Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

गंगा खतरे के निशान की ओर, वरुणा का पानी घरों में घुसा, तटवर्ती इलाके बेहाल

गंगा खतरे के निशान की ओर,  वरुणा का पानी घरों में घुसा, तटवर्ती इलाके बेहाल
Sep 02, 2026, 08:51 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी : गंगा का जलस्‍तर लगातार रह रहकर हो रही बरसात के साथ चेतावनी ब‍िंंदु क्रास करने के बाद भी बढ़ रहा है. केंद्रीय जल आायोग की ओर से बुधवार की दोपहर जारी र‍िपोर्ट में बताया गया क‍ि दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्‍तर एक सेंटीमीटर प्र‍त‍िघंटे की गत‍ि से बढ़ रहा है. राजघाट स्‍थ‍ित केंद्रीय जलआयोग की टीम ने बताया क‍ि सुबह दस बजे चेतावनी ब‍िंंदु 70.262 मीटर. के ऊपर गंगा का जलस्‍तर 70.36 मीटर है. जबक‍ि जलस्‍तर एक सेंटीमीटर प्रत‍िघंटे की दर से लगातार बढ़ रहा है. जबक‍ि शहर में खतरा ब‍िंंदु 71.262 मीटर. है जहां का जलस्‍तर अब पार करने में एक मीटर से भी कम का फासला बचा है. बनारस में अब तक 73.901 मीटर सर्वाध‍िक जलस्‍तर पहुंचा है. मौसम व‍िभाग की ओर से आगे भी बरसात के अनुमान के साथ ही वातावरण में नमी का स्‍तर बने रहने से बार‍िश के संकेत हैं. इसका असर गंगा के जलस्‍तर पर भी पड़ना तय है. पहाड़ों पर लगातार बार‍िश हो रही है और पश्‍च‍िमी उत्‍तर प्रदेश में भी बार‍िश का माहौल बना हुआ है. बार‍िश का दौर रहने से पानी मैदानी क्षेत्रों में भी पहुंच रहा है.

DW


गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में महाश्‍मशान मण‍िकर्ण‍िका और हर‍िशचंद्र घाट पर गंगा का की लहरों ने कब्‍जा जमाया है. यहां गल‍ियों में नाव चलने की नौबत आ चुकी है. गल‍ियों में नाव चलने की नौबत आने के साथ ही तटवर्ती क्षेत्रों के लोग घरों से न‍िकलने के ल‍िए अब नाव का सहारा ले रहे हैंं. जबक‍ि च‍िताओं को जलाने के ल‍िए नंबर लगाना पड़ रहा है. तटवर्ती क्षेत्रों के लोग घरों से न‍िकलने के ल‍िए अब नाव का सहारा ले रहे हैंं. गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में बाढ़ का पानी घुस गया. दिव्यांग वार्ड लबालब हो गया. 108 दिव्यांगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रथम और द्वितीय तल पर शिफ्ट कर दिया गया. संचालक डॉ. के निरंजन ने बताया कि हर बार बाढ़ में आश्रम में पानी आ जाता है.


ALSO : काशी विद्यापीठ में विशेष व्याख्यान, बोले मुख्य वक्ता - संविधान केवल किताब नहीं, जनता की आकांक्षाओं का दस्तावेज है


