सिगरा वार्ड में विकास को मिली रफ्तार, 8.72 लाख की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास...

वाराणसी: शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सिगरा वार्ड में बुधवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने वार्ड संख्या 53 में इस परियोजना की आधारशिला रखी.
सड़क निर्माण कार्य सिगरा क्षेत्र के डी-54/155 एम-4-ए-एन स्थित सुधा आवास से अमरनाथ आवास तक कराया जाएगा, जिसकी कुल लागत 8.72 लाख रुपये निर्धारित की गई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग की स्थिति जर्जर थी, जिससे आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. अब सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

महापौर ने शिलान्यास के दौरान कहा कि शहर के हर वार्ड में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर सड़क, जलनिकासी और अन्य मूलभूत सुविधाएं मिल सकें.
इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद सिंधु सोनकर प्रवीण राय, रामगोपाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष सोमनाथ यादव, उपाध्यक्ष सुमित मौर्या, पंकज पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.



