Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

केसरवानी वैश्य महिला नगर सभा द्वारा अक्षय तृतीया पर आयोजित सेवा कार्यक्रम, सफलतापूर्वक संपन्न

केसरवानी वैश्य महिला नगर सभा द्वारा अक्षय तृतीया पर आयोजित सेवा कार्यक्रम, सफलतापूर्वक संपन्न
Apr 19, 2026, 08:38 AM
|
Posted By Preeti Kumari

The service program organized by Kesarwani Vaishya Mahila Nagar Sabha on Akshaya Tritiya was successfully completed.


वाराणसी: केसरवानी वैश्य महिला नगर सभा द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभा की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न अन्नदान सेवा कार्यों में अपना योगदान दिया. इस कार्यक्रम के तहत सभा की महिलाओं ने लक्सा स्थित मिशन अस्पताल के सामने राहगीरों को हर वर्ष की भांति खिचड़ी, रूह अफजा शर्बत, नींबू पानी, जलेबी ,फ्रूटी, पेठा, केला, बिस्कुट और मठ्ठी का वितरण किया। भीषण गर्मी में शर्बत और नींबू पानी पिलाकर राहगीरों को राहत प्रदान की गई। अक्षय तृतीया के पावन पर्व को सेवा-भाव से मनाना गया.


k


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सतरुपाजी, सलोनी जी, सुधा जी सत्यभामा जी, स्नेहलता जी, मंजू जी, अर्चना जी, सुधा केशरी, भारती जी, पल्लवी, गीता, बाॅबी,ज्योति, प्रीति, मिथिलेश, खुशबु, वर्षा,सुनीता प्रियंकाआदि केसरवानी वैश्य महिला नगर सभा की सभी महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा.


Also Read: आधी आबादी ने निकाला बेनकाब मार्च, महिला आरक्षण नहीं तो रोटी पानी बंद


सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प


केसरवानी वैश्य महिला नगर सभा की अध्यक्षा वंदना केसरी एवं महामंत्री सारिका केसरी ने बताया कि यह कार्यक्रम हमारी सभा की सभी महिलाओं के संयुक्त प्रयास और सहयोग का परिणाम है, सभी ने तन, मन और धन से सहयोग कर इस सेवा कार्य को सफल बनाया. इस अवसर पर सभा की महिलाओं ने एक-दूसरे को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया.


