Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी एयरपोर्ट पर 'हब एंड स्पोक' विमान सेवा की शुरुआत, मंत्री ने चार यात्रियों को दिए बोर्डिंग पास...

वाराणसी एयरपोर्ट पर 'हब एंड स्पोक' विमान सेवा की शुरुआत, मंत्री ने चार यात्रियों को दिए बोर्डिंग पास...
Jun 25, 2026, 06:30 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार की शाम केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने 'हब एंड स्पोक' विमान सेवा का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने चार यात्रियों को बोर्डिंग पास दिया. इस मॉडल का उद्देश्य भारत को दुनिया से और दुनिया को भारत से जोड़ना है. ईज़ी कनेक्ट सर्विस के तहत पहली फ्लाइट एआई 1111 आज सुबह 9:23 बजे वाराणसी से रवाना हुई. इस फ्लाइट में ऐसे अंतरराष्ट्रीय यात्री सवार थे जो दिल्ली से आगे भारत के बाहर 9 गंतव्यों - जैसे दुबई, कोलंबो, जेद्दा, रियाद, काठमांडू और फुकेत - के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले थे. उत्तर प्रदेश के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्‍हा और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विपिन कुमार की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के अपर सचिव पुनीत कंसल और मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम भी इस अवसर पर मौजूद रहे.


TTRR


हब एंड स्‍पोक एक विमानन नेटवर्क प्रणाली है, जहाँ एक केंद्रीय हवाई अड्डे (हब) का उपयोग यात्री यातायात को केंद्रित करने और उसे छोटे हवाई अड्डों (स्पोक) से जोड़ने के लिए किया जाता है. इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि यहां की हवा, पानी, धरती और मिट्टी के हर कण में शंकर की शक्ति नजर आती है. यह हम सबके लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. आज का यह विशेष कार्यक्रम वाराणसी से शुरू होकर भारत में इतिहास रचने वाला है. इसके लिए सभी को आनंद और गौरव की अनुभूति हो रही है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और उनके नेतृत्व में शुरू हो रहा है. भारत इस कार्यक्रम का लंबे समय से इंतजार कर रहा था. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार ने कहा कि पिछले 12 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हवाई यात्रा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है. नगर विमानन क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विकास देखने को मिला है. विश्व में किसी अन्य देश में ऐसा विकास नहीं देखा गया है. 2014 में भारत में 74 हवाई अड्डे थे, जो अब 160 से अधिक हो गए हैं। दुनिया इतने कम समय में इतने हवाई अड्डे बनने से हैरान है. यात्रियों की संख्या भी दोगुनी हो गई है.


वहीं एयर इंडिया ने वाराणसी से दिल्ली के माध्यम से विश्व के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ने वाली अपनी पहली हब एंड स्पोक उड़ान सेवा का शुभारंभ किया. एयर इंडिया ने इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन से जोड़ा है, जिसके तहत भारत को वैश्विक विमानन हब और अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है.


नई व्यवस्था के तहत वाराणसी से दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को दिल्ली हब के माध्यम से यूरोप, उत्तरी अमेरिका, खाड़ी देशों, दक्षिण-पूर्व एशिया तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए बेहतर और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे पूर्वांचल के यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को विशेष लाभ होने की उम्मीद है.


ALSO READ : वरुणा नदी के कायाकल्प का रोडमैप तैयार, रिवरफ्रंट संवारने को VDA-ONGC में समझौता...


एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आतिफ इदरीश ने बताया कि हब एंड स्पोक मॉडल के माध्यम से क्षेत्रीय शहरों को देश के प्रमुख विमानन केंद्रों से जोड़कर यात्रियों को अधिक विकल्प, बेहतर कनेक्शन समय और व्यापक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक शहर को वैश्विक नेटवर्क से जोड़ना एयर इंडिया की रणनीति का अहम हिस्सा है.

वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने को पूर्वांचल की हवाई कनेक्टिविटी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय यात्रा आसान होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है.

देव दीपावली को लेकर यातायात का महाप्लान जारी, 24 नवंबर को होंगे प्रतिबंध
देव दीपावली को लेकर यातायात का महाप्लान जारी, 24 नवंबर को होंगे प्रतिबंध
वाराणसीः कार्तिक पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली के अवसर पर 24 नवंबर को काशी के घाटों पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भीड़ तथा मुख्यमंत्री एवं अन्य वीआईपी के आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. शहर को जाम से मुक्त रखने और सुगम यातायात के लिए दोपहर एक बजे से डायवर्जन और प्रतिबंध प्रभावी होंगे.विश्वसुंदरी पुल व रिंग रोड पर चलेंगे वाहन ट्रैफिक पुलिस की ओर से बनाए गए प्लान के अनुसार शहर के दस प्रमुख मार्गों को 'नो-व्हीकल जोन' घोषित किया गया है. वाहनों के लिए 57 पार्किंग स्थल व पांच होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. राजघाट पुल, नमो घाट से पड़ाव के बीच इस पुल पर वाहनों के साथ-साथ पैदल आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सामने घाट पुल, लंका से रामनगर के बीच स्थित पुल पर केवल दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को ही जाने की अनुमति होगी. विश्वसुंदरी पुल व रिंग रोड पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा. एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के लिए किसी भी स्थिति में प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा. किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति के लिए नमो घाट से कबीर चौरा व दीनदयाल अस्पताल, गोदौलिया से बीएचयू और पड़ाव से रामनगर जिला अस्पताल तक तीन विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किए गए हैं. किसी भी प्रकार की असुविधा या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम (+91 7839856994) या ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर (+91 7317202020) पर संपर्क किया जा सकता है.जानें कौन से नो व्हीकल जोन में रहेंगे मार्ग मैदागिन से बुलानाला होते हुए गोदौलिया तक थाना लक्सा से रामापुरा तक लहुराबीर चौराहा से पिपलानी कटरा होते हुए मैदागिन तक और बेनिया तिराहे की तरफ ब्रॉडवे तिराहा से सोनारपुरा होते हुए गोदौलिया तक अग्रवाल तिराहा, बीओबी तिराहा (रविदास गेट) और पद्मश्री चौराहे से अस्सी घाट व रविदास घाट की तरफ बहादुरपुर रोड (चंदौली) से पड़ाव होते हुए रामनगर चौराहा और टेंगरा मोड़ तक पड़ाव से सूजाबाद होते हुए राजघाट पुल/नमो घाट की तरफ ऐसी होगी बसों, मालवाहक और सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था रहेगी. दोपहर 1 बजे के बाद किसी भी बस या मालवाहक वाहन का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. सभी वाहन रिंग रोड और NH-19 से जाएंगे. काशी डिपो और कैंट बस स्टेशन की बसें दोपहर एक बजे से रिंग रोड स्थित संदहा और हरहुआ में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशनों से चलेंगी. जौनपुर, आजमगढ़ व गाजीपुर की बसें हरहुआ, बावनबीघा व संदहा अंडरपास तक आएंगी, जबकि प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र व चंदौली की बसें मोहनसराय तक ही आ सकेंगी.प्रमुख डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्थानमो घाट क्षेत्र: केवल कलर-कोड पास युक्त वाहन ही हरहुआ, गिलट बाजार, पुलिस लाइन चौराहा या कैंट ओवरब्रिज होकर नमो घाट पार्किंग तक जा सकेंगे. बिना पास वाले वाहनों को चौकाघाट/लकड़ीमंडी की ओर नहीं जाने दिया जाएगा. शहर के इस हिस्से के लिए मच्छोदरी, नेशनल इंटर कॉलेज, टाउनहाल, क्वीन्स कॉलेज और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पार्किंग बनाई गई है. दशाश्वमेध व गोदौलिया क्षेत्र: रथयात्रा, गुरुबाग व मलदहिया की ओर से आने वाले वाहनों को कमच्छा की तरफ मोड़कर एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान, द्वारिकाधीश मंदिर, सीएचएस स्कूल, बेनियाबाग और मजदा पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा. अस्सी व लंका क्षेत्र: अखरी, चितईपुर व सुंदरपुर से आने वाले वाहन नरिया गेट से प्रवेश कर बीएचयू परिसर में पार्क होंगे. प्रयागराज व मिर्जापुर की ओर से आने वाले वाहन हरसेवानंद स्कूल मैदान, लौटूवीर पार्किंग और गढ़वा घाट पार्किंग में खड़े होंगे. सामने घाट व मिर्जापुर की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को दुर्गा मंदिर मैदान, पंचवटी मैदान, लंका मैदान व रामबाग ग्राउंड में तथा दोपहिया वाहनों को पीएसी ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा.Also Read: देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर गूंजेगी शिव महिमा, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक
देव दीपावली पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, "शौर्य सम्मान" से सम्मानित होंगे शहीद परिवार
देव दीपावली पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, "शौर्य सम्मान" से सम्मानित होंगे शहीद परिवार
वाराणसी: महादेव की नगरी काशी में आयोजित होने वाला देव दीपावली सिर्फ दीपों की रोशनी और आध्यात्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करने का अवसर भी है. दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से इस वर्ष भी शहीदों के सम्मान की परंपरा निभाई जाएगी, कारगिल विजय के बाद वर्ष 1999 से शुरू हुई इस पहल के तहत इस बार चार शहीदों के परिवारों को मरणोपरांत भागीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इनमें दो सीआरपीएफ और दो आरपीएफ के जवानों के परिवार शामिल हैं. सम्मान के साथ परिवारों को सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी.जानिए क्यों जलाए जाते है आकाशदीप गंगा सेवा निधि की इस पहल के तहत हर साल कार्तिक मास की शुरुआत से ही देश के अमर वीर जवानों के नाम पर आकाशदीप जलाए जाते हैं. पूरे एक महीने तक गंगा तट पर जलने वाले ये दीप उन सैनिकों की स्मृति और उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक हैं, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए. कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के दिन शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की परंपरा को निभाया जाता है. गंगा सेवा निधि के संस्थापक और इस परंपरा की परिकल्पना करने वाले लोगों का उद्देश्य काशी के आध्यात्मिक आयोजन को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना था.Also Read: काशी में देव दीपावली की भव्य तैयारी, लाखों दीपक से जगमगाएगे 84 गंगा घाटइस विचार को आगे बढ़ाते हुए 39 जीटीसी में तत्कालीन सैन्य अधिकारियों और सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श किया गया. तय हुआ कि शहीदों के सम्मान से जुड़ा आयोजन सेना के नियमों और मर्यादाओं के अनुरूप होगा. किसी भी अमर वीर के बलिदान और उसके परिवार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, इसके बाद दशाश्वमेध घाट से शुरू हुई यह पहल आज देव दीपावली की विशिष्ट पहचान का हिस्सा बन चुकी है. जहां एक ओर गंगा के घाटों पर दीपदान, पूजा-पाठ और गंगा आरती के जरिए आध्यात्मिक वातावरण बनता है, वहीं दूसरी ओर शहीद परिवारों का सम्मान नई पीढ़ी को देश के प्रति कर्तव्य और समर्पण का संदेश देता है.देव दीपावली पर पधारेंगे देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु काशी की देव दीपावली में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में गंगा सेवा निधि का यह आयोजन उत्सव को एक अलग भावनात्मक और राष्ट्रीय पहचान देता है. दीपों की जगमगाहट के बीच जब शहीदों के परिजन सम्मान ग्रहण करते हैं तो घाट पर मौजूद लोगों के लिए यह पल आस्था के साथ कृतज्ञता का भी बन जाता है. इस तरह काशी से देवत्व, अध्यात्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश एक साथ प्रसारित होता है.
वाराणसी में मस्जिद पर मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकर उतारे गए,  HC के आदेश पर कार्रवाई
वाराणसी में मस्जिद पर मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकर उतारे गए, HC के आदेश पर कार्रवाई
वाराणसीः मस्जिद पर मानक से अधिक संख्या में लगे लाउडस्पीकरों को पुलिस ने उतरवा लिया. ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस ने इस तरह की बड़ी कार्रवाई की है. भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा चौकी पुलिस ने रविवार की दोपहर एक बजे कार्रवाई करते हुए नूर नगर स्थित देव पोखरी की नोमानिया मस्जिद से मानक से अधिक संख्या में लगे लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया.मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से उतारे गए इन ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त कर सीज कर लिया है.बजरडीहा चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे के अनुसार, शासन और उच्च न्यायालय द्वारा धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए स्पष्ट मानक निर्धारित किए गए हैं. इन आदेशों के तहत किसी भी स्थल पर निर्धारित संख्या और तय डेसिबल से अधिक आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है. इसी सिलसिले में भेलूपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि बजरडीहा चौकी क्षेत्र के नूर नगर (देव पोखरी) स्थित नोमानिया मस्जिद में निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए अधिक संख्या में लाउडस्पीकर लगाए गए हैं.पुलिस कब्जे में कई लाउडस्पीकर सूचना पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण के दौरान मस्जिद परिसर में मानक से अधिक लाउडस्पीकर लगे हुए पाए गए. मौके पर मौजूद मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों व संबंधित लोगों को उच्च न्यायालय के आदेशों और ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस की देखरेख में मानक से अतिरिक्त लगे सभी लाउडस्पीकरों को नीचे उतरवाया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने उतारे गए सभी अतिरिक्त लाउडस्पीकरों को अपने कब्जे में ले लिया. चौकी प्रभारी ने बताया कि नियमानुसार इन ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त कर विधिवत रूप से सीज करने की कार्रवाई की गई है. स्थानीय लोगों और मस्जिद से जुड़े जिम्मेदारों ने भी पुलिस प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग किया.Also Read: अकवान के असर से बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बनारस में ठिठुरन