Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

CM के दो दविसीय दौरे पर जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन मार्गों पर डायवर्जन

CM के दो दविसीय दौरे पर जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन मार्गों पर डायवर्जन
Apr 21, 2026, 07:43 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Know the traffic advisory for the CM's two-day visit, diversions on these routes


वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 5 बजे के बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे. प्रस्तावित दौरे को लेकर शहर में व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. यातायात पुलिस ने आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डायवर्जन लागू किया है. वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा तथा उन्हें वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा. खासकर बीएलडब्ल्यू परिसर में सिनेमा तिराहे, कुंदन तिराहे, सेंट्रल मार्केट, डी-5 रेलवे क्रॉसिंग व सूर्य सरोवर क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.


jhkiu


जारी एडवाइजरी के अनुसार, संपूर्णानंद तिराहे से टेम्पो ट्रैवलर, आर्मेनिया व क्रूजर वाहनों को शाम चार बजे के बाद लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. उन्हें डायवर्ट किया जाएगा. विशेश्वरगंज तिराहे, चांदपुर चौराहे, अखरी अंडरपास, मुढैला तिराहे, मंडुवाडीह तिराहे, बौलिया तिराहे, महमूरगंज, लहरतारा तथा भिखारीपुर जैसे प्रमुख स्थानों से आने-जाने वाले वाहनों को शाम चार बजे डायवर्ट किया जाएगा. रोडवेज बसों, सवारी वाहनों और टूरिस्ट बसों को लहरतारा, मंडुवाडीह, ककरमत्ता और बीएलडब्ल्यू गेट की ओर जाने से रोका जाएगा और उन्हें मोहनसराय, डाफी, चांदपुर या अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा.


jk


इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित


वीवीआईपी काफिले के आगमन और प्रस्थान के दौरान मंडुवाडीह, लहरतारा और महमूरगंज क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी. इन मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी. आवश्यकतानुसार अतिरिक्त डायवर्जन भी लागू किए जा सकते हैं. वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान महमूरगंज आरओबी से किसी भी प्रकार के वाहनों को मंडुवाडीह चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. वाहनों को महमूरगंज चौकी की तरफ मोड़ दिया जाएगा.


jk


बौलिया से लहरतारा की ओर नहीं जाएंगे ववाहन


वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान के समय बौलिया तिराहे से किसी प्रकार के वाहनों को लहरतारा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. वाहनों को फुलवरिया आरओबी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. बीएलडब्ल्यू परिसर के अंदर भी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी. बरेका सिनेमा तिराहे, कुंदन तिराहे, सेंट्रल मार्केट, डी-05 रेलवे क्रॉसिंग और सूर्य सरोवर क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. इन क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों को पुलिस चौकी, एफसीआई गेट और अन्य मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा.