uj


CRPF महानिदेशक ने जवानों के आवास के लिए आवांटित किया भूमि निरीक्षण,  सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
CRPF महानिदेशक ने जवानों के आवास के लिए आवांटित किया भूमि निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
वाराणसीः सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को वाराणसी पहुंचे. उन्होंने सरैयाबाद, किला कोहना नमो घाट क्षेत्र में जवानों के आवास और अन्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई भूमि का निरीक्षण किया. राजस्व विभाग के अधिकारियों से भूमि संबंधी विषयों पर चर्चा की. इसके बाद पहाड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए.जवानों के समर्पण की हुई सराहना वहीं, महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों को कर्तव्यपालन में सतर्कता, अनुशासन और सजगता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अधिकारियों और जवानों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं व्यावसायिक दक्षता की सराहना की. महानिदेशक ने पहड़िया नवीन मंडी स्थित 95 बटालियन के मुख्यालय पहुंच अधीनस्थ अधिकारी मेस के नवनिर्मित डाइनिंग हाल का उद्घाटन किया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं व सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की.महानिदेशक ने विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा काशी महानिदेशक विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं, ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा के बारे में भी मातहतों से जानकारी ली और दोनों स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभारी बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने सुरक्षा में किसी तरह की कोताही न बरतने से निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ज्ञानवापी क्षेत्र बेहद संवेदनशील है इसकी सुरक्षा बेहद जरूरी है. इससे पूर्व श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किए। इस दौरान विशेष महानिदेशक दीपक कुमार, आइजी अनिल कुमार, डीआइजी संजय कुमार, डीआइजी राकेश कुमार, कमांडेंट आरएस बालापुरकर, राजेश कुमार सिंह, आलोक कुमार और नवनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे.Also Read: नौ दिवसीय रामायण महायज्ञ के अंतिम दिन निकली राम दरबार की भव्य शोभायात्रा, दक्षिणा के साथ हुई बटुकों की विदाई
नौ दिवसीय रामायण महायज्ञ के अंतिम दिन निकली राम दरबार की भव्य शोभायात्रा, दक्षिणा के साथ हुई बटुकों की विदाई
नौ दिवसीय रामायण महायज्ञ के अंतिम दिन निकली राम दरबार की भव्य शोभायात्रा, दक्षिणा के साथ हुई बटुकों की विदाई
वाराणसी: रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय रामायण महायज्ञ के अंतिम दिन बुधवार को श्रीराम दरबार की विशाल शोभायात्रा निकाली गई. सुबह नौ बजे श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार से निकली शोभायात्रा बांसफाटक, गोदौलिया और गिरजाघर होते हुए लक्सा स्थित लक्ष्मीकुंड पहुंची. यहां सभी बटुकों ने श्रीराम दरबार का पूजन-अर्चन किया. इसके बाद बटुकों को दक्षिणा देकर विदा किया गया. तत्पश्चात श्रीराम दरबार की प्रतिमा का लक्ष्मीकुंड में विसर्जन किया गया.स्वदेशी फूलों से सजी गाड़ी पर विराजमान हुए राम दरबार की प्रतिमा इससे पूर्व संस्था के अध्यक्ष कौशल शर्मा, महामंत्री अजय खेमका, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, रघुदेव अग्रवाल, अशोक सराफ, विश्वनाथ पोद्दार, महेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, राधेश्याम मिश्रा, विवेक जायसवाल, कृष्ण कुमार काबरा और सतीश जायसवाल ने प्रभु श्रीराम का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी. प्रभु को भोग अर्पित किया गया और प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया. इसके बाद श्रीराम दरबार की प्रतिमा को स्वदेशी फूलों से सजी गाड़ी पर विराजमान कराया गया.शोभायात्रा में दौड़ा संस्था का बैनर शोभायात्रा में सबसे आगे संस्था का बैनर चल रहा था. इसके पीछे बैंड-बाजे पर रामधुन गूंज रही थी. 108 बटुक सिर पर पोथी धारण कर चल रहे थे, एक बग्घी पर श्रीराम कपूरिया व्यास जी विराजमान थे, जबकि दूसरी बग्घी पर पोथी रखी गई थी. रास्ते भर श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया.्Also Read: देव दीपावली की भव्यता देख अभिभूत हुआ इंदौर का पर्यटक, पहली बार चखा बनारसी पान
देव दीपावली की भव्यता देख अभिभूत हुआ इंदौर का पर्यटक, पहली बार चखा बनारसी पान
देव दीपावली की भव्यता देख अभिभूत हुआ इंदौर का पर्यटक, पहली बार चखा बनारसी पान
वाराणसी: महादेव की काशी नगरी में मनाई गई देव दीपावली सिर्फ दीपों की रोशनी और गंगा आरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे अनुभवों के लिए भी देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करती है. यहां की भव्य आतिशबाजी, लेजर शो, गंगा के घाटों की सजावट और बनारसी खानपान हर किसी को अपना दीवाना बनाने में जरा भी कसर नहीं छोड़ती हैं. देव दीपावली की भव्य सुंदरता को देखने के लिए लाखों पर्यटक बनारस आते हैं. इन्हीं में से एक इंदौर के रहने वाले पर्यटक अश्मित जिसने काशी की अद्भुत छटा को बंया करते हुए बताया कि, यहां की खूबसूरती को बयां कर पाना काफी मुश्किल है. जिसका नजारा इतना सुंदर है कि जितना भी देखों मन नहीं भरता है. इतना ही नहीं, पर्यटक अश्मित ने पहली बार बनारसी पान का स्वाद चखा और बताया कि इसका स्वाद बड़ा ही गजब का है शायद तभी बनारस का पान पूरी दुनिया में मशहूर है.पहली बार खाया बनारसी पान, अश्मित बोले- वाह बनारस!काशी की देव दीपावली का नजारा ऐसा कि पहली बार देखने वाला भी इसकी भव्यता में खो जाए. इंदौर से पहुंचे अश्मित ने भी पहली बार बनारस की देव दीपावली देखी. घाटों पर दीपों की कतारें, आतिशबाजी और फायर शो ने उन्हें काफी प्रभावित किया. उनका कहना है कि हर किसी को जीवन में कम से कम एक बार देव दीपावली देखने के लिए काशी जरूर आना चाहिए. काशी की खूबसूरती के साथ अश्मित को यहां के खानपान ने भी खूब आकर्षित किया. उन्होंने बताया कि बनारस आकर पहली बार पान खाया. पान के अलग-अलग फ्लेवर और हर पल बदलते स्वाद का अनुभव उनके लिए बिल्कुल नया था, उनका कहना है कि पान खाने के बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि आखिर बनारस का पान इतना मशहूर क्यों है.इंदौर से आए पर्यटक को भा गई काशी की देव दीपावलीवहीं, देव दीपावली में भीड़ को लेकर अश्मित का अनुभव भी कुछ अलग रहा. उनका कहना है कि उन्होंने बनारस की भीड़ को लेकर काफी बातें सुनी थीं और लोगों ने उन्हें डराया भी था, लेकिन उन्हें उतनी ज्यादा भीड़ महसूस नहीं हुई, जितनी उन्होंने पहले से कल्पना की थी. काशी की देव दीपावली ने इंदौर से आए अश्मित को रोशनी, आतिशबाजी और बनारसी पान के स्वाद की ऐसी यादें दीं, जिन्हें वह लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे. उनका संदेश साफ है—अगर आपने अब तक बनारस की देव दीपावली नहीं देखी है, तो जिंदगी में कम से कम एक बार इसका अनुभव जरूर कीजिये.Also Read: देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भीड़, फिर भी रेस्टोरेंट कारोबार में पसरा रहा सन्नाटा