ठंड और गलन से ठिठुरी काशी, औसत से पांच डिग्री नीचे तापमान

वाराणसी – काशी में ठंड और गलन का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. शीतलहर और घने कोहरे के चलते तापमान औसत से करीब पांच डिग्री नीचे चला गया है. सुबह और देर रात ठंडी हवाओं के साथ गलन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. इससेप्रभावित लोग बडी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इस समय शहर का तापमान औसत से लगभग पांच डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग औसत से 5 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूरे दिन घने कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित रहा, सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, जिससे यातायात पर असर पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है.
ALSO READ : वाराणसी पहुंची बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की आंच, मुस्लिम महिलाओं ने जताया आक्रोश
रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों को ठंड और कोहरे के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यात्री ठिठुर रहे हैं. ठंड से बचाव के लिए किए गए उपाय भी नाकाफी साबित हो रहे हैं. कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और गलन से राहत के कोई खास संकेत नहीं दिए हैं. विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट संभव है.



