मणिकर्णिका घाट पर शवों के अंतिम संस्कार पर रोक को डोमराजा ने बताया अफवाह

वाराणसी - मणिकर्णिका घाट पर शनिवार की सुबह शवों के अंतिम संस्कार पर रोक लगाने की बात को लेकर डोम राजा ने अपनी बात रखी है. डोम राजा विश्वनाथ चौधरी का कहना है कि हम लोगों ने शवदाह बंद नहीं किया है, यह मात्र अफवाह है. हम लोगों की प्रशासन से बात हुई थी. उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए पांच जनवरी तक का समय मांगा है. बता दें कि मणिकर्णिका घाट पर शनिवार की सुबह शवों के अंतिम संस्कार पर रोक लगाने की सूचना मिलने पर मीडियाकर्मी श्मशान पहुंचे. पता चला कि सुबह 6 बजे से शवों को रोका गया था, जबकि कुछ देर बाद शवों का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया गया. डाेम राजा का कहना था कि नगर पिगम प्रशासन ने समय जब दे दिया तो शवदाह पर रोक का कोई औचित्य नहीं है.
ALSO READ : ठंड और गलन से ठिठुरी काशी, औसत से पांच डिग्री नीचे तापमान
डोम राजा ने दी थी चेतावनी
बता दें कि दो दिन पहले डोम राजा परिवार द्वारा जिला प्रशासन और नगर निगम को चेतावनी दी गई थी कि 72 घंटे के अंदर घाटों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वह काशी में शवदाह पूरी तरह से बंद कर देंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद ही शवदाह शुरू होगा. उनका कहना था कि मणिकर्णिका गेट से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक अतिक्रमण है. डोम राजा परिवार अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अपील कर रहा है. अतिक्रमण के कारण गलियों में शवदाह करने आ रहे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. आलम यह है कि मणिकार्णिका घाट जाने वाली गली भी यात्रियों, दर्शनार्थियों और स्थानीय लोगों से ठसाठस भर जा रही है. आने जाने का रास्ता तक ब्लाक हो जा रहा है. प्रशासन जल्द इस पर उपाय करे नहीं समस्या और भी गंभीर हो जाएगी.



