Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

HPV संक्रमण से बचाव के लिए कराएं टीकाकरण, जिलाधिकारी ने की अपील

HPV संक्रमण से बचाव के लिए कराएं टीकाकरण, जिलाधिकारी ने की अपील
May 22, 2026, 01:00 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Get vaccinated to prevent HPV infection, appeals District Magistrate


वाराणसी: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु शासन द्वारा जनपद में एचपीवी (Human Papilloma virus) टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है. एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) का प्रमुख कारण माना जाता है. समय पर टीकाकरण इस गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी एवं सुरक्षित माध्यम है. यह टीका पूर्णतः सुरक्षित, गुणवत्तापरक एवं चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित आयु वर्ग (14 से 15 वर्ष) की बालिकाओं को निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.


g


सम्पूर्ण विश्व के राष्ट्रों में उक्त टीके का प्रयोग


जिलाधिकारी ने बताया कि आँकड़े बताते हैं कि सम्पूर्ण विश्व के 100 से अधिक राष्ट्रों में उक्त टीके का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं तथा वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित किया गया है कि टीके को लगाने से किसी भी प्रकार की कमजोरी, शारीरिक दुष्प्रभाव नहीं है. बाजार में टीके का मूल्य अत्यधिक है. भारत सरकार तथा राज्य सरकार के तत्वाधान में देश की प्रत्येक बेटी को सुरक्षा प्रदान करने हेतु उक्त टीकाकरण पूर्णतयः निशुल्क किया जा रहा है, जो जनपद की बेटियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने का सर्वोत्तम अवसर है.


c


टीकाकरण- सभी ब्लॉक मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHC)/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) में टीकाकरण हेतु विशेष सत्र सोमवार से शनिवार प्रातः 10 बजे अपराह्न 03.00 बजे तक चल रहे हैं. टीका लगवाने हेतु बेटी का आधार कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाणित करने वाले दस्तावेज तथा संबंधित का मोबाइल फोन (ओटीपी उपलब्ध कराने हेतु) साथ मे ले जाना होगा.


g


यह भी पढ़ें: विश्वनाथ मंदिर से हुआ हाउस लिस्टिंग का आगाज, प्रगणक करेंगे घरों का डिजिटल सर्वे


जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करके पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कराएं.


g


टीकाकरण के संदर्भ में किसी भी प्रकार की भ्रांतियों अथवा अफवाहों पर ध्यान न देते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का पालन करें एवं अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें. उन्होंने आशान्वित होते हुए कहा है कि जनपदवासियों के सक्रिय सहभागिता से जनपद में टीकाकरण अभियान पूर्ण सफलता को प्राप्त करेगा, जिसके फलस्वरूप जनपद की बेटियां स्वस्थ एवं सुरक्षित होंगी.

भारत रत्‍न के पुश्तैनी मकान का हो रहा नवीनीकरण, वीडीए ने साफ की तस्‍वीर
भारत रत्‍न के पुश्तैनी मकान का हो रहा नवीनीकरण, वीडीए ने साफ की तस्‍वीर
वाराणसी: भारत रत्न और शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पुश्तैनी मकान के ध्वस्तीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने जांच आख्या जारी कर स्थिति स्पष्ट की है. प्राधिकरण के अनुसार, मकान का ध्वस्तीकरण किसी सरकारी कार्रवाई के तहत नहीं, बल्कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवारजनों द्वारा स्वयं कराया जा रहा है. वीडीए के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया (एक्स, फेसबुक) पर प्राप्त शिकायत के क्रम में मामले की जांच कराई गई.जांच में सामने आया कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पौत्र और स्वर्गीय महताब हुसैन के पुत्र मो. सिब्तैन का मकान संख्या सीके 46/63, भीखाशाह गली, सराय हड़हा, चौक, वाराणसी में स्थित है. करीब 500 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्मित यह भवन जी+1 तल का था और काफी पुराना एवं जर्जर हो चुका था.ALSO READ : वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायलधरोहर को संरक्षित करने की उम्मीद जगीपरिवार के सदस्यों द्वारा मकान के नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है. इसी प्रक्रिया के तहत पुराने भवन की संरचना को ध्वस्त किया जा रहा है, ताकि वहां दोबारा निर्माण कराया जा सके. एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी सामने आई है कि परिवारजनों ने भवन के पुनर्निर्माण के बाद उसी स्थान पर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का संग्रहालय स्थापित कराने की बात कही है. इससे उनकी विरासत और शहनाई की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की उम्मीद जगी है.वीडीए सचिव ने स्पष्ट किया है कि मकान के ध्वस्तीकरण की पूरी कार्रवाई उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवारजनों द्वारा ही कराई जा रही है. इसमें वाराणसी विकास प्राधिकरण अथवा जिला प्रशासन की कोई भूमिका, सहभागिता या सरोकार नहीं है.वहीं, सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सरकार द्वारा बिस्मिल्लाह खान का घर गिराया जा रहा.
वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायल
वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायल
वाराणसी : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के समीप नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. हादसे में बस चालक समेत 22 श्रद्धालु घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया.जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णागंज थाना क्षेत्र के मजदिया गांव के करीब 60 श्रद्धालु 28 अक्‍टूबर को बस संख्या डब्ल्यूबी-51-ए-4436 से मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए गए थे. दर्शन करने के बाद सभी बस से अपने घर लौट रहे थे. सुबह बस मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के पास पहुंची. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी.सूचना के बाद पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्यहादसे में श्यामोली सिंगोराय (60), लीना देन (54), शुक्ला विस्वा (55), पूर्णिमा सिगदार (55), शपन दास (35), शेफाली दास (59), दुर्गा कर (62), माला सददर (39), झूमा रानी (51), गौरी शंकर सरकार (32), शुकेश बिस्वास (67), गौरी शंकर सरकार (72), लोक्खी गोस (52), नमिता बाला (55), छोटून मौलिक (52), गुरु दासी सरकार (57), बिशाखा दास (53), वनिता बोड्डो (54), लक्ष्मी बोस (56) और राखी सिंघा राय (44) समेत 22 लोग घायल हो गए. इनमें बस चालक भी शामिल है.ALSO READ: वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसीदुर्घटना की सूचना मिलने के बाद खजूरी चौकी प्रभारी जगदंबा सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है. हादसे के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त बस के कारण यातायात प्रभावित हो गया था. क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद आवागमन बहाल कराया गया.
वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसी
वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसी
वाराणसी: चेतमणि चौराहे के निकट जवाहर नगर कॉलोनी स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अपार्टमेंट के तीसरे तल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में इसकी लपटें तीसरी मंजिल से चौथी मंजिल के डक्ट के रास्ते पांचवीं मंजिल तक पहुंच गईं। बहुमंजिला इमारत में आग फैलने से वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अज्ञात कारणों से लगी। घटना के समय फ्लैट के मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चौथी मंजिल के डक्ट के माध्यम से पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। इस दौरान पांचवीं मंजिल पर रहने वाली एक महिला आग की चपेट में आकर झुलस गईं। उनके साथ उनके पुत्र और पुत्री भी मौजूद थे। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए बीएचयू अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।ALSO READ: काशी में देखने को मिलेंगे दुनिया के अजूबे, करोड़ों होंगे खर्चबहुमंजिला अपार्टमेंट में आग लगने की इस घटना से आसपास के इलाके में भी हड़कंप की स्थिति रही। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।