Also Read: दिल्ली से यूपी तक तपिश का कहर! लू का अलर्ट जारी

IIT (BHU) में CONFLUENTIA ’26 का समापन, AI और उद्योग-अकादमिक सहयोग पर हुआ मंथन.
IIT (BHU) में CONFLUENTIA ’26 का समापन, AI और उद्योग-अकादमिक सहयोग पर हुआ मंथन.
वाराणसी, 25 अक्टूबर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-BHU), वाराणसी में आयोजित तीन दिवसीय उद्योग-अकादमिक सम्मेलन ‘CONFLUENTIA ’26’ का रविवार को समापन हो गया। 23 से 25 अक्टूबर तक चले इस सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), उभरती प्रौद्योगिकियों और उद्योग-अकादमिक सहयोग को लेकर विशेषज्ञों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, पूर्व छात्रों और विद्यार्थियों ने विचार साझा किए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक शोध और औद्योगिक जरूरतों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा। संस्थान के Student Alumni Interaction Cell (SAIC) की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में तकनीकी सत्र, उद्योग विशेषज्ञों के साथ परिचर्चा, कार्यशालाएं, हैकाथॉन, मेंटरशिप और नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक समस्याओं को समझने, नए तकनीकी समाधान विकसित करने और विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिला। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में IIT (BHU) के निदेशक प्रो. अमित पात्रा और शीर्ष प्रायोजक HCL Technologies के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत संस्कृत श्लोक पाठ के साथ हुई। इसके बाद भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और संस्थान के कुलगीत की प्रस्तुति हुई।चार प्रमुख क्षेत्रों में उद्योग विशेषज्ञों ने साझा किए विचारसम्मेलन का प्रमुख आकर्षण टनलिंग, फार्मास्यूटिकल्स एवं हेल्थ टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग ऑटोमेशन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे चार क्षेत्रों पर आयोजित उद्योग परिचर्चाएं रहीं। इनमें विशेषज्ञों और संस्थान के शिक्षकों ने तकनीकी विकास, औद्योगिक चुनौतियों और भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक के इस्तेमाल, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्री 4.0, इलेक्ट्रिक वाहनों और उन्नत इंजीनियरिंग जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।AI और मशीन लर्निंग पर हैकाथॉनविद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित हैकाथॉन में Applied Machine Learning और Reinforcement Learning जैसे विषयों को शामिल किया गया। प्रतिभागियों ने मेंटरशिप और जूरी सत्रों के माध्यम से अपने तकनीकी विचारों और समाधानों पर काम किया। इस पहल को IIT BHU Foundation के Above & Beyond Fund, Physics Wallah और Tredence का सहयोग मिला, जबकि HCL Technologies आयोजन का शीर्ष प्रायोजक रहा।सम्मेलन के दौरान वित्तीय निर्णय क्षमता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर केंद्रित कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं। संस्थान के पूर्व छात्र अनिल सनाध्या ने निवेश और वित्तीय निर्णयों से संबंधित कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को जानकारी दी। वहीं, Nihilent और nSEPIA के सहयोग से आयोजित सत्र में AI आधारित भावनात्मक जागरूकता और उससे जुड़ी तकनीकी चुनौतियों पर चर्चा हुई। Tredence की AI Foundry कार्यशाला में जनरेटिव AI और एजेंटिक AI के व्यावहारिक उपयोग पर जोर दिया गया। इसमें व्यावसायिक समस्याओं की पहचान, कार्यप्रवाह का विश्लेषण, AI एजेंट तैयार करने, मानव निगरानी और समाधानों के परीक्षण जैसे पहलुओं को समझाया गया। इसके अलावा, HCL Technologies की ओर से Physical AI पर इंटरैक्टिव कार्यशाला भी आयोजित की गई।