वकीलों ने की काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन के कर्मचारियों की आय सार्वजनिक करने की मांग...

वाराणसी : अयोध्या राममंदिर के चढ़ावा में घपलेबाजी के नाखुश वकीलों ने काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की आय सार्वजनिक करने की मांग की है. अपनी मांग के समर्थन में शुक्रवार को डीएम पोर्टिको पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा.
प्रदर्शन करने वाले नित्यानंद राय समेत अन्य वकीलों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी की आशंका व्यक्त की. उन्होंने मंदिर प्रबंधन पर भ्रष्ट्राचार और अनियमितता का आरोप लगाया. उन्होंने मांग किया कि काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन से पिछले पांच साल से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, प्राइवेट कर्मचारी, सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारियों की आय व संपत्ति की गहनता से जांच की जाय. इसके साथ ही सभी का नाम, पता और आय सार्वजनिक की जाए ताकि लोग उनके बारे में पूरी तरह से जान सकें. वकीलों ने काशी विश्वनाथ मंदिर बोर्ड आफ ट्रस्टी का गठन र्वोच्च न्यायाल के आदेश की मंसा के अनुरूप करने की मांग की. मंदिर की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए मंदिर के गर्भ गृह के चारों प्रवेश द्वार पर सीसी टीवी कैमरे लगायें जाय और उनकी फुटेज को सार्वजनिक रूप से डिस्प्ले किया जाए.
ALSO READ : अनियमित जलापूर्ति व लीकेज से परेशान ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर जड़ा ताला...
इससे यह जानकारी मिलेगी कि कौन लोग किसको और किस तरीके से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करा रहे हैं. वकीलों ने मंदिर में वीआईपी व्यवस्था का भी विरोध किया. मांग किया कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वीआईपी व्यवस्था पूरी तरह से बंद कर दी जाए. वहीं काशीवासियों के दर्शन के लिए एक अलग गेट निर्धारित किया जाय ताकि विश्वनाथ धाम बनने से पहले जिस तरह से काशीवासी बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करते थे उसी तरह से करते रहें. मंदिर में दर्शन के नाम पर रुपये लेने वालों को दंडित किया जाए. प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने डीएम पोर्टिको के साथ ही कचहरी परिसर में नारेबाजी की.



