वाराणसी में एमबीबीएस की छात्रा ने फंदे से लटकर की आत्महत्या

वाराणसी: सोमवार की शाम MBBS डॉक्टर रुचिका ने परिजनों से विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाया। थाना लंका के सामने शिवम कॉम्प्लेक्स के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या से पहले वह अपनी मां से लिपटकर रोई फिर खुद को कमरे में बंद कर लिया.
मृतका के परिजन बाहर से दरवाजा पीटते रहे। कई कॉल किए, लेकिन उसका फोन नहीं उठा.
बेड पर स्टूल रखकर फंदे से लटक गई. जब तक परिजनों ने दरवाजा तोड़ा उसका शव फंदे पर झूलता मिला, इसके बाद परिजनों और पुलिस को जानकारी दी.
जानकारी के बाद एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार और इंस्पेक्टर लंका समेत पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
इसके साथ ही फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसने पूरी घटना के साक्ष्य लिए।
पिता अवनींद्र नाथ मौर्या वकील हैं और उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रूचिका मौर्या ने देहरादून से MBBS की डिग्री की थी। अब पीजी की तैयारी कर रही थी, एमडी के लिए अगले दिनों नीट परीक्षा होनी थी, उसको लेकर पढ़ाई में व्यस्त थी।
बताया कि बेटी रूचिका मौर्या के साथ इस फ्लैट में रहते थे, एक बेटा जो बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा है।
पिता के अनुसार सुबह तक सब ठीक था और नार्मल तरीके से कचहरी गए थे, जब शाम को लौटे तो घर खुला और कमरा बंद मिला।
दरवाजा नहीं खुलने पर उसे पीटा और फिर बेटी को फोन किए। जब फोन नहीं उठा तो कमरा का दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो बेटी दुपट्टे से लटकती मिली।
पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन था और मामूली सी बात पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।
Also Read:मौसम ने ली फिर करवट, कई इलाकों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी



