Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में स्‍कूल निर्माण का भाजपा के स्‍वच्‍छता सह संयोजक ने किया विरोध, कही ये बात...

वाराणसी में स्‍कूल निर्माण का भाजपा के स्‍वच्‍छता सह संयोजक ने किया विरोध, कही ये बात...
Jun 30, 2026, 08:46 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : कोतवाली के नवापुरा इलाके में बडा गणेश मंदिर के पास स्कूल निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. हैरानी की बात यह है कि इस निर्माण का विरोध कोई विपक्षी दल नहीं, बल्कि खुद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ही एक पदाधिकारी कर रहे हैं. आरोप है कि सड़क घेरकर और मंदिर के ठीक सामने जबरन स्कूल का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. जेसीबी और पुलिस बल की मौजूदगी में चल रहा यह काम काशी क्षेत्र के नवापुरा मैदान का है. जहाँ एक तरफ प्रशासन स्कूल बनवाने पर अड़ा है, वहीं स्थानीय लोग और बीजेपी के स्वच्छता सह-संयोजक (काशी क्षेत्र), ओम प्रकाश यादव इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं.


उनका दावा है कि बिना किसी मानक के और लोगों की सुविधा को दरकिनार करते हुए यह निर्माण थोपा जा रहा है. यहाँ तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई. स्वच्छता सह-संयोजक ने कहा कि आज यहाँ नवापुरा के मैदान में, स्कूल जबरन बनवाया जा रहा है सड़क घेर कर... यहाँ के लोगों को, आसपास लोगों को असुविधा होगी. जिसका न तो कोई ध्यान दिया जा रहा है, न तो कोई मानक तैयार किया जा रहा है. यहाँ तानाशाही चल रही है और कोई सुनने वाला नहीं है. हमने प्रधानमंत्री के कार्यालय में भी इसका लिखित प्रार्थना पत्र दिया था... उसके बावजूद भी आज बुलडोज़र लेकर जबरन यहाँ लोग काम लगा दिए हैं. इसकी मैं घोर निंदा करूँगा.


HJJ


जब सत्ताधारी दल के नेता से यह पूछा गया कि उनकी ही सरकार में उनकी बात क्यों नहीं सुनी जा रही, तो उन्होंने सीधे तौर पर दक्षिणी विधानसभा के विधायक पर गंभीर आरोप लगा दिए. ओम प्रकाश यादव का कहना है कि विधायक ने इसे अपना 'ईगो' (अहंकार) बना लिया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस इलाके में यादवों की आबादी ज्यादा है, इसलिए जानबूझकर उन्हें टारगेट कर परेशान किया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, नवापुरा का यह मैदान उनके रोजमर्रा के सामाजिक और धार्मिक कार्यों का मुख्य केंद्र है. यहाँ होलिका दहन होता है, स्थानीय लोग तेरहवीं और दसवां के कार्य करते हैं, और यहाँ से गणेश चौथ और नाटी इमली भरत मिलाप जैसे बड़े मेले गुजरते हैं.


ALSO READ : वीडीए की बड़ी उपलब्धि: आठ महीने में 358 करोड़ का राजस्व, बोर्ड बैठक में हुई सराहना…


इसके अलावा यहाँ एक सरकारी ट्यूबवेल भी प्रस्तावित है. इन सब के बावजूद स्कूल के निर्माण से यह जगह पूरी तरह घिर जाएगी. अपनी ही पार्टी के विधायक पर 'तानाशाही' और जाति विशेष को 'टारगेट' करने के आरोप लगाकर, बीजेपी पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. अब देखना यह होगा कि आलाकमान इस मामले में क्या संज्ञान लेता है और क्या नवापुरा के लोगों को इस समस्या से कोई राहत मिल पाती है.

