Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, महिला जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता हिरासत में...

वाराणसी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, महिला जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता हिरासत में...
Jul 23, 2026, 09:59 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक के विरोध में गुरुवार को भी वाराणसी में भी राजनीतिक माहौल गरम रहा. एक ओर कांग्रेस की महिला जिलाध्‍यक्ष अनुराधा यादव सडक पर उतरी तो दूसरी तरफ कचहरी में अधिवक्‍ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए थे. सुबह से ही शहर के कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया. प्रशासन किसी भी संभावित प्रदर्शन या अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया.

Y

महिला जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अनुराधा यादव को उनके आवास पर ही पुलिस ने रोक दिया. कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और घेराव की तैयारी की जा रही थी. पार्टी की मांग थी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ हुई कार्रवाई के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी उचित कार्रवाई की जाए.

पुलिस की मौजूदगी के बीच अनुराधा यादव ने अपने आवास के बाहर ही सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने के अधिकार को रोका जा रहा है. उनके समर्थन में महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गईं. इसके बाद वहां नारेबाजी और धरना शुरू हो गया, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र का माहौल गर्मा गया.


ALSO READ :सिगरा पुलिस ने अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार...


करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद जब अनुराधा यादव और अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, तब महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई. इसके बाद अनुराधा यादव सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मंडुवाडीह थाने ले जाया गया.

महिला जिलाध्यक्ष की हिरासत की खबर मिलते ही कांग्रेस के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी देखने को मिली. महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए तत्काल रिहाई की मांग की.


अधिवक्‍ताओं ने सौंपा ज्ञापन


दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बनारस बार एसोसिएशन और तहसील बार के अधिवक्‍ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. उन्‍होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की. कहा कि यदि मंत्री इस्तीफा नहीं देते तो सरकार उन्हें बर्खास्त करे. बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला और महामंत्री सुधांशु मिश्रा ने सरकार से इस पूरे घटनाक्रम पर सदन में श्वेत पत्र जारी करने और सादे लिबास में हिंसा फैलाने वालों की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की. उन्‍होंने इस बाबत ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में सुरेंद्र कुमार, रविंद्र यादव, सतीश कुमार त्यागी, दीपू भारती सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे.

नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
वाराणसी: नशामुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।मालवीय भवन प्रांगण से कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, NSS स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा न केवल स्वयं नशे से बचें, बल्कि अपने आसपास के लोगों और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।also read: विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलकसाइकिल रैली में शामिल प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत का संदेश लोगों तक पहुंचाया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का समन्वयन काशी हिंदू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. स्वप्ना मीना ने किया। आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी रही।
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
वाराणसी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आदिवासी परिवार, बरेका के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता की आकर्षक झलक देखने को मिली।शाम चार बजे बरेका सेंट जॉन स्कूल, गेट संख्या-2 से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कुंदन तिराहा और सूर्य सरोवर मार्ग होते हुए इंटर कॉलेज चौराहे पहुंची। यहां भगवान गौतम बुद्ध, जननायक बिरसा मुंडा और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शोभायात्रा पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में शामिल हुए। रंग-बिरंगे परिधानों के साथ पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में आदिवासी समाज की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय की समृद्ध परंपराओं और प्रकृति के साथ उनके गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पर भी जोर दिया।also read: श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपीलकार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजन में बरेका के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन, आदिवासी महिला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) पीयूष मिंज, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रमोद लकड़ा, पूर्व संयुक्त सचिव बरेका अमर सिंह, कालू मांझी सहित आदिवासी परिवार बरेका के सुदर्शन उरांव, दिलीप तिर्की, सुचित कुजूर, अजय कुमार तिर्की, संजीवन तिर्की और अजय तिग्गा मौजूद रहे। वहीं आदिवासी महिला समिति की सपना टोप्पो, तारा मैरी मिंज, प्रेमा लिली टोप्पो, अनुपमा और बंदना बारला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
वाराणसी: श्रावण माह में रोहनिया क्षेत्र स्थित भास्करा पोखरा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अनहोनी से बचाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है।एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने भास्करा पोखरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु किसी भी स्थिति में गहरे पानी में न जाएं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें।also read: आँसुओं, आक्रोश के बाद खुले आसमान के नीचे दालमंडीएसीपी ने खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अकेले पानी के पास न जाने दें और स्नान के दौरान उन पर लगातार नजर बनाए रखें। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।पुलिस प्रशासन की ओर से श्रावण माह के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और धार्मिक आस्था के साथ अपनी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। अधिकारियों का कहना है कि सामूहिक सहयोग और सतर्कता से ही श्रावण माह के आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।