ALSO READ : आसमान में फाइटर विमानों की गर्जना से गूँज उठी काशी, पीएम गदगद, लाखों लोग हुए रोमांचितपूर्व छात्रों और विद्यार्थियों के बीच संवाद पर जोरसमापन दिवस पर आयोजित ग्रैंड प्लेनरी सत्र में पूर्व छात्र संघ के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ शिक्षकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। निर्धारित कार्यक्रम के तहत HCL Technologies के सेहसाद्री टी. का संबोधन, HaBuild के सह-संस्थापक सौरभ बोथरा के साथ फायरसाइड चैट और कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन (KDEM) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता का मुख्य वक्तव्य शामिल रहा। विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों के बीच संवाद को मजबूत करने के लिए ‘Match Circles’ पहल आयोजित की गई। वहीं, ‘Internship Preparation League’ (IPL) के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक समस्याओं से परिचित कराने और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करने का प्रयास किया गया। सम्मेलन में हैकाथॉन का अंतिम चरण भी आयोजित हुआ।कार्यक्रम का समापन अनन्या शर्मा की सांस्कृतिक प्रस्तुति, पुरस्कार वितरण और समापन समारोह के साथ हुआ।कुल मिलाकर, CONFLUENTIA ’26 ने तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग जगत के बीच सहयोग को नई दिशा देने का प्रयास किया। सम्मेलन में AI और उभरती प्रौद्योगिकियों पर चर्चा के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और उद्योग से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
आसमान में फाइटर विमानों की गर्जना से गूँज उठी काशी, पीएम गदगद, लाखों लोग हुए रोमांचित
आसमान में फाइटर विमानों की गर्जना से गूँज उठी काशी, पीएम गदगद, लाखों लोग हुए रोमांचित
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को काशी के नमो घाट पर वायु सेना के भव्‍य हवाई प्रदर्शन के साक्षी बनें. पीएम पुलिस लाइन से सडक मार्ग से नमो घाट पहुंचे. वहीं, एयर शो की शुरुआत ‘काशी’ फॉर्मेशन से हुई. तीन किरण विमानों ने वी आकार के फॉर्मेशन में उड़ान भरी. विमानों के पीछे निकलती तिरंगे के रंगों वाली धुएं की धारियों ने गंगा के ऊपर आसमान को अलग रंग दे दिया. घाटों पर मौजूद दर्शकों ने एक साथ उड़ते विमानों को देखकर तालियां बजाईं. फॉर्मेशन का नाम काशी की पहचान से जुड़ा होने के कारण यह प्रदर्शन स्थानीय दर्शकों के लिए खास मायने रखता था. विमान तय दूरी बनाए रखते हुए आगे बढ़े और उनकी समन्वित उड़ान ने हवाई प्रदर्शन की शुरुआत का संकेत दिया. घाटों और दूसरी ओर गंगा पार रामनगर से लोग आसमान में बनती आकृति को देखते रहे. तिरंगे की धारियां दिखाई देने पर दर्शकों की निगाहें विमानों के पीछे बन रही रंगीन रेखाओं पर टिक गईं.सूर्यक‍िरण व‍िमानों के प्रदर्शन के साथ ही वाराणसी का एयर शो समाप्‍त हुआ. नौ सूर्यक‍िरण व‍िमानों ने आयोजन के आख‍िरी पलों को यादगार बना द‍िया. आसमान में ति‍रंगा फार्मेंशन करते हुए आसमान को त‍िरंगे से रंग द‍िया. व‍िमानों के फार्मेशन ने आसमान में त‍िरंगा बनाया तो दर्शक उत्‍साह‍ित नजर आए. सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने अपने समन्वित हवाई करतब प्रस्तुत किए. समूह में उड़ते विमानों ने गंगा के ऊपर आकृतियां बनाईं और रंगीन धुएं से आसमान में तिरंगे की छटा उभरी. नीचे घाटों और नदी के दूसरे किनारे मौजूद दर्शकों ने आसमान की ओर देखकर तालियां बजाईं. सूर्यकिरण टीम का प्रदर्शन एयर शो के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा.काकपिट से गूंजा शुभकामना संदेशइसके पूर्व व‍िमान के कॉकप‍िट से काशी के सभी लोगों के भारतीय वायुसेना की ओर से हार्द‍िक शुभकामना का संदेश भी गूंजा. नमो घाट पर पीएम मोदी ने करीब एक घंटे तक वायु सेना का शौर्य देखा. इसके बाद वायु सेना के चीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं. नमो घाट पर एयर शो के दौरान वायुसेना का शौर्य देखने के लिए पीएम मोदी की नजरें आसमान में टिकी रहींं. इस दौरान गंगा की लहरों और काशी के आसमान में वामानों ने अपने करतब दिखाए तो गंगा घाटों पर मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ता ही गया. कड़ी धूप के बीच भी लोग अड़े रहे.सुखोई, राफेल और तेजस जैसे विमानों ने कलाबाजी दिखाई तो लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. नमो घाट और आसपास के घाटों के साथ ही गंगा पार डोमरी घाट पर लाखों की संख्या में दर्शकों ने जमकर हूटिंग की. गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की क्षमता और साहस का प्रदर्शन किया गया.एयर शो पर वायुसेना का विशेष डाक टिकट जारीवायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को वाराणसी में चल रहे भव्य एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के अवसर पर विशेष डाक टिकट जारी किया. इस समारोह में वाराणसी की डाक प्रमुख भी मौजूद रहीं. एयर चीफ मार्शल ने इस मौके पर आम जनता के बीच जाकर लोगों से मुलाकात की और हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया.नमो घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हवाई प्रदर्शन को यादगार बनाने के लिए डाक विभाग द्वारा तैयार किए गए स्मारक डाक टिकट का अनावरण किया।टिकट पर गंगा के ऊपर उड़ान भरते लड़ाकू विमानों और काशी की सांस्कृतिक छवि को दर्शाया गया है. समारोह में डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. एयर चीफ मार्शल ने कहा कि यह डाक टिकट न केवल वायुसेना की शक्ति और कौशल का प्रतीक है, बल्कि काशी की पवित्र भूमि पर आयोजित इस ऐतिहासिक एयर शो को भी अमर बनाता है. उन्होंने डाक विभाग के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति और वायुसेना के प्रति आकर्षण जगाते हैं. समारोह के बाद एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने सुरक्षा घेरे से बाहर निकलकर घाट पर जमा लोगों से सीधे मुलाकात की. उन्होंने बच्चों और युवाओं से हाथ मिलाया, उनकी बातें सुनीं और उन्हें वायुसेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान लोग एयर चीफ मार्शल के आसपास जमा हो गए और उनका जोरदार स्वागत किया. कई लोगों ने सेल्फी भी ली.ALSO READ : सेंट मैरी स्कूल के बाद 39 जीटीसी में तेंदुए की आहट, छावनी में दहशतइस बार जुटी ज्‍यादा भीड़रविवार की छुट्टी और प्रधानमंत्री की मौजूदगी ने वायु सेना के एयर शो को और भव्‍य बना दिया. एयर शो का आयोजन 22, 24 और 25 अक्‍टूबर को हुआ. अन्‍य दिनों की अपेक्षा आज ज्‍यादा लोग काशी के घाटों पर पहुंचे. कड़ी धूप के बावजूद लोगों के कदम पीछे नहीं हटे बल्कि डटे रहे. इस बार गंगा उस पार का नजारा भी दिव्‍य रहा. लाखों की संख्‍या में रेती पर लोग जुटे और हवाई प्रदर्शन देखकर रोमांचित हुए. लोग बनारसी अंदाज में एयर शो की कमेंट्री करते दिखाई पड़े.
सेंट मैरी स्कूल के बाद 39 जीटीसी में तेंदुए की आहट, छावनी में दहशत
सेंट मैरी स्कूल के बाद 39 जीटीसी में तेंदुए की आहट, छावनी में दहशत
वाराणसी : कैंट थाना क्षेत्र के छावनी स्थित सेंट मैरी स्कूल परिसर के बाद अब 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर (जीटीसी) इलाके में भी उसके देखे जाने की चर्चा से दहशत फैल गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे 39 जीटीसी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया. परिसर में मौजूद दो सैन्य कर्मियों ने उसकी घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर एक बार फिर भागने में सफल रहा. लगातार दूसरे स्थान पर जंगली जानवर दिखाई देने की सूचना से छावनी क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है. लोगों को आशंका है कि तेंदुआ आसपास की झाड़ियों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर छिपा हो सकता है. हालांकि, 39 जीटीसी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है. हालांकि मार्निंग वॉक करने वालों ने दूरी बना ली है.ALSO READ : पुलिस लाइन से नमो घाट तक प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, हाथ हिलाकर किया अभिवादनगौरतलब है कि 22 अक्टूबर को सेंट मैरी स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बड़ा जंगली जानवर दिखाई देने के बाद तेंदुआ होने की आशंका जताई गई थी. इसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीमों ने परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में तलाश की थी. हालांकि, तलाशी के दौरान तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले थे और वन विभाग ने उसकी मौजूदगी की पुष्टि नहीं की थी. हालांकि वन विभाग की टीमें बराबर निगरानी कर रही हैं.