Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी के गिरजाघरों में क्रिसमस की धूम, गूंजे गीत, मेले सा माहौल

वाराणसी के गिरजाघरों में क्रिसमस की धूम, गूंजे गीत, मेले सा माहौल
Dec 25, 2025, 10:28 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - महादेव की नगरी काशी में क्रिसमस का पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर विभिन्न चर्चों में ईसाई धर्मावलंबियों ने सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया, जबकि घरों में लोगों ने केक काटकर इस पर्व का जश्न मनाया. विभिन्‍न चर्च में सुबह से ही मेले जैसी भीड रही. बड़ी संख्या में स्थानीय नगरवासी और आसपास के लोग, विशेषकर युवक और युवतियां, चर्च में पहुंचकर प्रभु यीशु की झांकियों का अवलोकन कररहे थे. इसके साथ ही, उन्होंने कैंडल जलाकर और अपनी मन्नतों को लिखकर बाक्स में डाला. चर्च के बाहर फुटपाथ पर भी दुकानें सजी रहीं.


FB


क्रिसमस के इस पावन अवसर पर चर्च में नोवेल प्रार्थना, उपदेश, बीमारों के लिए चंगाई प्रार्थना, पुनर्मिलन संस्कार और भजन कीर्तन का आयोजन दिनभर चलता रहा. सभी धर्मों के लोग चर्च में झांकी देखने के लिए पहुंचे, जहां चर्च के पादरी ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया. चर्च परिसर को झालर, गुब्बारे और विद्युत झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया था.

ईसाई समुदाय का यह सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस, पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. चर्च में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और इस पर्व की खुशियों को साझा किया. इस दौरान, चर्च के वातावरण में एक विशेष आध्यात्मिकता का अनुभव किया गया, जो सभी उपस्थित लोगों को एकजुट करता है.


UIH

ALSO READ : बीएचयू की पुष्‍प प्रदर्शनी में अध्‍यात्‍म और विज्ञान का दिखा मेल, पीएम ने महामना को किया याद


इस पर्व के दौरान, विशेष रूप से बच्चों में उत्साह देखने को मिला. उन्होंने रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर चर्च में भाग लिया और क्रिसमस के गीत गाए. चर्च में आयोजित कार्यक्रमों में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए, जिससे यह पर्व और भी खास बन गया. क्रिसमस का पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश भी देता है. इस दिन, लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटते हैं और समाज में सद्भावना का संचार करते हैं. प्रभु यीशु के जन्म के समय जो गीत स्वर्गदूतों ने गाए थे, उन्हीं को दोहरा कर श्रद्धालुओं ने प्रभु में आस्था प्रकट की. बिशप शिशु को लेकर आहिस्ता-आहिस्ता चले और महागिरजा के सामने गोशाला झांकी में स्थापित कर दिया. महागिरजा के पल्ली पुरोहित फादर जान अब्राहम व अन्य पुरोहितों ने यीशु की पूजा की.

वहीं प्रोटेस्टेंट मसीही समुदाय ने क्रिसमस पर मिड नाइट सर्विस का आयोजन किया. चर्चों में प्रभु यीशु जन्म के प्रतीक के रूप में चरनी सजाई गई, पूजा व बाइबिल पाठ हुआ. सेंट जांस महरौली, सेंट जांस लेढूपुर, सीएनआई चर्च सेंट पाल चर्च आफ बनारस, लाल चर्च, गिरजाघर चर्च, सेंट बेटल फुल गास्पल चर्च, तेलियाबाग, शिवपुर, लोहता, मवैया आदि चर्चों में भी प्रभु यीशु के जन्म के साथ पूजा व उल्लास का माहौल रहा.