दूसरी ओर सारनाथ सह‍ित वरुणा के कुछ तटीय क्षेत्रों में पलट प्रवाह से नदी का जलस्‍तर चेतावनी दे रहा है. तमाम न‍िचले क्षेत्रों में रह रहे परि‍वार पलायन कर चुके हैं या पलायन करने की तैयारी में हैं. जबक‍ि बाढ़ राहत श‍िव‍िर में लोगाें के पहुंचने का क्रम जारी है. माना जा रहा है क‍ि बाढ़ का स्‍तर और बढ़ा तो शाम तक और पर‍िवार भी श‍िवि‍र का रुख कर सकते हैं. शास्त्री घाट पर वरुणा का पानी सीढ़ियों तक पहुंच गया. हनुमान मंदिर चारों ओर से पानी से घिर गया है. वरुणा कॉरिडोर का अधिकांश हिस्सा डूब गया है. केवल प्रवेश वाला हिस्सा दिख रहा है. वहीं, मशीन लगाकर जलकुंभी निकाली गई है. लोहता क्षेत्र में भी वरुणा का पानी 12 घंटे में तीन फीट बढ़ गया. बेदौली, मथुरापुरा, भरथरा, छितौनी, टड़िया, कोटवां, कोरऊत और अयोध्यापुर के तटवर्ती इलाके प्रभावित हैं. खरीफ की फसलें पानी में डूब गई हैं. पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है. नक्खीघाट से सरैया तक कई बस्तियों में संकट खड़ा कर दिया है. हजारों घरों में पानी घुस गया है. ढेलवरिया, नई बस्ती, मौजा हाल, दीनदयालपुर, अमरपुर बटलोहिया, मढ़िया, उंचवा, सक्कर तालाब, पुराने पुल, सरैया, शैलपुत्री माता मंदिर और तीन पुलिया क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों में पहुंच गया. इससे लोगों को पलायन करना पड़ा.

LK

13 बाढ़ राहत शिविर चालू, 219 प्रभावित परिवारों के 935 व्यक्ति रह रहे

एडीएम प्रशासन सदानंद गुप्ता ने बताया कि 11 मोहल्ले/वार्ड आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. वरुणा नदी के बाढ़ से जनपद में 328 परिवारों के 1388 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं. जिले में 13 बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं। 219 प्रभावित परिवारों के 935 व्यक्ति निवास कर रहे हैं. जिला प्रशासन ने 32 नावों की व्यवस्था की है.


