Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

देश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य बना UP: प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना

देश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य बना UP: प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना
Mar 26, 2026, 11:15 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: विकास और सतत् समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को आयोजित “विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश” विषयक 8 दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का नाटी इमली स्थित ऐतिहासिक भरत मिलाप मैदान में गरिमामय समापन हुआ. प्रदर्शनी का समापन प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा किया गया, जबकि उद्घाटन प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल द्वारा किया गया था.


जत


26 मार्च तक आयोजित प्रदर्शनी


यह प्रदर्शनी 19 से 26 मार्च तक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा उपलब्धियों को चित्रों, चार्ट और मॉडल आदि माध्यमों के जरिए आम जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया. प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के समग्र विकास की तस्वीर को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करना था.


ग


यह भी पढ़ें: अब नगर निगम नहीं, वन विभाग संभालेगा बंदरों के प्रबंधन की कमान, सामने आई बड़ी वजह


विकास की गाथा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया, साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेशवासियों के नाम लिखी जा रही "पाती" को भी इस चित्र प्रदर्शनी में जनसामान्य के अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया गया, जो विशेष रूप से आकर्षण बना रहा. प्रदर्शनी में बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि, रोजगार सृजन, निवेश और कानून व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में हुए सुधारों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया.

मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हो चुका है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं.


त


कानून व्यवस्था में सुधार, निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण और पारदर्शी प्रशासन ने प्रदेश को नई पहचान दिलाई है. योगी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 9 वर्षों में हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं. गरीबों को आवास, किसानों को सम्मान निधि, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट और मेट्रो जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाएं विकास के प्रतीक बन चुकी हैं. साथ ही, मेडिकल कॉलेजों की संख्या में वृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से आम जनता को बेहतर इलाज उपलब्ध हो रहा है.


"यूपी आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से बढ़ रहा"


मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनाना है. इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में उत्तर प्रदेश की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रदेश सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.


समापन अवसर पर शामिल कई मंत्री


प्रदर्शनी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की. विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. लोगों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलती है. समापन अवसर पर प्रभारी मंत्री के साथ महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

वाराणसी में आयोजित हुआ ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम, हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा
वाराणसी में आयोजित हुआ ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम, हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा
वाराणसी : मेरा युवा भारत वाराणसी के तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन आज गुरुवार को तीन प्रमुख शिक्षण संस्थानों में किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, युवाओं को खेलों में करियर के अवसरों से परिचित कराना तथा उन्हें खेलो इंडिया एवं Viksit Bharat Young Leaders Dialogue जैसी युवा गतिविधियों से जोड़ना रहा.कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए किया गया. प्रधानमंत्री के संबोधन को वाराणसी के तीनों आयोजन स्थलों पर उपस्थित युवाओं ने उत्साहपूर्वक सुना. इसके पश्चात संबंधित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. वाराणसी में आयोजित इन तीनों कार्यक्रमों में कुल 1029 युवाओं ने प्रतिभाग किया.जिमखाना क्लब, आईआईटी बीएचयू में आयोजित ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम में 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दर्शना सिंह, सांसद, राज्यसभा रहीं. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. राजेश कुमार, छात्र अधिष्‍ठाता, आईआईटी बीएचयू उपस्थित रहे. कार्यक्रम में स्पोर्ट्स आइकन मंगल यादव एवं नासिर अली ने युवाओं से संवाद किया. दोनों स्पोर्ट्स आइकन ने क्रमशः हॉकी एवं क्रिकेट के क्षेत्र में अपने अनुभव युवाओं के साथ साझा करते हुए उन्हें खेलों के प्रति समर्पित रहने, नियमित अभ्यास करने और खेल के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया.इसी क्रम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में 404 युवाओं ने प्रतिभाग किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हंसराज विश्वकर्मा, राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार रहे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. आनंद के. त्यागी, कुलपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तथा श्रीमती सुनीता पांडेय, कुलसचिव उपस्थित रहीं. इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स आइकन सुश्री पूनम यादव ने युवाओं से संवाद किया. उन्होंने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को खेलों में अनुशासन, मेहनत, निरंतर अभ्यास एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के महत्व के बारे में बताया तथा युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.वहीं धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में आयोजित ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम में 525 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नलिनी मिश्रा, प्राचार्य, धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज उपस्थित रहीं. कार्यक्रम में राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स आइकन सुश्री शालू सोनकर ने छात्राओं से संवाद किया. उन्होंने अपने खेल अनुभवों को साझा करते हुए छात्राओं को खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी करने, अपनी प्रतिभा को पहचानने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.ALSO READ : वाराणसी में स्कूल की बदहाली का वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, आप प्रवक्ता मुकेश सिंह गिरफ्तारतीनों आयोजन स्थलों पर उपस्थित स्पोर्ट्स आइकन द्वारा युवाओं से ‘खेलो इंडिया’ के विषय पर संवाद किया गया. उन्होंने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए खेलों में उपलब्ध अवसरों, खेलों में करियर की संभावनाओं, फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना तथा नियमित अभ्यास के महत्व पर चर्चा की. स्पोर्ट्स आइकन ने युवाओं को अपने अनुभवों से प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का भी महत्वपूर्ण साधन है.कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विकसित भारत यंग डायलाग एवं खेलो इंडिया से संबंधित अपने आइडिया, विचार एवं सुझाव साझा करने के लिए प्रेरित किया गया. युवाओं को विभिन्न युवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया. युवाओं ने भी खेल एवं युवा कार्यक्रमों से संबंधित अपने विचार उत्साहपूर्वक साझा किए. इस अवसर पर युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई. उपस्थित युवाओं ने नशे से दूर रहने, स्वयं स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया.
वाराणसी में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की निगरानी का विरोध, विपक्षी दलों ने पैदल मार्च कर सौंपा ज्ञापन
वाराणसी में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की निगरानी का विरोध, विपक्षी दलों ने पैदल मार्च कर सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : राजनीतिक दलों एवं किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की कथित व्यक्तिगत निगरानी तथा लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का विपक्षी दलों ने विरोध किया है. कांग्रेस, सीपीएम, सीपीआई, भाकपा (माले), राष्ट्रीय जनता दल एवं फॉरवर्ड ब्लॉक सहित विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया. इन दलों ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विरोध की आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को घेरा.विभिन्न दलों के कार्यकर्ता वाराणसी कचहरी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के पास एकत्रित हुए. यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पैदल कचहरी पहुंचे. प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति को अपराध नहीं माना जा सकता और सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए. पैदल मार्च के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने एसीएम को पत्रक सौंपकर राजनीतिक कार्यकर्ताओं की निगरानी तत्काल बंद करने तथा इस संबंध में पारदर्शी और कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की.वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत कार्य कर रही हैं. सरकार से सवाल पूछने वाले विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और किसान संगठनों से जुड़े लोगों पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों को अपनी बात रखने, सरकार की नीतियों का विरोध करने और शांतिपूर्ण आंदोलन करने का संवैधानिक अधिकार भी शामिल है.वक्ताओं ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल राजनीतिक विरोध को नियंत्रित करने के लिए किया जा रहा है. कार्यकर्ताओं के बैंक अकाउंट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वंश-वृक्ष, व्यवसाय एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारियों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए दबाव बनाए जाने की शिकायतों पर उन्होंने गंभीर चिंता जताई. नेताओं ने कहा कि किसी भी नागरिक की निजी जानकारी प्राप्त करने के लिए स्पष्ट कानूनी आधार, निर्धारित प्रक्रिया और जवाबदेही आवश्यक है. मौखिक आदेशों या अस्पष्ट निर्देशों के आधार पर व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करना नागरिकों के निजता के अधिकार पर गंभीर सवाल खड़े करता है.विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है. विपक्ष को दुश्मन समझकर उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाना लोकतंत्र के लिए स्वस्थ संकेत नहीं है. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष को यह समझना होगा कि लोकतंत्र में सरकार स्थायी नहीं होती, लेकिन संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाएं स्थायी होती हैं.नेताओं ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, युवाओं के भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता जवाब मांग रही है. ऐसे जनसरोकार के सवालों का जवाब देने के बजाय यदि सरकार विरोध की आवाज उठाने वालों की निगरानी और दमन का रास्ता अपनाती है तो इससे लोकतंत्र कमजोर होगा. प्रदर्शन के दौरान कैंट एसीपी, कैंट इंस्पेक्टर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा. पुलिस की मौजूदगी के बीच प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया और एसीएम को पत्रक सौंपा.ALSO READ : वाराणसी में स्कूल की बदहाली का वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, आप प्रवक्ता मुकेश सिंह गिरफ्तारविपक्षी दलों ने चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक कार्यकर्ताओं की निगरानी, दबाव और उत्पीड़न की कार्रवाई पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा नागरिकों की निजता की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा.प्रदर्शन में नन्दलाल पटेल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, सतनाम सिंह, अनिल कुमार सिंह, वकील अंसारी, राजू राम, लाल बहादुर, संतोष चौरसिया, हसन मेहदी कब्बन, मिठाई लाल, रामकेश यादव, सुरेन्द्र यादव, लालमणि वर्मा, मोबिन अहमद, देवासिष, रामजी सिंह, गौरी शंकर पटेल, वंदना जायसवाल, विनीत चौबे, लक्ष्मण वर्मा, प्रमोद वर्मा, श्यामलाल पटेल, अजय मुखर्जी, विजय देवल, पुलक त्रिपाठी, हिमांशु धनवस्त, आसुतोष पाण्डेय, शिव शंकर मौर्य,शशि‍ सोनकर, राजेश्वर विश्वकर्मा, आनन्द चौबे, मनोज पाण्डेय, गोपाल चौबे,साबिर अली, राजेश्वर विश्वकर्मा, रामजी गुप्ता, कृष्णा गौड़, प्रेमदीप तिवारी, अरविन्द मौर्य समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
वाराणसी में स्कूल की बदहाली का वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, आप प्रवक्ता मुकेश सिंह गिरफ्तार
वाराणसी में स्कूल की बदहाली का वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, आप प्रवक्ता मुकेश सिंह गिरफ्तार
वाराणसी : स्‍कूल की बदहाली का वीडियो पोस्‍ट करना आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्‍ता को भारी पड़ गया. आम आदमी पार्टी के 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया प्राथमिक विद्यालय की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह को आदमपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मंडीलय अस्‍पताल में आरोपी का मेडिकल मुआयना कराया.आम आदमी पार्टी प्रदेश में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को उजागर करने के लिए 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रही है. इसी के तहत आप प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने आदमपुर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय (कोनिया पंचायत भवन) का एक वीडियो बनाकर अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया था. पोस्ट में दावा किया गया था कि गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने के लिए इस स्कूल को बंद कर दिया गया है.स्कूल प्रशासन का पक्षदूसरी ओर, स्कूल के प्रधानाध्यापक कमलेश दत्त पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में इन दावों को भ्रामक और असत्य बताया. प्रधानाध्यापक के अनुसार, जुलाई 2023 में जर्जर भवन की छत का एक हिस्सा गिर गया था, जिसके बाद बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई पास के 'कोनिया सट्टी प्राथमिक विद्यालय' के भवन में स्थानांतरित कर दी गई थी. वर्तमान में स्कूल बंद नहीं है, 52 नामांकित बच्चों को शिक्षक नियमित रूप से पढ़ा रहे हैं.ALSO READ : ट्रेन में बीमार मिली नाबालिग को RPF ने पहुंचाया अस्पताल, मंडलीय चिकित्सालय में हुआ इलाजपुराने भवन का मामला कोर्ट में लंबित होने और स्टे ऑर्डर होने की वजह से वहां नया निर्माण नहीं हो पा रहा है. आदमपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया की आप प्रवक्ता मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है. वीडियो के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट के तथ्यों की जांच कर रही है.