चौबेपुर में 2 अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी : चौबेपुर क्षेत्र में बीते दिनों अलग अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पहला शव ढकवा गावं में गौरी शंकर महादेव मंदिर के पास गंगा किनारे मिला. ग्रामीणों के सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. व्यक्ति की उम्र 55 वर्ष बतायी गयी है. पुलिस लगातार मृतक की पहचान की कोशिश में जुटी है वही आसपास के लोगो से पूछताछ कर शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
वहीं दूसरा शव रजवाड़ी रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिला यह शव करीब 30 वर्षीय युवक का बताया जा रहा है, रेलवे लाइन के पास अज्ञात शव की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. जितने मुंह उतनी बातें होती रहीं. युवक के हाथ पर रोहित राधिक गुदा हुआ है. घटना की सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया, और आवश्यक करवाई शुरू की.
ALSO READ: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना : 1274 छात्राओं ने कराया पंजीकरण, एसेसरीज भी मिलेगी
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवो को मर्चरी में रखवा दिया है. थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताय है कि अभी दोनों शवो कि पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के लोगों और सम्बंधित क्षेत्रो से संपर्क करने कि लगातार कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम जांच के बाद ही मौत कि स्थिति सामने आ पायेगी. पुलिस ने आसपास के लोगों से शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली.



