कैंट स्टेशन के यार्ड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पहचान करने में जुटी पुलिस...

वाराणसी : कैंट स्टेशन के यार्ड में रविवार को एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है.मौके से मिले साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया है.पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी.
ALSO READ : बाबतपुर एयरपोर्ट का आधिकारिक एक्स अकाउंट हुआ हैक, साइबर थाने में शिकायत दर्ज...
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.यदि जांच में कोई नई जानकारी सामने आती है तो उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है.