वाराणसी में 25 अक्‍टूबर को आयोजित होगा एयर शो, प्रदर्शित होगी मध्य वायु कमान की गौरवशाली विरासत
वाराणसी में 25 अक्‍टूबर को आयोजित होगा एयर शो, प्रदर्शित होगी मध्य वायु कमान की गौरवशाली विरासत
वाराणसी : नमो घाट पर 25 अक्टूबर 2026 को ‘इंडियन एयर फोर्स एरियल डिस्प्ले: 2026’ का आयोजन किया जा रहा है. गंगा के प्रतिष्ठित और भव्य तट की पृष्ठभूमि में आयोजित यह हवाई प्रदर्शन नागरिकों एवं आगंतुकों को भारतीय वायु सेना की सटीकता, व्यावसायिक दक्षता और उत्कृष्ट समन्वय का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगा. यह आयोजन मध्य वायु कमान की छह दशकों से अधिक की गौरवशाली यात्रा को भी प्रदर्शित करेगा. अपनी स्थापना के बाद से कमान और इसके अधीनस्थ संगठनों ने विस्तृत एवं परिचालन की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में युद्ध अभियानों, मानवीय सहायता, आपदा राहत तथा नागरिक प्रशासन को सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.रक्षा मंत्रालय के प्रवक्‍ता के अनुसार, मध्य वायु कमान की परिचालन विरासत में वर्ष 1965 एवं 1971 के भारत-पाक युद्धों, मालदीव में ऑपरेशन कैक्टस तथा कारगिल संघर्ष के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर में उल्लेखनीय योगदान शामिल है. कमान के वायुयानों और वायु योद्धाओं ने निकासी, बाढ़ राहत, आकस्मिक चिकित्सा निकासी तथा विभिन्न मानवीय सहायता अभियानों को भी सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. इन अभियानों के दौरान उन्होंने कठिन भूभाग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावित समुदायों तक सहायता पहुंचाई है.परिचालन तत्परता बनाए रखते हुए नागरिकों को समयबद्ध सहायता प्रदान करने की कमान की क्षमता राष्ट्र सेवा के प्रति भारतीय वायु सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है. नमो घाट पर आयोजित होने वाला ‘इंडियन एयर फोर्स एरियल डिस्प्ले: 2026’ सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व के इस विशिष्ट स्थल पर वाराणसी के नागरिकों को भारतीय वायु सेना से निकटता से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा. यह आयोजन युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ भारतीय वायु सेना की विविध भूमिकाओं, क्षमताओं और गौरवशाली सेवा परंपराओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाएगा.ALSO READ : वाराणसी में अखिलेश यादव के साथ माफियाओं की तस्वीरें, सियासी घमासान को दे रहे हवाहवाई प्रदर्शन के समय, निर्धारित दर्शक क्षेत्रों, यातायात व्यवस्था, पार्किंग तथा दर्शकों की सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी आयोजन की तिथि के निकट अधिकृत माध्यमों से जारी की जाएगी. आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर विश्वास करें तथा जिला प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा कर्मियों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें.
वाराणसी में अखिलेश यादव के साथ माफियाओं की तस्वीरें, सियासी घमासान को दे रहे हवा
वाराणसी में अखिलेश यादव के साथ माफियाओं की तस्वीरें, सियासी घमासान को दे रहे हवा
वाराणसी : शहर के खजुरी और पांडेयपुर में एक बार फिर पोस्टर को लेकर सियासी घमासान को हवा दी जा रही है. पांडेयपुर चौराहे पर बने ओवरब्रिज पर एक बैनर लगा है, जो लोगों में चर्चाओं को ज्‍नम दे रहा है. इस बैनर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, रमाकांत यादव, उमाकांत यादव की तस्वीरें लगी हैं.बैनर पर बड़े अक्षरों में लिखा है, "माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश." यह पोस्टर शहर में राजनीतिक गलियारों में बहस का मुद्दा बन गया है.पांडेयपुर चौराहे की बात की जाए तो यह शहर के प्रमुख चौराहों में से एक है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते-जाते हैं. ऐसे में यहां लगे इस राजनीतिक संदेश वाले बैनर पर राहगीरों और आसपास के लोगों की नजर पड़ रही है.ALSO READ : जन्‍मदिन के अगले दिन बुझ गया घर का चिराग, जनरल स्टोर में हुए विस्फोट से घायल मासूम की हुई मौतइस बैनर के जरिए अखिलेश यादव और उनके कार्यकाल को लेकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश हुई है. हालांकि, इसे किस व्यक्ति या संगठन ने लगाया है, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बैनर लगाने के पीछे किसका हाथ है और इसका मकसद क्या है, यह भी साफ नहीं हो पाया है. लखनऊ से पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी तक पोस्टर वार के जरिए राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. अखिलेश के खिलाफ इस पोस्‍टर को कई जगह सपाइयों ने फाड़ डाले.
जन्‍मदिन के अगले दिन बुझ गया घर का चिराग, जनरल स्टोर में हुए विस्फोट से घायल मासूम की हुई मौत
जन्‍मदिन के अगले दिन बुझ गया घर का चिराग, जनरल स्टोर में हुए विस्फोट से घायल मासूम की हुई मौत
वाराणसी : कपसेठी बाजार में शनिवार को एक जनरल स्टोर में रखे पटाखों में अचानक विस्फोट से घायल पांच साल के मासूम कार्तिक जायसवाल की मौत हो गई. विस्फोट इतना जबरदस्‍त रहा कि बारजा ढह गया. दुकान के दरवाजे, खिड़की और दीवार की रेलिंग टूट गई. बाजार से लगभग 200 मीटर दूर तक धमाके से ग्रामीण दहल गए. मासूम घर का इकलौता चिराग था.भदवर स्थित हेरिटेज मेडिकल कॉलेज से बच्चे के शव को पुलिस ने पंचायतनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया. सूचना के बाद गोमती जोन के अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली. कार्तिक माता-पिता का इकलौता बेटा था. शुक्रवार को कार्तिक का पांचवां जन्मदिन था. ननिहाल से कार्तिक रात में ही घर लौटा था. खिलौने आदि भी ननिहाल से उपहार में कार्तिक को मिले थे. खिलौने लेकर वह तीसरी मंजिल पर गया था. अचानक फुलझड़ी जलाने के दौरान ही तेज धमाका हो गया. इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. पिता आशीष और मां का रो-रोकर हाल खराब हो गया.कपसेठी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आशीष जायसवाल का मकान है. मकान में ही जायसवाल जनरल स्टोर संचालित है. सुबह लगभग 8 बजे के बाद आशीष का बेटा कार्तिक जायसवाल खेलते हुए तीसरी मंजिल की दुकान पर जा पहुंचा. इस बीच वह फुलझड़ी जलाने का प्रयास कर रहा था कि अचानक एक बोरे में तेज धमाका हो गया. धमाके की गूंज से मकान समेत बाजार दहल उठा. तीसरे तल के आगे का बारजा ढह गया. दुकान की रेलिंग, खिड़की-दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए.ALSO READ : एयरपोर्ट विस्तार का मुआवजा उड़ाया, एपीके फाइल के जरिये 6.64 लाख की साइबर ठगी...कार्तिक जायसवाल लहूलुहान होकर अचेत हो गया. परिजन तुरंत उसे लेकर कपसेठी चौराहे स्थित शर्मा क्लिनिक पर गए, जहां हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने हेरिटेज अस्पताल में रेफर किया. उपचार के दौरान मौत हो गई. वहीं, स्थानीय लोगों को कहना है कि एक माह बाद ही दशहरा और दिवाली है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पटाखों का अवैध भंडारण किया जा रहा है.