Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मनीष हत्याकांड को लेकर न्याय जुलूस से पहले पुलिस की नाकेबंदी, कई रास्ते सील

मनीष हत्याकांड को लेकर न्याय जुलूस से पहले पुलिस की नाकेबंदी,  कई रास्ते सील
May 06, 2026, 11:41 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Police blockade ahead of Manish murder justice march, sealing several roads


वाराणसी: युवा उद्यमी मनीष सिंह हत्याकांड के विरोध में प्रस्तावित न्याय जुलूस को लेकर पुलिस ने तगड़ी नाकेबंदी की है. इलाके में कड़ा पहरा लगाने के साथ बाबतपुर-बडागांव मार्ग पर तीन आईपीएस समेत 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. हत्या के बाद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित करणी सेना ने जुलूस निकालने का ऐलान किया है, जिसके बाद प्रशासन ने घमहापुर क्षेत्र की सीमाएं सील कर दी हैं. पुलिस ने पहले परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति को देखते हुए सुबह से ही मनीष सिंह के घर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. जुलूस में शामिल होने वाले लोगों को घरों में ही नजरबंद किया गया है. इनमें करणी सेना समेत विभिन्‍न संगठनों के लोग शामिल हैं.


ljhv


10 किलोमीटर का इलाका किया गया लॉक


कई गांवों से सैकड़ों लोगों के शामिल होने की आशंका को देखते हुए लगभग 10 किलोमीटर के क्षेत्र को संवेदनशील मानते हुए लॉकडाउन जैसी स्थिति लागू कर दी गई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 3 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारियों समेत 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है. बाबतपुर बाजार में पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है. डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार खुद फोर्स के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं.


पांच आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी


मनीष हत्याकांड में पांच आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलेगा. तहसील प्रशासन ने कार्रवाई में जुट गया है. सीमांकन के दौरान चार आरोपियों के पक्के मकान नवीन परती में तो एक ने घूर गड्ढे में बनाया है. तहसीलदार कुलवंत सिंह के नेतृत्व में घमहापुर में आरोपियों के बने मकानों की गोपनीय जांच की गई. मनीष, आशीष, दीपक व हरिश्चंद्र राजभर का घर नवीन परती में बना मिला. अजय राजभर ने घूर गड्ढे के लिए आरक्षित जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया है. जांच में पुष्टि के बाद बेदखली की प्राथमिकी दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है.


h


एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया अपनाने के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी. एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की जाएगी. उधर, मनीष की पत्नी अंकिता व परिजन पुलिस के मुठभेड़ से संतुष्ट नहीं है. अंकिता ने प्रशासन को वादा याद दिलाया कि क्षेत्रीय विधायक व पुलिस प्रशासन ने कड़ी सजा के साथ काउंटर करने की बात कही थी. साथ ही मनीष की पत्‍नी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.


h


50 हजार के इनामियों को शरण देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार


मनीष हत्याकांड में 50 हजार के इनामी आरोपियों को शरण देने वाले चार अन्य को फूलपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया. आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया. एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों में दानगंज कपिसा निवासी शिवचंद प्रसाद, घमहापुर निवासी मुकुंद लाल राजभर, करखियांव फूलपुर निवासी किशन और पुरा रघुनाथपुर बाबतपुर निवासी गणेश कुमार राजभर हैं. अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 50-50 हजार के इनामी तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और फूलपुर पुलिस दबिश दे रही है.


Also Read: एसोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया के ईस्टर्न यूपी चेप्टर के प्रेसिडेंट बने सिद्धार्थ रॉय

नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. राजमुनि एवं डॉ. अविनाश कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतिभागियों ने काव्य पाठ के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान को सामने रखा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए।प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के शोधार्थी हनुमान राम ने प्रथम, शोधार्थी आकाश सिंह ने द्वितीय तथा हिंदी विभाग के स्नातक विद्यार्थी अंकुर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ALSO READ : बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और ज्ञानार्जन के प्रति सकारात्मक लगाव विकसित करने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
वाराणसी. गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद बाढ़ प्रभावित और तटीय इलाकों में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को कोनिया वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी, सफाई, फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में तेजी लाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कोनिया वार्ड स्थित बैतरणी कुंड और धोबी घाट क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बैतरणी कुंड के तत्काल सुंदरीकरण के साथ पूरे परिसर की गहन सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर जलभराव वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।उन्होंने सीवर लाइनों की तत्काल सफाई कराने तथा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि रात में स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के बाद जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों तथा मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।ALSO READ :नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल मेंनिरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमर देव, जोनल अधिकारी पवन कुमार, अवर अभियंता (सामान्य) सुखपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक पवन श्रीवास्तव और आलोक विभाग के इंजीनियर हरीश मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
वाराणसीः प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल ने रविवार को लखनऊ मंडल को हैंडबॉल का पाठ पढ़ाते हुए 14-0 गोल से पराजित कर शानदार तरीके से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी.डा. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में खेले गए इस मैच में वाराणसी मंडल की नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने शुरू से रनिंग शॉट और जंपिंग शॉट की नीति अपनाई।बाएं विंग से आक्रमण की शुरुआत की. जब तक लखनऊ मंडल की टीम संभालती तब वाराणसी मंडल 4-0 गोल से आगे हो चुकी थी. एक बार लखनऊ मंडल को टीम ने काउंटर अटैक किया. उसे वाराणसी मंडल की गोलकीपर दिव्या पटेल ने बेकार कर दिया. हाफ टाइम तक वाराणसी मंडल की टीम 7-0 गोल से आगे थी. दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल की टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया. आरती, आयुषी और अंशिका ने छोटे छोटे पास की रणनीति अपनाई. तीनों खिलाड़ियों को बैक अप स्पोर्ट नैन्सी और वंशिका कर रही थी. इस हॉफ में दो बार लखनऊ मंडल की टीम ने गोल करने का प्रयास किया. दोनों बार बाल गोल पोस्ट को छूते हुए बाहर चला गया. मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी मंडल 14-0 से आगे थी. वाराणसी मंडल की तरफ से नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने चार-चार, आयुषी और आरती ने तीन-तीन गोल किया.ALSO READ : पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री में प्रवेश की आवेदन तिथि 30 अगस्त तक बढ़ीइसी आयु वर्ग में अलीगढ़ मंडल ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय को 4-0 से और अयोध्या मंडल ने कानपुर मंडल को 12- 0 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया.आयोजन सचिव डी. एके सिंह ने बताया कि शाम को बारिश के कारण मैदान गिला हो गया। शेष आयु वर्ग के मैच सोमवार को सुबह 7.30 बजे से खेले जाएंगे.