Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में फुलवरिया फोरलेन के पास बनेगा 30 एकड़ में सिटी फॉरेस्ट पार्क

वाराणसी में फुलवरिया फोरलेन के पास बनेगा 30 एकड़ में सिटी फॉरेस्ट पार्क
Jan 06, 2026, 10:49 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : नगर निगम ने फुलवरिया फोरलेन के पास सिटी फॉरेस्ट पार्क विकसित करने जा रहा है. कैंटोंमेंट बोर्ड की लगभग 30 एकड़ खाली जमीन पर पार्क का निर्माण किया जाएगा.यह पार्क सभी वर्ग के लोगो के लिए सुविधाजनक होगा.

फुलवरिया फोरलेन से सटे कैंटोमेंट बोर्ड क्षेत्र की खाली जमीन पर पार्क बनाने की योजना बनाई जा रही है. यह भूमि वर्षो से जंगल और झाड़ी से ढकी हुई है. जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया है की शहर में एक बड़े पार्क की आवश्यकता काफी लंबे समय है,बोर्ड के सहमति मिलने के बाद लगभ 30 एकड़ जमीन पर सिटी फॉरेस्ट पार्क बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है.


NAGAR NIGAM VARARANSI


जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया की अतिप्राचीन शहर होने के बाद भी आज तक कोई बड़ा पार्क काशी में नही है, जहां बच्चे,युवा,महिलाएं और बुजुर्ग समय व्यतीत कर सकें.शहर में वर्तमान पार्क आबादी के हिसाब से छोटे हैं.


ALSO READ : वाराणसी में अंतरराज्‍यीय टप्‍पेबाज गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार,नकदी और जेवर बरामद


नगर में कुल 150 पार्क, सुविधाओं से वंचित


शहर में नगर निगम के एक आकड़े के अनुसार शहर में छोटे-बड़े 150 पार्क से ज्यादा पार्क है, जिसमें से नगर निगम के 64 पार्क है, 24 पार्को में वाराणसी सिटी से ओपन जिम, योग एरिय विकसित किया गया है, जो आबादी के हिसाब काफी कम है. वीडीए के 25 पार्क हैं, यहां पाथवे तक की सुविधाएं नहीं होने का कारण लोगों को टहलना मुश्किल हो गया है.

कड़ी सुरक्षा  के बीच 46 केंद्रों पर शुरू UP पुलिस की SI भर्ती परीक्षा, चुड़ी और कड़ा भी उतरवाई पुलिस
कड़ी सुरक्षा के बीच 46 केंद्रों पर शुरू UP पुलिस की SI भर्ती परीक्षा, चुड़ी और कड़ा भी उतरवाई पुलिस
वाराणसी: जिले के 46 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस की सब इंस्‍पेक्‍टर भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। 14 और 15 मार्च को यह परीक्षा संपन्न कराई जाएगी और वाराणसी में शनिवार को आयोजित हो रही इस परीक्षा में 77764 परीक्षार्थी शामिल हुए. परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी इस परीक्षा के लिए तैनात किए गए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाली महिला अभ्‍यर्थियों को चुड़ी और कड़ा भी पुलिस ने निकलवा ली.आज यूपी पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षापूरे प्रदेश में आज उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसी क्रम में वाराणसी में भी 46 केंद्रों पर यह परीक्षा संपन्न हो रही है. इसमें कुल 77764 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस परीक्षा को 14 और 15 मार्च में संपन्न करना है. प्रत्येक दिन दो पालियों में यह परीक्षा होगी. पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक परीक्षा संपन्न कराई जा रही है. वहीं मंडलायुक्‍त एस राजलिंगम, अपर पुलिस आयुक्‍त शिवहरी मीणा और जिलाधिकारी सत्‍येंद्र कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. अफसरों ने कहा कि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है.46 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनातीएडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि इस परीक्षा को संपन्न करने के लिए 46 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं और परीक्षार्थियों को आधे घंटे पहले ही अपने केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि वाराणसी के सभी रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी पुलिस कर्मियों की तनाती की गई है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अन्य प्रदेशों से भी परीक्षार्थी पहुंचे हैं और रविवार को भी पहुंचेंगे, इसको लेकर के अतिरिक्त बसें और ट्रेन की भी व्यवस्था की गई है. परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटो स्‍टेट की दुकानें भी बंद कराई गई.ट्रैफिक डायवर्टइस परीक्षा को लेकर 1356 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. लोकल इंटेलिजेंस, यूपी एसटीएफ और एटीएस की मदद से नकल करने वालों पर नजर रखी जा रही है. वहीं, परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया है.यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग के चक्कर में किशोरी ने छत से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौतवाराणसी से राजघाट पुल एवं पड़ाव चौराहा से सुजाबाद राजघाट की तरफ जाने वाले सभी माल वाहक वाहनों का आवागमन 14 और 15 मार्च को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा. आवश्यकतानुसार टेंपो ट्रैवलर और आर्मेनिया आदि चार पहिया बसों को जगतगंज से लहुराबीर मैदान चौराहा की तरफ जाने से रोका जाएगा और इन्हें लकड़मंडी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा. इसके साथ ही विसेश्वरगंज तिराहा से सुबह 11 बजे से चार पहिया वाहनों को मैदागिन चौराहा की तरफ जाने से रोका जाएगा.
प्रेम प्रसंग के चक्कर में किशोरी ने छत से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत
प्रेम प्रसंग के चक्कर में किशोरी ने छत से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत
वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित श्यामा नगर (बरेका) में एक किशोरी ने प्रेम प्रसंग में मकान की छत से छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल किशोरी को उपचार के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले में मृतका की मां ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ भेलूपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.ये है घटनाक्रमपीड़िता की मां अर्चना जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि भोजूबीर निवासी रौनक सोनकर उर्फ प्रियांशु पिछले करीब दो वर्षों से उनकी बेटी रूही जायसवाल से बातचीत कर रहा था और उसे प्रेम प्रसंग में फंसा रखा था. आरोप है कि 9 मार्च की रात वह उनके घर आया और बेटी को यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसकी मां बुला रही हैं.यह भी पढ़ें: बड़े काम का एप, जिसकी मदद से यूपी पुलिस ने की पहली कार्रवाई, लुटेरों को पहुंचाया जेलमां के अनुसार, 10 मार्च को जब उन्होंने बेटी को फोन किया तो उसने बताया कि वह अगले दिन यानी 11 मार्च की सुबह घर लौट आएगी. लेकिन जब दोपहर तक बेटी घर नहीं पहुंची तो उन्होंने दोबारा फोन किया. आरोप है कि इस दौरान आरोपी रौनक ने फोन उठाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बेटी को जान से मारने की धमकी दी.पुलिस में शिकायत होने पर घर भेजापीड़िता की मां ने बताया कि जब शाम सात बजे तक बेटी घर नहीं पहुंची तो उन्होंने कैंट थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद रोनक को कैंट थाने बुलाया गया, लेकिन वह वहां नहीं गया और बेटी को घर भेज दिया. बेटी घर तो आ गई, लेकिन वह काफी तनाव में थी. आरोप है कि उसी रात करीब एक बजे आरोपी फिर से उनके घर पहुंचा और हंगामा करने लगा. वह कमरे में घुस गया और बेटी के कपड़े व उसे दिए गए उपहारों पर पेट्रोल छिड़ककर घर के बाहर आग लगा दी. इसके बाद उसने बेटी को डांटा-फटकारा और अपमानित किया. मां का कहना है कि इस घटना से बेटी गहरे सदमे में चली गई.किशोरी की मां की तहरीर पर कार्रवाईबताया गया कि गुरुवार दोपहर मानसिक तनाव और सदमे से परेशान होकर किशोरी ने घर की छत से छलांग लगा दी. गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई. भेलूपुर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है.
रंगदारी नहीं देने पर अपने घर में बम धमाका कराया, दो माह बाद किन्‍नर गिरफ्तार
रंगदारी नहीं देने पर अपने घर में बम धमाका कराया, दो माह बाद किन्‍नर गिरफ्तार
वाराणसी: चंदौली जिले के बलुआ थाने की पुलिस ने पिछले दिनों मोहरगंज में अपने ही घर में बम धमाका कराने वाली खुश्बू किन्नर को आखिर कार गिरफ्त में ले लिया. आरोप है कि रंगदारी न मिलने पर खुश्बू किन्नर ने विस्फोट की साजिश रची थी और कुछ लोगों को आरोपी बनाया था. इसके पूर्व खुश्बू किन्नर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी.बम विस्फोटक से दहशत में लोग बलुआ थाने की मोहरगंज पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित खुशबू किन्नर के तीन मंजिले मकान में बीते 21 दिसंबर 2025 की रात कुछ लोगों ने बम विस्फोट कर दिया था. घटना के समय मकान में सो रहे 12 से अधिक लोग दहशत में आ गए. इस घटना में पुलिस ने बलुआ सराय के दो युवकों सहित 12 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया था.आरोपियों पर इनाम था घोषितघटना के बाद दो आरोपियों पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया. जनवरी में मुख्य आरोपी विकास सिंह को रिमांड पर लेकर पुलिस ने सराय गांव से एक पिस्टल और विस्फोट में इस्तेमाल की गई जिलेटिन रॉड बरामद की थी. दूसरी तरफ कार्रवाई से नाराज आरोपी के परिवार वाले युख्यमंत्री से मिले और न्याय की गुहार लगाई. सीएम ने एडीजी को जांच का निदेश दिए.यह भी पढ़ें: बड़े काम का एप, जिसकी मदद से यूपी पुलिस ने की पहली कार्रवाई, लुटेरों को पहुंचाया जेलएडीजी के निर्देश पर एएसपी जौनपुर ने मामले की जांच की तो पता चला कि खुशबू किन्नर अपने व सहयोगियों के साथ जिन लोगों को आरोपी बनाई है, उनसे लगातार रंगदारी की मांग कर रही थी. इसके बाद खुश्बू किन्नर और एक अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने का प्राथमिकी दर्ज करा दिया. शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच खुश्बू किन्नर को गिरफ्तार कर चालान किया गया है. एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि खुशबू किन्नर को गिरफ्तार किया जा चुका है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.