Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

चौक में सराफा प्रतिष्‍ठान से करोड़ों की चोरी, कर्मचारियों से पूछताछ

चौक में सराफा प्रतिष्‍ठान से करोड़ों की चोरी, कर्मचारियों से पूछताछ
Jan 05, 2026, 12:23 PM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : चौक थाना क्षेत्र के व्यस्त कर्णघंटा रेशम कटरा इलाके में दयाशंकर कटरा की दूसरी मंजिल पर स्थित एक स्वर्ण आभूषण दुकान से चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. चोरों ने करीब 2200 ग्राम सोने के आभूषण और एक लाख रुपये नकदी चुरा ली. इसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है. इस घटना से स्थानीय सराफा मार्केट में हड़कंप मच गया है और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. पुलिस दुकान के कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.


VARANASI CHORI


मुंबई निवासी प्रतिष्‍ठान मालिक दिवाकर राणा पूर्वांचल में स्वर्ण आभूषण का कारोबार करते हैं. उनके दो-तीन कर्मचारी दुकान में ही रहते हैं. सोमवार सुबह एक कर्मचारी ने फोन पर चोरी की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पता चला कि एक संदिग्ध व्यक्ति खिड़की के रास्ते दुकान में घुसा और चोरी कर फरार हो गया. सीसीटीवी फुटेज में यह वारदात कैद हुई है.


सूचना मिलते ही डीसीपी क्राइम सरवन टी, एसीपी कोतवाली शुभम, थाना प्रभारी चौक दिलीप कुमार मिश्रा और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस ने दुकान के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.


ALSO READ :जन समस्याओं को गंभीरता से सुन कराएं निस्तारण, डीएम ने समाधान दिवस पर दिए निर्देश


स्वर्ण व्यवसाई संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने बताया कि चोरी हुए आभूषणों का वजन लगभग 2200 ग्राम है, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है. व्यापारियों ने वाराणसी प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. पुलिस विभिन्न कोणों से घटना की जांच कर रही है.

