Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अगले 54 साल तक 14 जनवरी को नहीं मनेगी मकर संक्रांति, जाने ज्‍योतिष गणना

अगले 54 साल तक 14 जनवरी को नहीं मनेगी मकर संक्रांति, जाने ज्‍योतिष गणना
Jan 13, 2026, 07:18 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : ग्रहों की चाल पर्वों की तारीख बदलती हैं. यही कारण है कि सूर्य 14 जनवरी की रात्रि 9:39 बजे धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और संक्रांति का पुण्यकाल 16 घंटे तक यानी अगले सूर्योदय के बाद 15 जनवरी को दोपहर बाद तक मनाया जाएगा. सूर्य की चाल और राशियों में संक्रांति को ज्योतिषीय गणित की दृष्टि से देखें तो पता चलता है कि अगले 54 वर्षों तक यानी वर्ष 2080 तक मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी. इसके बाद फिर ज्योतिष गणना के अनुसार मकर संक्रांति एक दिन और आगे बढ़कर 16 जनवरी को हुआ करेगी.


ज्योतिषविद् आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि प्रतिवर्ष सूर्य के राशि परिवर्तन में 20 मिनट का विलंब होता है. इस प्रकार तीन वर्षों में यह अंतर एक घंटे का हो जाता है. 72 वर्षों में 24 घंटे का अंतर आ जाता है. सूर्य व चंद्रमा ग्रह मार्गीय होते हैं. यह पीछे नहीं चलते हैं, इसलिए इनकी संक्रांति का समय 72 वर्षों में एक दिन बढ़ जाता है.


इस दृष्टि से यह 72 साल वर्ष 2008 में ही पूरे हो गए थे. हालांकि छह वर्षों तक सूर्य का राशि परिवर्तन प्रातः काल में होने से पूर्व काल मानकर मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाती थी. इसके पहले सूर्य का राशि परिवर्तन संध्याकाल में होता था. 1936 से मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जा रही थी.


इससे पहले 1864 से 1936 तक 13 जनवरी और 1792 से 1863 तक 12 जनवरी को मनाई जा रही थी. वर्ष 1863 में 12 जनवरी को जब स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था, उस दिन मकर संक्रांति का पर्व था.


मकर संक्रांति को हर नदी गंगा समान


ज्योतिषविद् आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस बार मकर संक्रांति का पर्व वृद्धि योग शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि ज्येष्ठा नक्षत्र में गुरुवार को मनाया जाएगा. मकर संक्रांति के दिन साधारण नदी भी गंगा समान हो जाती है. सनातन धर्म में उस दिन स्नान-दान का महात्म्य बताया गया है. जातक अपनी राशियों के अनुसार दान कर सकते हैं. मकर संक्रांति के दिन किसी का अपमान न करें. पेड़ न काटें और तुलसी पत्ती न तोड़ें.


राशि यह करें दान


मेष- लाल मिर्च, लाल वस्त्र, मसूर दाल

वृषभ- सफेद तिल के लड्डू, चावल, चीनी

मिथुन- हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत मूंग

कर्क- जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र, घी

सिंह- गुड़, चिक्की, शहद, मूंगफली का दान


ALSO READ : बनारस में पतंगबाजी; महापौर और नगर आयुक्त ने लड़ाए पेंच, आज होगा फाइनल मुकाबला


कन्या- मूंग दाल की खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों को खिलाएं

तुला- सफेद वस्त्र, मखाना, चावल, चीनी

वृश्चिक- मूंगफली, गुड़, लाल रंग के गर्म कपड़े

धनु- पीले वस्त्र, केले, बेसन, चने की दाल

मकर- काले तिल के लड्डू, कंबल

कुंभ- ऊनी कपड़े, सरसों तेल, जूता-चप्पल

मीन- पीली सरसों, चने की दाल, मौसमी फल

वाराणसी में डायवर्जन: 20 रूटों पर ऑटो, ई-रिक्शा और बड़े वाहन तीन घंटे पहले से बंद...
वाराणसी में डायवर्जन: 20 रूटों पर ऑटो, ई-रिक्शा और बड़े वाहन तीन घंटे पहले से बंद...
वाराणसी : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के 31 अक्‍टूबर को आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान को देखते हुए वाराणसी कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने यातायात रोक एवं डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है. वीवीआईपी के आगमन से 03 घंटे पूर्व से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंध लागू रहेगा. बता दें कि मंत्री और सीएम कल बनारस स्‍टेशन पर देश की दूसरी वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.यातायात पुलिस के अनुसार -1. कचहरी से पुलिस लाइन से चौकाघाट तक ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित.2. लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर से मैदागिन से विश्वेश्वरगंज तक ऑटो व ई-रिक्शा बंद.3. अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार तक ऑटो/ई-रिक्शा बंद.4. कैंट रेलवे स्टेशन से BHU वाया लहरतारा, भिखारीपुर जाने वाले ऑटो सिगरा-रथयात्रा रूट से जाएंगे.5. राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से मालवाहक वाहन बंद रहेंगे.6. बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से भारी वाहनों को बाबतपुर एयरपोर्ट/हरहुआ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, बड़ागांव की तरफ डायवर्ट.7. हरहुआ ओवरब्रिज से बाबतपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें हरहुआ ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाएंगी, हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट.8. जनपद जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अण्डरपास चौराहा तक आएंगी, वहां से परमपुर की तरफ डायवर्ट, थाना लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा तक आएंगी.9. जनपद प्रयागराज, मिर्जापुर से आने वाली बसें मुड़ैला तिराहा तक ही आएंगी, वापस कर दी जाएंगी.10. अखरी अण्डरपास की तरफ से आने वाली बसें तिखरापुर तिराहा की तरफ नहीं जाएंगी, मोहनसराय/डाफी की तरफ डायवर्ट.11. नरिया तिराहा से किसी भी वाहन को भिखारीपुर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, करौंदी की तरफ डायवर्ट होकर चितईपुर होकर जाएंगे.12. भिखारीपुर तिराहा से वाहनों को मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, सुंदरपुर-चांदपुर की तरफ डायवर्ट.13. लहरतारा चौराहा से मण्डुवाडीह/कैंट स्टेशन की तरफ वाहन नहीं जाएंगे, इंग्लिशियालाइन की तरफ डायवर्ट.14. रथयात्रा चौराहा से महमूरगंज तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे, सिगरा की तरफ डायवर्ट.15. आकाशवाणी तिराहा से महमूरगंज की तरफ वाहन नहीं, सिगरा की तरफ डायवर्ट.16. महमूरगंज ओवरब्रिज से मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ वाहन नहीं, महमूरगंज तिराहा की तरफ डायवर्ट.17. महमूरगंज तिराहा से रथयात्रा स्कूल, लहरतारा की तरफ वाहन नहीं, आकाशवाणी/ककरमत्ता ओवरब्रिज की तरफ डायवर्ट.18. अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर, मैदागिन की तरफ जाने वाले चार पहिया, टेम्पो ट्रेवलर, रोडवेज बसों को लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट, जो गोलगड्डा होकर जाएंगे.19. मैदागिन से गोदौलिया के बीच समस्त वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित.20. विश्वेश्वरगंज तिराहा से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट.ALSO READ : अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, 19 दिन बाद प्राथमिकी...यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने आम जनता से अपील की है कि प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अत्यंत आवश्यकता पर ही अतिरिक्त समय लेकर निकलें.हेल्पलाइन - ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994, ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020
अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, 19 दिन बाद प्राथमिकी...
अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, 19 दिन बाद प्राथमिकी...
वाराणसी : चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में श्रद्धालु की मौत के मामले में पुलिस ने 19 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है. आठ अक्टूबर की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी थी. हादसे में टेंपो सवार देवरिया निवासी श्रद्धालु की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डहरौली बुजुर्ग गांव निवासी विकास त्रिपाठी (39) अपनी पत्नी मैनावती देवी (36) के साथ आठ अक्टूबर को मारकंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए निकले थे. दंपती ट्रेन से औड़िहार पहुंचे. इसके बाद वहां से टेंपो में सवार होकर कैथी स्थित मंदिर के लिए रवाना हुए. आठ अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे उनका टेंपो कैथी टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर आगे पहुंचा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में विकास और उनकी पत्नी मैनावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. विकास के सिर में गंभीर चोट आई थी.ALSO READ : वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई की आहट से व्‍यापारियों में हड़कंप, नगर आयुक्त ने दिया यह आश्वासन...सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों घायलों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया. वहां उपचार के दौरान उसी दिन विकास त्रिपाठी की मौत हो गई. हादसे के बाद से परिजन अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. मृतक के बड़े भाई विजय मणि त्रिपाठी ने 27 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर दी. इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस हादसे में शामिल वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई की आहट से व्‍यापारियों में हड़कंप, नगर आयुक्त ने दिया यह आश्वासन...
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई की आहट से व्‍यापारियों में हड़कंप, नगर आयुक्त ने दिया यह आश्वासन...
वाराणसी : बेनियाबाग स्थित नगर निगम के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को जर्जर घोषित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किए जाने की आशंका को लेकर व्‍यापारियों में चिंता बढ़ गई है. इस संबंध में व्‍यपारियों ने नगर निगम पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और अपनी आपत्तियों एवं समस्याओं से अवगत कराया.व्‍यापारियों का कहना है कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से जुड़ा मामला माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और आगामी 18 तारीख को इसकी अगली सुनवाई निर्धारित है. ऐसे में न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किए जाने के प्रयास से दुकानदारों के सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है.इसी सिलसिले में शंकर बिस्‍नानी, रविकांत विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, रतन सोहतिया, अरमान हासमी, संदीप मिश्रा सहित अन्य दुकानदार नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा. उन्होंने मांग की कि न्यायालय में मामले का निस्तारण होने तथा उसके आदेश आने तक किसी भी प्रकार की जल्दबाजी में कार्रवाई न की जाए. साथ ही सभी संबंधित पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार निर्णय लेने का आग्रह किया.ALSO READ : पूंजीपतियों की सरकार, छोटे व्यापारियों पर मार, सपा सांसद राजीव राय का भाजपा पर हमलाव्‍यापारी हितों का रखेंगे ध्‍यानवहीं, नगर आयुक्त ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानदारों को वर्तमान में उनके पास जितनी जगह है, उतनी ही जगह उपलब्ध कराई जाएगी. नगर आयुक्त के इस आश्वासन से व्‍यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है. व्‍यापारियों ने भी उम्मीद जताई कि प्रशासन न्यायालय की कार्यवाही और उसके आदेशों का सम्मान करते हुए व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर ही आगे की कार्रवाई करेगा.