Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

जन समस्याओं को गंभीरता से सुन कराएं निस्तारण, डीएम ने समाधान दिवस पर दिए निर्देश

जन समस्याओं को गंभीरता से सुन कराएं निस्तारण, डीएम ने समाधान दिवस पर दिए निर्देश
Jan 05, 2026, 11:35 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : जिले की सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


इस मौके पर राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, खाद एवं रसद, पंचायतीराज, विद्युत, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के कुल 128 मामले आए,जिसमें से 09 का मौके पर निस्तारण हुआ. शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने भूमि विवाद संबंधी मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर सत्यापन कर मामले को निस्तारित करने पर जोर दिया.


ALSO READ : फार्मर रजिस्‍ट्री के लाभ की जानकारी देगा प्रचार वाहन, डीएम ने दिखाई झंडी


उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य होगी. अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें. कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है. इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस और राजस्व से जुड़ी समस्याओं पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को यहां-वहां भटकना न पड़े. इस अवसर पर एसडीएम सदर/जॉइंट मजिस्ट्रेट नितिन सिंह सहित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी तथा सभी जनपद स्तर के अधिकारी मौजूद थे.

देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग बंद, 15 दिन में UPI से भक्तों ने चढ़ाया दान
देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग बंद, 15 दिन में UPI से भक्तों ने चढ़ाया दान
वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ धाम में देव दीपावली के दिन सुगम दर्शन के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग रोक दी गई है. मंदिर न्यास की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि 24 नवंबर को भारी भीड़ के चलते बुकिंग स्‍थगित कर दी गई है, जबकि सोमवार के दो छोड़कर सभी स्लॉट रविवार रात आठ बजे तक बुक हो गए थे.मंगला आरती के लिए टिकट नहीं है. नवंबर में 900 से ज्यादा भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के नाम 20 लाख रुपये यूपीआई किया है. इसमें पिछले 15 दिनों में 868 भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के धाम में 12.51 लाख रुपये का यूपीआई किया. अधिकतम 3.30 लाख रुपये और औसतन 1441 रुपये थे. इस पूरे महीने 35 भक्तों ने न्यास के अन्न क्षेत्र को 8.25 लाख रुपये का दान किया.आईआईटी सेमेस्टर परीक्षा, यूपीएससी के नाम भी दान जगदीश झा नाम के भक्त ने वैदिक शिक्षा का आशीर्वाद मांगकर बाबा विश्वनाथ को 1100 रुपये का यूपीआई किया. आईआईटी कानपुर में सेमेस्टर परीक्षा और उच्च शिक्षा के लिए आशी परमार और सुहार्थी नाम के भक्तों ने 501-501 रुपये का ऑनलाइन डोनेशन किया. एक भक्त ने अपनी बेटी की यूपीएससी परीक्षा के लिए बाबा से कामना कर 501 रुपये का दान किया. एक भक्त ने बेहतर शिक्षा और दूसरे ने बेटी की अच्छी शिक्षा के लिए दान कर आशीर्वाद मांगा. एक भक्त ने स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों की बेहतरी कामना की. सेमेस्टर परीक्षाओं और यूपीएससी के साथ ही अस्पताल में बेहतर इलाज की कामना से भक्त यूपीआई कर रहे हैं.
होटल के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग से जाम, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज
होटल के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग से जाम, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज
वाराणसी: जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबतपुर सिसवा स्थित होटल धरोहर के सामने शादी समारोह के दौरान सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधित होने के मामले में पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आयुक्‍त ने शादी बारात को लेकर गाइड लाइन जारी किया था. इसका उल्‍लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराने के लिए होटल संचालक को निर्देशितइसी क्रम में 21 नवंबर की रात करीब सात बजे से 11 बजे तक होटल के सामने शादी समारोह के चलते बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर खड़े कर दिए गए थे. इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया और आम लोगों के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. क्षेत्र में गश्त के दौरान उपनिरीक्षक संकेत पटेल ने वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराने के लिए होटल संचालक को निर्देशित किया, लेकिन आरोप है कि कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई.Also Read: काशी में समावेशी समाज की पहल: संवाद, साझा भोजन और एकजुटता के साथ बनारस क्वीयर प्राइड की तैयारीहोटल संचालक नितेश सिंह के खिलाफ मुकदमा इस मामले में होटल संचालक नितेश सिंह निवासी सिसवा, थाना बड़ागांव के खिलाफ 22 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है. वहीं थाना प्रभारी पंकज पाण्डेय ने बताया कि हाइवे के सभी होटल व लान संचालकों को पहले से ही जानकारी दी गई है कि शादी विवाह सहित अन्य समारोह के दौरान हाइवे पर वाहनों की पार्किंग न कराये जिससे आमजन को आवागमन में कोई परेशानी हो. सूचना के बाद भी सड़क पर वाहन खड़ा करने के चलते यह इस कार्रवाई को किया गया है और आगे भी जारी रहेगा.
ज्ञानवापी में 15 दिन गूंजती हैं रामचरितमानस की चौपाइयां, 108 ब्राह्मण करते हैं पाठ
ज्ञानवापी में 15 दिन गूंजती हैं रामचरितमानस की चौपाइयां, 108 ब्राह्मण करते हैं पाठ
वाराणसी: काशी की धार्मिक परंपराओं में कार्तिक मास का विशेष महत्व है. इस दौरान ज्ञानवापी क्षेत्र में 15 दिनों तक रामचरितमानस की चौपाइयां गूंजती हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी इस प्राचीन परंपरा में 108 ब्राह्मण एक साथ बैठकर मानस का पाठ करते हैं. आचार्य राम कपूरिया के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पंडाल बनाया जाता है. पूरे 15 दिनों तक विधि-विधान से पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान चलते हैं. प्रतिमा की स्थापना के साथ नियमित पूजन-अर्चनाआयोजन में भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा की स्थापना के साथ नियमित पूजन-अर्चना किया जाता है. 108 ब्राह्मणों द्वारा रामचरितमानस का सामूहिक पाठ इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहता है. प्रतिदिन श्रद्धालु पंडाल में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते हैं.काशी में रामभक्ति और कार्तिकेय की आराधना का अनूठा संगम मान्यता और आस्था से जुड़ी इस परंपरा में शिव की नगरी काशी में रामभक्ति और कार्तिकेय की आराधना का अनूठा संगम देखने को मिलता है. पीढ़ियों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के जरिए ज्ञानवापी क्षेत्र में कार्तिक मास के दौरान भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहता है.Also Read: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर निकाली गई परिवर्तन यात्रा, सपा विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान