मेडिकल उपकरण खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, भनक लगते ही केस दर्ज

वाराणसी: मेडिकल उपकरण खरीदने के नाम पर 23.94 लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित ने शिवपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. वाराणसी की कैला देवी हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने फरीदाबाद की एक कंपनी से सिटी स्कैन पाइप मंगवाए थे. जिसकी डील 47.88 लाख में हुई थी. सामान भेजने के पहले फिफ्टी परसेंट फरीदाबाद की कंपनी के अधिकारी ने मांगा था, लेकिन आज तक सप्लाई न मिलने और मोबाइल ऑफ होने की वजह से शिवपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर फरीदाबाद की कंपनी माइक्रो वेव टूल्स एंड गोबेस के राकेश शर्मा पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

करैली डायग्नस्टिक सेंटर का करती है संचालन
इस संबंध में तहरीर दें वाले आदित्य अग्रवाल ने बताया - हमारी संस्था कैला देवी हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड, भोजूबीर में करैली डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन करती है. पिछले कई दिनों से हमारे सेंटर के सिटी स्कैन मशीन की पाइप खराब हो गयी थी. जिसे बदलने के लिए कई मेडिकल एक्यूपमेंट वाली एजेंसियों से बातचीत की पर डील कहीं फाइनल नहीं हो रही थी. आदित्य ने बताया - इसी बीच हमें माइक्रो वेव टूल्स एंड गोबेस के राकेश शर्मा से बातचीत हुई. बातचीत के दौरान उसने कहा कि पूरे इंडिया में कहीं भी होंगे हम सप्लाइ एक दिन में कर सकते हैं. इसपर हमें अच्छा लगा और हमने डील की बात की; तो उनसे 47 लाख रुपए का खर्च बताया और माल के पहले आधे पेमेंट की बात कही.

यह भी पढ़ें: मथुरा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 10 लोग घायल
23.94 लाख की आरटीजीएस
आदित्य के अनुसार - राकेश शर्मा की बातों में आने के बाद मैंने 26 फरवरी को अपने आईसीआईसी बैंक अकाउंट से आरटीजीएस के माध्यम से उसके अकाउंट में डील का पचास प्रतिशत कुल 23.94 लाख रुपये भेज दिया. उसके बाद आज तक उसका कोई माल नहीं आया और अब उसका मोबाइल भी ऑफ है. ऐसे में मुकदमा दर्ज कराया है. शिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने - आदित्य अग्रवाल की तहरीर पर हमने बीएनएस की धारा 340(2), 336(3), 338 और 318 (4) के तहत मुकदमा दर्ज कर कंपनी से डिटेल निकाली जा रही है.