होटल के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग से जाम, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज
होटल के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग से जाम, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज
वाराणसी: जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबतपुर सिसवा स्थित होटल धरोहर के सामने शादी समारोह के दौरान सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधित होने के मामले में पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आयुक्‍त ने शादी बारात को लेकर गाइड लाइन जारी किया था. इसका उल्‍लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराने के लिए होटल संचालक को निर्देशितइसी क्रम में 21 नवंबर की रात करीब सात बजे से 11 बजे तक होटल के सामने शादी समारोह के चलते बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर खड़े कर दिए गए थे. इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया और आम लोगों के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. क्षेत्र में गश्त के दौरान उपनिरीक्षक संकेत पटेल ने वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराने के लिए होटल संचालक को निर्देशित किया, लेकिन आरोप है कि कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई.Also Read: काशी में समावेशी समाज की पहल: संवाद, साझा भोजन और एकजुटता के साथ बनारस क्वीयर प्राइड की तैयारीहोटल संचालक नितेश सिंह के खिलाफ मुकदमा इस मामले में होटल संचालक नितेश सिंह निवासी सिसवा, थाना बड़ागांव के खिलाफ 22 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है. वहीं थाना प्रभारी पंकज पाण्डेय ने बताया कि हाइवे के सभी होटल व लान संचालकों को पहले से ही जानकारी दी गई है कि शादी विवाह सहित अन्य समारोह के दौरान हाइवे पर वाहनों की पार्किंग न कराये जिससे आमजन को आवागमन में कोई परेशानी हो. सूचना के बाद भी सड़क पर वाहन खड़ा करने के चलते यह इस कार्रवाई को किया गया है और आगे भी जारी रहेगा.
ज्ञानवापी में 15 दिन गूंजती हैं रामचरितमानस की चौपाइयां, 108 ब्राह्मण करते हैं पाठ
ज्ञानवापी में 15 दिन गूंजती हैं रामचरितमानस की चौपाइयां, 108 ब्राह्मण करते हैं पाठ
वाराणसी: काशी की धार्मिक परंपराओं में कार्तिक मास का विशेष महत्व है. इस दौरान ज्ञानवापी क्षेत्र में 15 दिनों तक रामचरितमानस की चौपाइयां गूंजती हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी इस प्राचीन परंपरा में 108 ब्राह्मण एक साथ बैठकर मानस का पाठ करते हैं. आचार्य राम कपूरिया के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पंडाल बनाया जाता है. पूरे 15 दिनों तक विधि-विधान से पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान चलते हैं. प्रतिमा की स्थापना के साथ नियमित पूजन-अर्चनाआयोजन में भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा की स्थापना के साथ नियमित पूजन-अर्चना किया जाता है. 108 ब्राह्मणों द्वारा रामचरितमानस का सामूहिक पाठ इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहता है. प्रतिदिन श्रद्धालु पंडाल में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते हैं.काशी में रामभक्ति और कार्तिकेय की आराधना का अनूठा संगम मान्यता और आस्था से जुड़ी इस परंपरा में शिव की नगरी काशी में रामभक्ति और कार्तिकेय की आराधना का अनूठा संगम देखने को मिलता है. पीढ़ियों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के जरिए ज्ञानवापी क्षेत्र में कार्तिक मास के दौरान भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहता है.Also Read: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर निकाली गई परिवर्तन यात्रा, सपा विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
काशी में समावेशी समाज की पहल: संवाद, साझा भोजन और एकजुटता के साथ बनारस क्वीयर प्राइड की तैयारी
काशी में समावेशी समाज की पहल: संवाद, साझा भोजन और एकजुटता के साथ बनारस क्वीयर प्राइड की तैयारी
वाराणसी:- बनारस क्वीयर प्राइड 2026 की तैयारियों और आपसी एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को बेनियाबाग पार्क में सामुदायिक पॉटलक (Potluck) का आयोजन किया गया. इस आयोजन में क्वीयर एवं ट्रांस समुदाय के सदस्यों के साथ सामाजिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि से जुड़े सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतिभागी अपने-अपने घरों से व्यंजन बनाकर लाए और एक साथ बैठकर भोजन साझा किया. आयोजन का मुख्य संदेश रहा कि थाली अलग हो सकती है, स्वाद अलग हो सकते हैं, पहचान अलग हो सकती है, लेकिन साथ बैठने का अधिकार और सम्मान सबका बराबर है. इस भाव के साथ लोगों ने संवाद, सामूहिक खेल गतिविधियों और साझा अनुभवों के माध्यम से एक-दूसरे के प्रति समझ और जुड़ाव को गहरा किया.पहचान, संवाद और जमीनी चुनौतियां कार्यक्रम की शुरुआत अनामिका ने परिचय सत्र के साथ की. इसके बाद जाति, धर्म, जेंडर, लैंगिक पहचान, यौनिकता और सामाजिक स्वीकार्यता जैसे संवेदनशील व महत्वपूर्ण विषयों पर खुला संवाद हुआ. चर्चा के दौरान यह बात उभरकर सामने आई कि बनारस जैसे ऐतिहासिक शहर में सामाजिक रूढ़िवादिता, जानकारी व जागरूकता की कमी तथा संस्थागत चुनौतियों के चलते अनेक लोगों के लिए अपनी पहचान को स्वीकार करना और समाज के सामने रखना आसान नहीं होता.Also Read:- देव दीपावली पर काशी में उमड़ेगा देश-दुनिया का जनसैलाब, योगी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री की मौजूदगी में सजेगी गंगा की अंजुरीगरिमा और सम्मान की लड़ाई प्रतिभागियों ने अपने अनुभवों और विचारों के आधार पर यह माना कि पहचान, गरिमा और सम्मान की लड़ाई अक्सर परिवार के भीतर से शुरू होती है और फिर समाज तथा विभिन्न संस्थाओं तक पहुंचती है. संवाद में इस बात पर भी जोर दिया गया कि सुरक्षित और संवेदनशील माहौल मिलने पर लोग खुलकर अपनी बात रख सकते हैं. इस अवसर पर नीति ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पितृसत्तात्मक व्यवस्था केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पुरुषों और क्वीयर समुदाय सहित समाज के अलग-अलग वर्गों को प्रभावित करती है. उन्होंने कहा कि एक समतामूलक और समावेशी समाज के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति की पहचान, विचारों और अधिकारों का सम्मान किया जाए. नीति ने स्पष्ट किया कि बनारस क्वीयर प्राइड केवल क्वीयर और ट्रांस समुदाय का मंच नहीं है, बल्कि समानता और सम्मान के मूल्यों में विश्वास रखने वाला कोई भी व्यक्ति इससे जुड़ सकता है.2022 से 2026 तक की यात्राकार्यक्रम में शिवांगी ने बनारस क्वीयर प्राइड की पृष्ठभूमि और अब तक के सफर की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि इस पहल की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई थी और वर्ष 2023 में प्रशासनिक अनुमति के साथ पहली प्राइड मार्च निकाली गई. इसके बाद वर्ष 2024 और 2025 में भी प्राइड का आयोजन किया गया. शिवांगी के अनुसार, अब 2026 के आयोजन को पहले से अधिक व्यापक, सहभागी और यादगार बनाने के लिए विभिन्न संस्थाओं, संगठनों और सहयोगियों के साथ समन्वय कर तैयारियां की जा रही हैं.आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा कीचर्चा के दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक एकजुटता के महत्व को रेखांकित किया. इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी से आए प्रतिभागियों ने इस आयोजन को सामाजिक समावेशन और सकारात्मक बदलाव की दिशा में सार्थक कदम बताया. कार्यक्रम में अनामिका, नीति, बनी वर्मा, सैम, रूमान, अखिलेश, कृष्णा, शिवांगी, अबीर, रेनू, नितेश, तानिया, उदय, बनी और अनम सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही. आयोजन के अंत में नैन्सी ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की.