Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी बनी मिनी सिंध, झूलेलाल जयंती पर निकली भव्‍य शोभायात्रा

काशी बनी मिनी सिंध, झूलेलाल जयंती पर निकली भव्‍य शोभायात्रा
Mar 20, 2026, 09:50 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: भगवान झूलेलाल की जयंती पर काशी मिनी सिंध प्रतीत हुई. जयकारा लगाते जब सिंधी समुदाय शहर की सडकों पर निकला तो माहौल भक्तिमय हो गया. संत कवर राम सिन्धी युवा समिति के तत्वावधान में भगवान झूलेलाल जयंती पर निकली प्रभातफेरी ने शुक्रवार की सुबह को आस्‍था काे प्रदर्शित किया. यह शोभायात्रा अमर नगर संत कंवर राम कुटिया सहिब (सोनिया) से आरंभ होकर अशोक नगर, सिंधु नगर, मौलवी बाग, सिद्धगिरी बाग, श्रीनगर कालोनी तथा गुरुबाग होते हुए झूले लाल मंदिर लक्सा में संपन्न हुई. रास्ते भर विभिन्न विभिन्न जगहों पर संस्थाओं वह समाज के लोगों ने मिलकर प्रभात फेरी का स्वागत व संगत के लिए प्रसाद की व्यवस्था की थी.


प


शोभायात्राएं निकाले जाने की चल रही तैयारियां


प्रभात फेरी के समापन पर मंदिर परिसर में हजारों भक्तों ने मिल कर झूले लाल भगवान की आरती के तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम की विशेष भूमिका में दिलीप आहूजा, अनिल बजाज, पवन शादीजा, सतीश भाटिया, धर्मेंद्र शितलानी, प्रकाश भागचंदानी, राजेश कुकरेजा, रतन राजवानी, गिरीश गोदानी, विनय सचदेवा वह संस्था के अध्यक्ष संजय टहलानी, कोषाध्यक्ष हिमांशु कारडा इत्यादि थे. इसी क्रम में शहर के अनेक स्थानों से शाम तक अनेक शोभायात्राएं निकाले जाने की तैयारियां चल रही है.


ू


बड़ी गैबी से शोभायात्रा निकाली


सिंधी समाज उल्लासपूर्वक अपने इष्टेदवी की जयंती मनाने मेें जुटा हुआ है. कहीं महाआरती, कहीं भंडारों के आयोजन किए गए हैं. पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के तत्वावधान में बड़ी गैबी से शोभायात्रा निकाली गई. परंपरानुसार भगवान झूलेलाल की वाराणे (जोत) को घर-घर घुमाया जा रहा है.


ह


यह भी पढ़ें: यूपी कॉलेज में BSC छात्र की गोली मारकर हत्‍या, विरोध में छात्रों का प्रदर्शन


आयोजन में हरीश धवानी, कमल गावरानी, रूप कुमार नथानी, हेमंत बुधवानी, मोहित बदलानी, हरीश लालवानी, मनीच रोधवानी, नेहा थवानी, रेशमा गावरानी, पूजा मूलचन्दानी हेमा भुदलानी, रेशमा आशुदानी, संस्था के मुखी प्रेम माखीजा, महामंत्री महेश बाल चंदानी, कोषाध्यक्ष राजकुमार तलरेजा इत्यादि लगे हुए हैं. उधर, पांडेयपुर सिंधी कालोनी व अर्दली बाजार सिंधी पंचायत ने भी हर्षोल्लासपूर्वक ईष्टदेव की आरती कर जन्मोत्सव मना रही है. वहां मंदिर में पूजा-पाठ के आयोजन जारी है. सायंकाल भगवान झूलेलाल की झांकी निकाली जाएगाी.