देव दीपावली पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, "शौर्य सम्मान" से सम्मानित होंगे शहीद परिवार
देव दीपावली पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, "शौर्य सम्मान" से सम्मानित होंगे शहीद परिवार
वाराणसी: महादेव की नगरी काशी में आयोजित होने वाला देव दीपावली सिर्फ दीपों की रोशनी और आध्यात्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करने का अवसर भी है. दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से इस वर्ष भी शहीदों के सम्मान की परंपरा निभाई जाएगी, कारगिल विजय के बाद वर्ष 1999 से शुरू हुई इस पहल के तहत इस बार चार शहीदों के परिवारों को मरणोपरांत भागीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इनमें दो सीआरपीएफ और दो आरपीएफ के जवानों के परिवार शामिल हैं. सम्मान के साथ परिवारों को सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी.जानिए क्यों जलाए जाते है आकाशदीप गंगा सेवा निधि की इस पहल के तहत हर साल कार्तिक मास की शुरुआत से ही देश के अमर वीर जवानों के नाम पर आकाशदीप जलाए जाते हैं. पूरे एक महीने तक गंगा तट पर जलने वाले ये दीप उन सैनिकों की स्मृति और उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक हैं, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए. कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के दिन शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की परंपरा को निभाया जाता है. गंगा सेवा निधि के संस्थापक और इस परंपरा की परिकल्पना करने वाले लोगों का उद्देश्य काशी के आध्यात्मिक आयोजन को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना था.Also Read: काशी में देव दीपावली की भव्य तैयारी, लाखों दीपक से जगमगाएगे 84 गंगा घाटइस विचार को आगे बढ़ाते हुए 39 जीटीसी में तत्कालीन सैन्य अधिकारियों और सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श किया गया. तय हुआ कि शहीदों के सम्मान से जुड़ा आयोजन सेना के नियमों और मर्यादाओं के अनुरूप होगा. किसी भी अमर वीर के बलिदान और उसके परिवार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, इसके बाद दशाश्वमेध घाट से शुरू हुई यह पहल आज देव दीपावली की विशिष्ट पहचान का हिस्सा बन चुकी है. जहां एक ओर गंगा के घाटों पर दीपदान, पूजा-पाठ और गंगा आरती के जरिए आध्यात्मिक वातावरण बनता है, वहीं दूसरी ओर शहीद परिवारों का सम्मान नई पीढ़ी को देश के प्रति कर्तव्य और समर्पण का संदेश देता है.देव दीपावली पर पधारेंगे देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु काशी की देव दीपावली में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में गंगा सेवा निधि का यह आयोजन उत्सव को एक अलग भावनात्मक और राष्ट्रीय पहचान देता है. दीपों की जगमगाहट के बीच जब शहीदों के परिजन सम्मान ग्रहण करते हैं तो घाट पर मौजूद लोगों के लिए यह पल आस्था के साथ कृतज्ञता का भी बन जाता है. इस तरह काशी से देवत्व, अध्यात्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश एक साथ प्रसारित होता है.
वाराणसी में मस्जिद पर मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकर उतारे गए,  HC के आदेश पर कार्रवाई
वाराणसी में मस्जिद पर मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकर उतारे गए, HC के आदेश पर कार्रवाई
वाराणसीः मस्जिद पर मानक से अधिक संख्या में लगे लाउडस्पीकरों को पुलिस ने उतरवा लिया. ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस ने इस तरह की बड़ी कार्रवाई की है. भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा चौकी पुलिस ने रविवार की दोपहर एक बजे कार्रवाई करते हुए नूर नगर स्थित देव पोखरी की नोमानिया मस्जिद से मानक से अधिक संख्या में लगे लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया.मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से उतारे गए इन ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त कर सीज कर लिया है.बजरडीहा चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे के अनुसार, शासन और उच्च न्यायालय द्वारा धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए स्पष्ट मानक निर्धारित किए गए हैं. इन आदेशों के तहत किसी भी स्थल पर निर्धारित संख्या और तय डेसिबल से अधिक आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है. इसी सिलसिले में भेलूपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि बजरडीहा चौकी क्षेत्र के नूर नगर (देव पोखरी) स्थित नोमानिया मस्जिद में निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए अधिक संख्या में लाउडस्पीकर लगाए गए हैं.पुलिस कब्जे में कई लाउडस्पीकर सूचना पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण के दौरान मस्जिद परिसर में मानक से अधिक लाउडस्पीकर लगे हुए पाए गए. मौके पर मौजूद मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों व संबंधित लोगों को उच्च न्यायालय के आदेशों और ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस की देखरेख में मानक से अतिरिक्त लगे सभी लाउडस्पीकरों को नीचे उतरवाया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने उतारे गए सभी अतिरिक्त लाउडस्पीकरों को अपने कब्जे में ले लिया. चौकी प्रभारी ने बताया कि नियमानुसार इन ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त कर विधिवत रूप से सीज करने की कार्रवाई की गई है. स्थानीय लोगों और मस्जिद से जुड़े जिम्मेदारों ने भी पुलिस प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग किया.Also Read: अकवान के असर से बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बनारस में ठिठुरन
अकवान के असर से बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बनारस में ठिठुरन
अकवान के असर से बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बनारस में ठिठुरन
वाराणसीः चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर वाराणसी में भी दिख रहा है. पिछले 24 घंटे से आसमान में बादल छाए हुए हैं. बीते शनिवार के बाद आज रविवार की भोर में भी बादलों की आवाजाही से बूंदाबांदी भी हुई. इससे तापमान में थोड़ी बढोत्तरी हुई. 23 नवंबर से ठंड बढ़ने के आसार भी मिलने लगे हैं. जिसे लेकर मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' के अवशेष उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में केंद्रित हैं. इसके प्रभाव से पूर्वांचल के दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट बारिश हो रही है. अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. इससे न्यूनतम तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी हो सकती है.23 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा. न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है. तापमान गिरने के साथ सुबह कोहरे का घनत्व भी बढ़ेगा.पूर्वांचल के कई इलाकों में 'अकवान' का असरचक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर सिर्फ वाराणसी में ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल के कई इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. जी हां, इस चक्रवात तूफान के चलते कई इलाकों में घना कोहरा भी छा सकता है. जिससे सुबह के समय आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है. मौसम में बदलाव का असर रबी की फसलों पर भी पड़ सकता है. तो कहीं, खेतों में खड़ी और बोई जा रही गेहूं की फसल के लिए हल्की नमी फायदेमंद हो सकती है. इससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी और शुरुआती सिंचाई की जरूरत कुछ कम हो सकती है. जिन खेतों में पहले से पर्याप्त नमी है, वहां किसानों को फिलहाल सिंचाई से बचना चाहिए. सरसों, चना, मटर और मसूर की फसलों के लिए भी यह मौसम महत्वपूर्ण है.Also Read: काशी में देव दीपावली की भव्य तैयारी, लाखों दीपक से जगमगाएगे 84 गंगा घाटइतना ही नहीं, लगातार बादल और अधिक नमी रहने से सरसों में माहू (चेपा) और फफूंदजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है. रविवार सुबह शहर का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जबकि वातावरण में नमी 83% रही, इस बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 260 पर पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में है. ऐसे में नमी के साथ प्रदूषण भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है.