयजल की नियमित जांच, जल भंडारण टैंकों और पाइपलाइनों की नियमित सफाई तथा भोजन और पेयजल में निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ पानी के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया। साथ ही भोजन तैयार करने से लेकर पैकिंग तक प्रत्येक स्तर पर खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।ALSO READ : नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पइसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात पर खड़ी 22589 बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। पैंट्री मैनेजर को रेलवे द्वारा अनुमोदित ब्रांड की गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर आरती एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने किचन की सफाई बनाए रखने और खाद्य सामग्री को सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए।मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल है। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और इनकी नियमित निगरानी जारी रहेगी।
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. राजमुनि एवं डॉ. अविनाश कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतिभागियों ने काव्य पाठ के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान को सामने रखा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए।प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के शोधार्थी हनुमान राम ने प्रथम, शोधार्थी आकाश सिंह ने द्वितीय तथा हिंदी विभाग के स्नातक विद्यार्थी अंकुर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ALSO READ : बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और ज्ञानार्जन के प्रति सकारात्मक लगाव विकसित करने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
वाराणसी. गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद बाढ़ प्रभावित और तटीय इलाकों में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को कोनिया वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी, सफाई, फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में तेजी लाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कोनिया वार्ड स्थित बैतरणी कुंड और धोबी घाट क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बैतरणी कुंड के तत्काल सुंदरीकरण के साथ पूरे परिसर की गहन सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर जलभराव वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।उन्होंने सीवर लाइनों की तत्काल सफाई कराने तथा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि रात में स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के बाद जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों तथा मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।ALSO READ :नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल मेंनिरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमर देव, जोनल अधिकारी पवन कुमार, अवर अभियंता (सामान्य) सुखपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक पवन श्रीवास्तव और आलोक विभाग के इंजीनियर हरीश मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।