623 आवेदन में 348 भवनों को मिला फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र, शेष को नोटिस...
623 आवेदन में 348 भवनों को मिला फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र, शेष को नोटिस...
वाराणसी : शहर के तेजी से हो रहे विस्तार और बहुमंजिला भवनों की बढ़ती संख्या के बीच अग्निशमन विभाग के समक्ष अग्नि सुरक्षा मानकों को लागू करने की चुनौती बढ़ गई है. बीते छह माह में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट (अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र) के लिए 623 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए.इनमें से जांच के बाद 348 भवनों को प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है. शेष आवेदनों में सुरक्षा संबंधी कमियां पाई गईं, जिन्हें दूर करने के लिए संबंधित आवेदकों को नोटिस भेजा गया है.मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि 1 जनवरी से जून माह तक प्राप्त सभी आवेदनों की जांच पूरी कर ली गई. जिन भवनों में फायर सेफ्टी के मानक पूरे पाए गए, उन्हें प्रमाणपत्र दे दिया गया. बाकी मामलों में खामियों को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं.अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने वाले भवनों का आंकड़ा इस प्रकार है- होटल एवं गेस्ट हाउस 252, स्कूल-कालेज एवं कोचिंग संस्थान 514, अस्पताल 840, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग 92 और व्यापारिक भवन 406.फ्लोर एरिया 500 वर्ग मीटर से अधिक या भवन की ऊंचाई 9 मीटर से ज्यादा होने पर ये भवन विभाग के नियमन के दायरे में आते हैं.15 बड़े कोचिंग संस्थानों की नियमित जांच की जा रही है.अधिकांश में सुरक्षा मानकों का पालन पाया गया है. छोटे संस्थानों की भी लगातार जांच हो रही है.जहां कमी मिलती है, वहां नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए जाते हैं.बड़े कोचिंग संस्थानों में कम से कम दो सीढ़ियों का होना अनिवार्य है.लिफ्ट वाले भवनों में वैकल्पिक सीढ़ी भी जरूरी है. आपात स्थिति में अग्निशमन वाहनों की आसान पहुंच के लिए भवन परिसर के आसपास पर्याप्त खुली जगह होनी चाहिए.शहर में बढ़ते शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक भवनों को देखते हुए विभाग सख्ती बरत रहा है.अग्निशमन विभाग का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है. किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.ALSO READ : यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, अशोक चौरिसया काशी क्षेत्र के नए अध्‍यक्ष...सैकड़ों होटल - गेस्ट हाऊस को नोटिस अग्निशमन विभाग ने फायर सेफ्टी मानकों के पालन को लेकर चेकिंग अभियान चलाया. पिछले 20दिनों के दौरान चलाए गए विशेष जांच अभियान में शहर के 112 होटल और गेस्ट हाउस में फायर सिस्टम की कमियां मिलने पर नोटिस उन्हें नोटिस जारी किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए इसके साथ 40 भवनों को सील भी किया गया है.
यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, अशोक चौरिसया काशी क्षेत्र के नए अध्‍यक्ष...
यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, अशोक चौरिसया काशी क्षेत्र के नए अध्‍यक्ष...
वाराणसी : उत्‍तरप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की नई टीम की घोषणा कर दी गई है. इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची गुरुवार को जारी होने के साथ ही प्रदेश की कार्यकार‍िणी के दाय‍ित्‍वों को भी तय कर द‍ि‍या गया है. इसमें काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अशोक चौरसिया पिछले दो क्षेत्र अध्यक्षों दिलीप पटेल और उसके पहले महेश चंद्र श्रीवास्तव के साथ के महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. अशोक चौरसिया की गिनती भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं में होती रही है.अशोक चौरसिया वर्तमान में जौनपुर जिले के प्रभारी भी हैं. साथ ही वाराणसी और उसके आसपास के जनपदों में चौरसिया समाज में विशेष पकड़ है. उनकी गिनती व्यवसायी और वैश्य समाज के नेता के रूप में भी होती है. अशोक चौरसिया की पहचान संकल्प कोचिंग के संचालक की वजह से भी रही है. एक समय में काशी और उसके आसपास के जिलों के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को सस्ती कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी जाने जाते रहे.दिलीप पटेल बने प्रदेश महामंत्रीभाजपा काशी क्षेत्र के निवर्तमान वर्तमान अध्यक्ष दिलीप पटेल को प्रमोट करके प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है. वह पिछले करीब तीन वर्ष से काशी क्षेत्र के अध्यक्ष रहे. इसी प्रकार गाजीपुर के संजय राय को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है. भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में वाराणसी के शंकर गिरी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है.