Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

राजातालाब में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो जेसीबी समेत 9 वाहन सीज...

राजातालाब में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो जेसीबी समेत 9 वाहन सीज...
May 23, 2026, 03:28 PM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी: राजातालाब तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने कई गांवों में छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त 9 वाहनों को सीज कर दिया.


जानकारी के अनुसार अखरी, मझियार और कपसेठी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और ढुलाई की शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम शांतुन कुमार ने खनन अधिकारी प्रशांत के साथ संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया.


छापेमारी के दौरान मौके से 2 जेसीबी, 2 डंपर और 5 ट्रैक्टर अवैध खनन एवं मिट्टी ढुलाई में संलिप्त पाए गए. प्रशासन ने सभी वाहनों को सीज कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया.


ALSO READ:ड्रोन तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर, आधुनिक खेती पर जोर...



एसडीएम शांतुन कुमार शिनशिनवार ने कहा कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

दिल्ली-NCR में कहर बरपा रही गर्मी, भीषण लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में कहर बरपा रही गर्मी, भीषण लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
Heat wave wreaks havoc in Delhi-NCR, orange alert issued for severe heat waveराजधानी दिल्ली में टेम्प्रेचर के टॉर्चर का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद तीन दिनों का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार देर रात व शनिवार सुबह मौसम में बदलाव होने के कारण दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस था जो शनिवार को कम होकर 28.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं, अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि शुक्रवार को 43.3 था.दिल्ली में फिर से हीटवेव का असर मौसम विभाग का कहना है कि 24 मई से 28 मई के बीच दिल्ली में फिर से हीटवेव का असर बढ़ेगा. अधिकतम तापमान में अगले चार दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है. रविवार-सोमवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार, बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपरकेंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह 7 :15 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 211 अंक बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 158, गुरुग्राम में 162, गाजियाबाद में 178, ग्रेटर नोएडा में 156 और नोएडा में 148 अंक बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है.यह भी पढ़ें: पछुआ ने वाराणसी को दहकाया, सुरक्षा को देख रेड अलर्ट जारी
नमों  घाट पर सिक्योरिटी गार्डों ने पीट पीट कर  पर्यटक की ले ली जान...
नमों घाट पर सिक्योरिटी गार्डों ने पीट पीट कर पर्यटक की ले ली जान...
वाराणसी : शहर के चर्चित नमो घाट पर पर्यटकों के साथ मारपीट की बड़ी घटना सामने आई है. आरोप है कि घाट पर तैनात गार्ड और बाउंसरों ने मिलकर पर्यटकों की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई.घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए.जानकारी के अनुसार, शनिवार को नमो घाट पर किसी बात को लेकर पर्यटकों और सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि गार्ड और बाउंसरों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों व मारपीट से उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.इस दौरान एक किशोर को गंभीर चोटें आईं.घायल किशोर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. किशोर का नाम चिंटू जयसवाल (17)की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घाट परिसर में तनाव का माहौल बन गया.सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.ALSO READ : बीएचयू कर्मचारी पर बैट से हमला, बीच-बचाव पड़ा भारी; एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश...पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना ने एक बार फिर नमो घाट पर सुरक्षा प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पछुआ ने वाराणसी को दहकाया, सुरक्षा को देख रेड अलर्ट जारी
पछुआ ने वाराणसी को दहकाया, सुरक्षा को देख रेड अलर्ट जारी
Westerly winds lash Varanasi, red alert issued for securityVaranasi Weather: देशभर में बढ़ती गर्मी का असर यूपी वालों पर भी जबरदस्त देखने को मिल रहा है. वाराणसी में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं ने तापमान को 44.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया, जिससे शहर प्रदेश का चौथा सबसे गर्म स्थान बन गया है. मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए 47 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि बुधवार के बाद प्री-मानसून बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है.20 किमी प्रति घंटा के वेग से चली तापलहरपृथ्वी की सतह पर 20 किमी प्रति घंटा के वेग से चली तापलहर ने पूरे वातावरण को दहका दिया है. बनारस पूरे प्रदेश में चौथा सबसे गर्म शहर रहा है, इस गर्म पछ़ुआ के बढ़ते प्रभाव से बीते शनिवार को आर्द्रता में गिरावट आना भी शुरू हो गई. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताते हुए दोनों दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, इस दौरान रातें भी उष्ण होंगी. शनिवार को अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटों की अपेक्षा 0.2 डिग्री सेल्सियस की ही वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 28 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा.प्रचंड धूप चमड़ी झुलसाने लगी थीसुबह से ही प्रचंड धूप चमड़ी झुलसाने लगी थी, सुबह 11 बजे ही चारों कोनों पर फैली धूप 12 बजे दाेपहर का आभास करा रही थी. सुबह से ही 14 किमी प्रति घंटा के वेग से चल रही हवा ढाई बजते-बजते 20 किमी प्रति घंटा का वेग पकड़ ली थी, ठीक उसी समय तापमान अपने शीर्ष बिंदु पर पहुंचा तो दोनों साथ मिलकर मानो आग की लपटें बहाने लगे थे, बाहर निकलते ही तीव्र आंच का झकोरा अंगार की तरह शरीर को झुलसा रहा था.भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी आगामी बुधवार 27 मई तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है. विभाग ने तापलहर की प्रचंडता को देखते हुए तापमान के 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताते हुए दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.बुधवार के बाद आ सकते बादलबीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पृथ्वी की सतह पर तेज पछुआ चल रही है तो दूसरी ओर वायुमंडल में ऊपर की ओर पुरवा भी अपना प्रभाव फैला रही है। चार-पांच दिनों बाद पुरवा के साथ आने वाली नमी अपना प्रभाव दिखाएगी और तेज उमस भरी गर्मी के बाद दोनों विपरीत हवाओं के मिलने से बादल बनेंगे और प्री-मानसूनी वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।प्रदेश में सबसे गर्म रहा बांदाबांदा - 46.2 डिग्री सेल्सियसप्रयागराज - 46 डिग्री सेल्सियसझांसी - 44.9 डिग्री सेल्सियसवाराणसी - 44.7 डिग्री सेल्सियसयह भी पढ़ें: चार दिन बाद बदल सकता है मौसम, फिलहाल रात की गर्मी भी पड़ रही भारी