लोहता पुलिस और SOG की बड़ी कामयाबी, लाखों रूपये का 54 किलो गांजा बरामद

Lohta Police and SOG achieve great success, 54 kg of ganja worth lakhs of rupees recovered
वाराणसी: आपरेशन चक्रव्यूह के तहत लोहता थाने की पुलिस और एसओजी वाराणसी की संयुक्त टीम ने 54.160 किलोग्राम अवैध गांजा, एक ट्रक व 580 रुपये के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस बरामद गांजे का नेटवर्क खंगाल रही है.

160 किलो अवैध गांजा बरामद
पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में 19 मई 2026 को शाम करीब 4:50 बजे थाना लोहता क्षेत्र के सभईपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान हरहुआ की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोका गया. ट्रक चालक वकील बिन्द पुत्र स्व. राधेश्याम बिन्द, निवासी ग्राम रंगपुर, थाना दरियाव, जनपद रोहतास, बिहार ने पूछताछ में बताया कि वह फल लेने के लिए बिहार से प्रयागराज जा रहा है. सघन तलाशी लेने पर ट्रक के आगे बने गुप्त जगह में छिपाकर रखा गया 54.160 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ.
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने अन्य राज्य से गांजा खरीदकर अधिक लाभ के लिए स्थानीय बाजारों में बेचने हेतु ट्रक में छिपाया था. आरोपी के पास से 580 रुपये नकद भी बरामद हुए. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी वकील बिन्द उड़ीसा राज्य के अढ़ामाली अनुगुर जनपद में भी एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में जेल जा चुका है.

यह भी पढ़ें: तालाब में स्नान कर रहे युवक की डूबकर मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अन्य राज्यों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है. थाना लोहता में मु0अ0सं0- 0162/2026 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उनि राज दर्पण तिवारी, उनि मो परवेज, उनि योगेन्द्र कुमार, उनि ऋतुराज मिश्रा, उनि कौशल कुमार सिंह, तथा एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह शामिल रहे.