इन नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीसुरेश राणा - उपाध्यक्षसत्यपाल सैनी - उपाध्यक्षब्रज बहादुर - उपाध्यक्षडॉ धर्मेंद्र सिंह - उपाध्यक्षमोहित बेनीवाल - उपाध्यक्षदेवेश कोरी - उपाध्यक्षप्रियंका रावत - उपाध्यक्षदुर्विजय शाक्य - उपाध्यक्षरमेश सिंह - उपाध्यक्षनीरज सिंह - उपाध्यक्षअर्चना मिश्रा - उपाध्यक्षपूजा पाल - उपाध्यक्षशंकर गिरी - उपाध्यक्षकामेश्वर सिंह - उपाध्यक्षकृतिका अग्रवाल - उपाध्यक्षसुरेश मौर्य - उपाध्यक्षराजेश यादव - उपाध्यक्षकृष्ण बिहारी राय - उपाध्यक्षआलोक गुप्ता - उपाध्यक्षइन नेताओं को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गयारामप्रताप सिंह चौहान - महामंत्रीगीता शाक्य - महामंत्रीअभिजात मिश्रा - महामंत्रीउपेंद्र रावत - महामंत्रीसंजय राय - महामंत्रीशंकर लोधी - महामंत्रीदिलीप पटेल - महामंत्रीराजेश चौधरी - महामंत्रीइन नेताओं को संगठन में मंत्री पद दिया गयाविजय शिवहरे - मंत्रीबसंत त्यागी - मंत्रीशिवभूषण सिंह - मंत्रीसहजानंद राय - मंत्रीअंकुर शर्मा - मंत्रीअनिल यादव - मंत्रीअवधेश श्रीवास्तव - मंत्रीविनय राजभर - मंत्रीप्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा - मंत्रीकिरण लोधी निषाद - मंत्रीएकेश बिंद - मंत्रीसचिता सिंह चौहान (लूनिया) - मंत्रीरजनी पांडेय - मंत्रीराहुल वाल्मीकि - मंत्रीमहामेधा नागर - मंत्रीदीपमाला संतोषी - मंत्रीसुहासिनी जायसवाल - मंत्रीयतेन्द्र शर्मा - मंत्रीआकांक्षा सोनकर - मंत्रीइन नेताओं को क्षेत्रीय अध्यक्ष पद दिया गयानवाब सिंह नागर - क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम)पूरन लाल लोधी - क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज)राम किशोर साहू - क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर)अवधेश द्विवेदी - क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध)अशोक चौरसिया - क्षेत्रीय अध्यक्ष (काशी)विनोद राय - क्षेत्रीय अध्यक्ष (गोरखपुर)कार्यालय पदाधिकारीभारत दीक्षित - कार्यालय मंत्रीअतुल अवस्थी - कार्यालय सह-मंत्रीलक्ष्मण सिंह - कार्यालय सह-मंत्रीमीडिया एवं सोशल मीडिया की इन्हें मिली जिम्मेदारी व ये बने मोर्चा अध्यक्षदिनेश प्रताप सिंह - मुख्य प्रवक्तामनीष दीक्षित - प्रदेश मीडिया संयोजकहिमांशु राज पंडित - प्रदेश सोशल मीडिया संयोजकALSO READ : व्यापारी गौरव महोत्सव में नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी...मोर्चा अध्यक्षरोहित मिश्रा - प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा)प्रकाश पाल - प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ा मोर्चा)देवेन्द्र सिंह - प्रदेश अध्यक्ष (किसान मोर्चा)अशोक रावत - प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा)सरोज कुशवाहा - प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा)विद्याभूषण गोंड - प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति मोर्चा)यह सूची पंकज चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा उत्तर प्रदेश) द्वारा घोषित की गई है.
व्यापारी गौरव महोत्सव में नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी...
व्यापारी गौरव महोत्सव में नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी...
वाराणसी : किराना व्यापार समिति की ओर से बुधवार को विशेश्वरगंज स्थित एक होटल में व्यापारी गौरव महोत्सव का आयोजन किया गया.इस अवसर पर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत, शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह आयोजित किया गया.कार्यक्रम में व्यापार जगत से जुड़े लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही.समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रम मंत्री अनिल राजभर, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी शामिल हुए.अतिथियों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली.समिति के नव-निर्वाचित अध्यक्ष अनूप जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सैनी, महामंत्री नारायण केसरी और कोषाध्यक्ष राजू जागिड़िया सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया.कार्यक्रम के दौरान समिति से जुड़े वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया.संरक्षक मंडल में सुनील चौरसिया, ओंकारनाथ माहेश्वरी, राजू जायसवाल, हरि लड्डू, बसंत सिंह, संतोष अग्रवाल और महेश्वर जायसवाल को शामिल किया गया.अपने संबोधन में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि संगठित व्यापारी समाज किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण ताकत होता है.वहीं आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि किसी भी पद के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है और पदाधिकारियों को समाज तथा व्यापारियों के हित में कार्य करना चाहिए.कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सैनी ने कहा कि समिति व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी.कार्यक्रम का संचालन सचिन अग्रवाल ने किया.इस दौरान प्रमोद अग्रहरी, सुधीर त्रिपाठी, गौरव राठी, संजय चौरसिया, दिनेश कुमार सिंह सहित कई व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.ALSO READ : बीएचयू को एनसीआइएसएम का नोटिस, डीएससीपी योजना पर उठाए सवाल...यह आयोजन व्यापारियों के सम्मान, संगठन की मजबूती और नए नेतृत्व के स्वागत का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ.