Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पेट्रोल पंपों पर अब मिलेगा केरोसिन, खाना बनाने में बड़ी राहत

पेट्रोल पंपों पर अब मिलेगा केरोसिन, खाना बनाने में बड़ी राहत
Mar 30, 2026, 05:50 AM
|
Posted By Preeti Kumari

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़े महायुद्ध के चलते देशभर में हाहाकार मचा हुआ है. जिसकी बजह से पेट्रोल-डीजल समेत गैस मिलना काफी मुश्किल हो चुका है. इसी वजह से पेट्रोल पंपों पर लोगों की लाइन लगी हुई है. इसी बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि, अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर केरोसिन यानि(मिट्टी का तेल) भी मिलेगा. जिसके चलते सरकारी तेल कंपनियां तय किए गए पेट्रोल पंपों से भी केरोसिन रखने और बांटने की जिम्मेदारी निभाएंगी. हर जिले में राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन अधिकतम 2 पेट्रोल पंप चुनेंगे, जहां पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन यानि मिट्टी का तेल रखा जाएगा. ताकि, जनता को इसकी सुविधा मिल सके.


j


जाने क्या है पूरा मामला


बता दें, सरकार द्वारा लिए गये इस फैसले के पीछे का कारण LPG गैस ना मिलने का संकट है, जिसके चलते केंद्र ने पेट्रोल पंपों पर केरोसिन की व्यवस्था उपलब्ध कराने की इजाजत दी है. ताकि, लोगों का गैस ना मिलने की वजह से किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े और केरोसिन का इस्तेमाल कर स्‍टोव पर खाना बना सकेंगे. जिससे अपना जीवन-यापन कर सकेंगे. इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार ने सप्लाई आसान बनाने के लिए 60 दिनों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के नियमों में ढील दी है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक तेल समय पर पहुंच सके.


j


मतलब साफ है नए नियमों के अनुसार, देश के वैसे राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जहां पहले PDS यानी जन वितरण प्रणाली के तहत केरोसिन नहीं दिया जाता था. इनमें दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े राज्य शामिल हैं.


यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं क्रिस्पी और लच्छेदार पराठे, जाने ये टिप्स


y


प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना


केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लिए गए केरोसिन फैसले को मद्देनजर रखते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि इन उपायों से 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खाना पकाने और रोशनी के लिए घरों में केरोसिन का तात्‍कालिक वितरण संभव हो सकेगा. जानकारी के मुताबिक, सरकार ने ये फैसला अमेरिका-इजराइल के ईरान संघर्ष के चलते लिया है. मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण भारत में गैस, पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत देखने को मिल रहा है.


hj


केरोसिन पर फोकस


केंद्र की मोदी सरकार ने राज्यों को अतिरिक्त 48000 किलो लीटर (4 करोड़ 80 लाख लीटर) केरोसिन आवंटित किया है. एलपीजी की मांग कम करने के लिए केरोसिन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. जैसे कि, सिटी गैस कंपनियों को होटल, रेस्टोरेंट और कॉमर्शियल संस्थानों में PNG कनेक्शन बढ़ाने के लिए सरकार ने एक बड़ा निर्देश दिया हैं. औद्योगिक और कॉमर्शियल गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल औसत खपत की 80% गैस दी जा रही है.

अतिक्रमण मुक्त जमीन पर बनेगा 'नमो वन', सारंगतालाब में लगेंगे 40 हजार से ज्यादा पौधे…
अतिक्रमण मुक्त जमीन पर बनेगा 'नमो वन', सारंगतालाब में लगेंगे 40 हजार से ज्यादा पौधे…
वाराणसी : शहरीकरण और विकास की तीव्र रफ्तार के बीच बनारस की लगातार सिमटती हरियाली को बचाने के लिए नगर निगम ने सक्रियता बढ़ा दी है.सड़कों के चौड़ीकरण, निर्माण कार्यों और पेड़ों की कटाई से प्रभावित हुए पर्यावरण संतुलन को बहाल करने के लिए काशी को अब एक बड़े 'ऑक्सीजन हब' के रूप में विकसित किया जा रहा है.इस क्रम में शनिवार को सारंगनाथ चौराहा स्थित सारंगतालाब की जमीन पर एक नए मियावाकी वन (अर्बन फॉरेस्ट) की शुरुआत हुई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरणा लेते हुए इस अर्बन फॉरेस्ट को 'नमो वन' के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां 40,000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. यह शहर का तीसरा मियावाकी वन बनने जा रहा है.जिस जमीन पर इस विशाल 'नमो वन' को बनाया जा रहा है, उसे हाल ही में निगम प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। वन की सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम ने चारों तरफ बाउंड्री वॉल (सुरक्षा दीवार) का निर्माण करा दिया है. पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की सेहत और सुविधा के लिए यहाँ जल्द ही सुंदर टहलने का रास्ता और एक ओपन जिम भी बनाया जाएगा.प्रभारी मंत्री और महापौर ने की शुरुआतइस कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या और कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पौधा रोपकर किया.अभियान के पहले दिन पीपल, पाकड़, जामुन, बरगद, गुलमोहर, अमलताश और मौलश्री समेत कुल 20 विभिन्न प्रजातियों के 501 पौधे रोपे गए.इस दौरान मुख्य रूप से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, जोनल अधिकारी कृष्ण चंद्र के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्षद बलराम कन्नौजिया, राजकपूर चौधरी, अशोक मौर्या और अन्य अधिकारी मौजूद थेडोमरी के विश्व रिकॉर्ड के बाद तीसरी बड़ी उपलब्धिइससे पहले नगर निगम काशी ने डोमरी (सुजाबाद) में करीब 350 बीघा क्षेत्र में मात्र एक घंटे के भीतर 2,51,446 पौधे रोपकर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था। डोमरी और कंचनपुर में मियावाकी पद्धति से तैयार हुए वनों की सफलता के बाद अब सारंगतालाब शहर का तीसरा ऐसा क्षेत्र बनने जा रहा है, जिसे 'ग्रीन काशी' अभियान के तहत घने जंगल का रूप दिया जाएगा.ALSO READ : नीट व अन्य भर्ती परीक्षाओं में धांधली के विरोध में वाराणसी में मार्च करेंगी डॉ. पल्लवी पटेल...महापौर ने बताया कि मियावाकी तकनीक से पौधे बेहद तेजी से बढ़ते हैं, जिससे शहर के बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगेगी और निवासियों को शुद्ध हवा मिल सकेगी.और पर्यटक के लिए आकर्षक का केंद्र बनेगी .
नीट व अन्य भर्ती परीक्षाओं में धांधली के विरोध में वाराणसी में मार्च करेंगी डॉ. पल्लवी पटेल...
नीट व अन्य भर्ती परीक्षाओं में धांधली के विरोध में वाराणसी में मार्च करेंगी डॉ. पल्लवी पटेल...
वाराणसी : NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में 15 जून को वाराणसी में विशाल विरोध मार्च निकाला जाएगा.यह मार्च अपना दल (कमेरावादी) की शीर्ष नेता और सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल के नेतृत्व में आयोजित होगा.आयोजकों के अनुसार विरोध मार्च काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के लंका स्थित मुख्य द्वार से शुरू होकर प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय तक जाएगा.कार्यक्रम में अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न छात्र एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि NEET पेपर लीक प्रकरण सहित लेखपाल भर्ती, यूपीएसआई, पुलिस भर्ती तथा अन्य प्रतियोगी एवं दक्षता परीक्षाओं में सामने आए कथित अनियमितताओं और धांधली के मामलों ने युवाओं का विश्वास कमजोर किया है.ऐसे मामलों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने के लिए यह विरोध मार्च आयोजित किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन पेपर लीक और अनियमितताओं की घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं.ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा.ALSO READ : वाराणसी में नशा माफियाओं पर बड़ा एक्शन, आपरेशन के तहत 3.5 करोड़ की ड्रग्स नष्ट...आयोजकों ने छात्र-युवाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है.
वाराणसी में नशा माफियाओं पर बड़ा एक्शन, आपरेशन के तहत 3.5 करोड़ की ड्रग्स नष्ट...
वाराणसी में नशा माफियाओं पर बड़ा एक्शन, आपरेशन के तहत 3.5 करोड़ की ड्रग्स नष्ट...
वाराणसी : नशामुक्ति संकल्प का सपना साकार करते हुए. वाराणसी पुलिस को एक बड़े उपलब्धि मिली है 'ऑपरेशन दहन ' तहत पुलिस ने ड्रग माफियोंओ की कमर तोड़ दी है 3.50 करोड़ के लगभग 700 किलोग्राम के मादक पदार्थ को जला दिया गया है. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के देख रेख में यह कार्रवाई की गई और ये ड्रग्स माफियाओं के लिए एक सबक है.रामनगर स्थित श्री गणेश प्लाइवुड इंडस्ट्री में गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 71 मुकदमों से संबंधित हेरोइन, गांजा और अन्य नशीली पदार्थों को इंसीनरेटर में जलाकर नष्ट किया गया.इस अभियान में गोमती जोन की डीसीपी नीतू काद्दयान की भी अहम भूमिका रही. अपनी बातों सख्त कार्यशैली के लिए चर्चित डीसीपी नीतू काद्दयान को लोग 'लेडी सिंघम' के नाम से भी जानते हैं .उनकी निगरानी में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया गया.इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वाराणसी में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.ALSO READ : भारत के ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से ही लोककल्याण संभव : सुनील आंबेकर...वाराणसी पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी चेतावनी और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.