गंगा की स्थिति

बुधवार दोपहर 12 बजे तक जलस्तर : 70.34 मीटर

चेतावनी बिंदु : 70.26 मीटर

खतरे का निशान : 71.26 मीटर

ऐतिहासिक उच्चतम बाढ़ स्तर : 73.90 मीटर

स्थिति : एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा बढाव

वाराणसी में छत से गिरकर ओडिशा की छात्रा की मौत, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
वाराणसी में छत से गिरकर ओडिशा की छात्रा की मौत, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
वाराणसी : लोहता के धन्नीपुर गांव स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रविवार रात 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गई. गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले कोरौता-गोपालपुर स्थित सेंट मैरिज अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा रेफर कर दिया. इलाज के दौरान सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई. पुलिस आत्महत्या समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.मृतका की पहचान ओडिशा के राउरकेला के बिसरा थाना क्षेत्र के संतोषपुर गांव निवासी बेनीड एक्का की 18 वर्षीय बेटी अनामिका एक्का के रूप में हुई. वह धन्नीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहकर चांदपुर स्थित एक कॉलेज में 12वीं की पढ़ाई कर रही थी. रात वह हॉस्टल के पीछे की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई. घटना की जानकारी मिलने पर हॉस्टल की वार्डन उसे तत्काल अस्पताल ले गईं.हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर भेज दिया.सूचना मिलने पर छात्रा के पिता भी थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस से किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात कही. उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी भी इसी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर चुकी है. घटना की जानकारी पर एडीसीपी वरुणा जोन, एसीपी रोहनिया और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जांच की. पुलिस ने छात्रा के कमरे से एक छोटा बैग और कुछ किताबें कब्जे में लेकर जांच शुरू की है. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए.ALSO READ : मेहनत की कमाई से पढ़ाया, आबकारी विभाग में सिपाही बनते ही बदला पत्‍नी का रवैयाथानाध्यक्ष अभिजीत सिंह ने बताया कि हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को कब्जे में लेकर फुटेज की जांच की जा रही है. हॉस्टल की वार्डन से भी पूछताछ की गई है. पुलिस छात्रा के छत से गिरने के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है.
मेहनत की कमाई से पढ़ाया, आबकारी विभाग में सिपाही बनते ही बदला पत्‍नी का रवैया
मेहनत की कमाई से पढ़ाया, आबकारी विभाग में सिपाही बनते ही बदला पत्‍नी का रवैया
वाराणसी : मेहनत की कमाई से पत्नी को पढ़ाकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने और आबकारी विभाग में महिला सिपाही बनने तक सहयोग करने वाले पति ने अब प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया है. पति के प्रार्थना पत्र पर अदालत के आदेश के बाद शिवपुर पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पति का आरोप है कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया और वह उसे मजदूर कहकर नीचा दिखाने लगी.शिकायत में माता प्रसाद यादव ने बताया कि उनकी शादी मई 2011 में ममता यादव से हुई थी. उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से पत्नी की पढ़ाई कराई. ममता को बीए, एमए और बीएड की शिक्षा दिलाने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी पूरा सहयोग किया. आरोप है कि वर्ष 2022 में ममता का प्रयागराज में आबकारी विभाग में महिला सिपाही के पद पर चयन हो गया. पति का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद ममता के व्यवहार में बदलाव आया.वह कथित तौर पर उन्हें मजदूर कहकर अपमानित करने लगीं और पद का रौब दिखाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगीं. शिकायत के अनुसार जनवरी 2024 में ममता घर से 48 हजार रुपये और आभूषण लेकर चली गईं. माता प्रसाद ने इसका विरोध किया तो उन्हें और परिवार के सदस्यों को जेल भिजवाने की धमकी दी गई.माता प्रसाद का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत शिवपुर थाने में की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अदालत की शरण ली. अदालत में दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद एसीजेएम के निर्देश पर शिवपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की.ALSO READ: शास्त्रीघाट पर भूख हड़ताल के तीसरे दिन बृजेश मिश्रा की बिगड़ी तबीयत, प्रदर्शनकारियों में बढ़ी चिंताशिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि ममता यादव, उनके पिता नखड़ू समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
शास्त्रीघाट पर भूख हड़ताल के तीसरे दिन बृजेश मिश्रा की बिगड़ी तबीयत, प्रदर्शनकारियों में बढ़ी चिंता
शास्त्रीघाट पर भूख हड़ताल के तीसरे दिन बृजेश मिश्रा की बिगड़ी तबीयत, प्रदर्शनकारियों में बढ़ी चिंता
वाराणसी। यूजीसी के खिलाफ शास्त्रीघाट पर चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बीच भूख हड़ताल के तीसरे दिन प्रदर्शनकारी बृजेश मिश्रा की तबीयत बिगड़ने की सूचना है। लगातार भूख हड़ताल के कारण उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी है। इसके साथ ही शरीर में दर्द की शिकायत भी बताई जा रही है। बृजेश मिश्रा की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद प्रदर्शन स्थल पर मौजूद प्रदर्शनकारियों में चिंता का माहौल है।बताया जा रहा है कि यूजीसी से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी शास्त्रीघाट पर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में बृजेश मिश्रा ने भूख हड़ताल शुरू की है। मंगलवार को भूख हड़ताल का तीसरा दिन है। लगातार तीन दिनों से अन्न ग्रहण नहीं करने के कारण उनकी तबीयत प्रभावित होने लगी है।प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, शुरुआत में बृजेश मिश्रा सामान्य स्थिति में थे, लेकिन भूख हड़ताल के तीसरे दिन उन्हें कमजोरी और शरीर में दर्द की शिकायत होने लगी। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद साथी प्रदर्शनकारी उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।ALSO READ : आईएम बीएचयू में सेंट्रल बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए सेवानिवृत्ति पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू.प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा जाएगा। प्रदर्शनकारियों की ओर से यूजीसी के समक्ष अपनी मांगें रखी गई हैं और उनका कहना है कि जब तक इन मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।वहीं, बृजेश मिश्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रदर्शनकारियों के बीच स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद साथी उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। भूख हड़ताल लंबी खिंचने की स्थिति में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और बढ़ने की आशंका को लेकर भी प्रदर्शनकारी चिंतित हैं।फिलहाल प्रदर्शन स्थल पर आंदोलन जारी है और बृजेश मिश्रा की तबीयत पर सभी की नजर बनी हुई है।