Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में पेंटर की गोली लगने से मौत प्रकरण में हत्‍या का केस दर्ज, सीसी कैमरे का डीवीआर गायब...

वाराणसी में पेंटर की गोली लगने से मौत प्रकरण में हत्‍या का केस दर्ज, सीसी कैमरे का डीवीआर गायब...
Jun 11, 2026, 10:54 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : लंका थाना क्षेत्र के नगवा में आदित्य नारायण सिंह के मकान में पेंटर सोनू यादव (35) की गोली लगने से मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का केस दर्ज कराया है. टिकरी निवासी पिता बाबूलाल ने पुलिस से कहा कि बेटे की सुनियोजित हत्या की गई है. मकान में बिना अनुमति हॉस्टल का संचालन किया जा रहा था. सीसी कैमरे का डीवीआर भी गायब है. हत्या के बाद बेटे सोनू यादव के हाथ में .32 बोर की पिस्टल थमा दी गई. पुलिस चार युवकों से पूछताछ कर रही है.


बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पर बुधवार दोपहर पीड़ित परिजनों से पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक महेंद्र पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने मुलाकात की. सोनू यादव के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना स्थल पर खून का रिसाव नहीं था. खुद से अपने को गोली मारने के बाद पिस्टल हाथ से छूटकर गिर जाती. सोनू को गोली मारने के बाद पिस्टल को हाथ में पकड़ा दिया गया. पोस्टमार्टम हाउस पर एसीपी भेलूपुर और एक प्लाटून पीएसी, चितईपुर और लंका थाने की फोर्स तैनात रही.


बता दें कि मंगलवार दोपहर टिकरी निवासी सोनू यादव का शव नगवा स्थित आदित्य नारायण सिंह के मकान में मिला था. मकान में वह 10 दिन से रंगाई पोताई कर रहा था. मकान में ही बीएचयू के छात्रों को किराये पर कमरा दिया गया है. नगवा में पेंटर सोनू यादव की हत्या के बाद मकान के बारे में जानकारी मिली कि बिना किसी अनुमति के हॉस्टल का संचालन किया जा रहा था. घटना के दौरान का डीवीआर भी गायब रहा. सीसी कैमरे जरूरी होते हुए भी मानक को पूरा नहीं किया गया. मकान में किरायेदारों से सिर्फ आधार कार्ड लेकर उन्हें ठहराया जा रहा है.


ALSO READ : बीएचयू में 13 जून से विज्ञान भारती का 7वां राष्ट्रीय अधिवेशन, सीएम होंगे मुख्‍य अतिथि...


बिहार से अवैध असलहे और मादक पदार्थों की खेप किराये के कमरों से विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच रही है. सीरगोवर्धन और सामनेघाट, नगवा में हॉस्टलों में दिन, रात लोगों की आवाजाही होती है. कोई लगाम नहीं है. कुछ मकान मालिक बाहर हैं. केयरटेकर के भरोसे मकान सौंप दिया है.

26 नवंबर को लखनऊ में संकल्प महारैली, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा
26 नवंबर को लखनऊ में संकल्प महारैली, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा
वाराणसी। काशी प्रेस क्लब, पड़ावकर स्मृति भवन में सोमवार को नेशनल भीम आर्मी के चीफ लोकेश कटारिया ने अपने साथियों के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में संकल्प महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया है।कटारिया ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका शेष जीवन भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के लिए समर्पित है। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का गठबंधन मजबूत विकल्प बन सकता है।उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को अपना आदर्श नेता बताते हुए उनसे अपील की कि आकाश आनंद के पीछे समय व्यर्थ करने के बजाय चंद्रशेखर आजाद को अपना उत्तराधिकारी घोषित करें। कटारिया ने यह भी घोषणा की कि नेशनल भीम आर्मी बहुजन एकता मिशन सामाजिक संगठन का भीम आर्मी भारत एकता मिशन में विलय किया जाएगा। यह विलय लखनऊ में आयोजित संकल्प महारैली के दौरान किया जाएगा।
प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित,  संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
वाराणसी। श्री गौरीशंकर गोयनका इंडोमेंट ट्रस्ट एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री जो. म. गोयनका संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता प्रो. बाल शास्त्री ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रो. त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हर्षवर्धन मिश्र ने प्रो. त्रिपाठी की रचनाओं, विद्वता और संस्कृत साहित्य में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग और आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, प्रो. बाल शास्त्री ने कहा कि उन्हें वर्ष 1971 से प्रो. त्रिपाठी का सानिध्य प्राप्त हो रहा था। उनकी विद्वता और व्याख्या शैली अद्वितीय थी। ग्रंथों पर उनकी टीकाएं केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विषय की संपूर्ण व्याख्या प्रस्तुत करती थीं।सभा में श्री गौरीशंकर गोयनका, श्रीनिवास देव, श्रीमती अर्चना द्विवेदी और डॉ. अनुज त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने प्रो. त्रिपाठी के निधन को शिक्षा एवं संस्कृत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
वाराणसी। देव दीपावली की भव्यता इस बार गंगा के दोनों किनारों पर दिखाई देगी। गंगा उस पार नमो घाट से अस्सी घाट तक दीपों से सजावट की तैयारियां चल रही हैं। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सौंपी गई है। करीब 600 से 700 शिक्षक सात सेक्टरों में रहकर घाटों को रोशन करेंगे। पूरे क्षेत्र को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में 33 से 35 पोल लगाए गए हैं। इन पोलों के सहारे 100 मीटर तक दीपों की कतार सजाई जाएगी। दीपों को इस तरह लगाया जाएगा कि रोशनी से चौकोर आकृतियां उभरें।इस बार दीपों की सजावट के साथ रंगोली भी आकर्षण का केंद्र होगी। प्रत्येक सेक्टर में शिक्षिकाएं आकर्षक रंगोली बनाएंगी। इसके लिए घाटों पर स्थान चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। दो दिन पहले से ही तैयारियां चल रही हैं। पहले घाटों की सफाई कराई गई, इसके बाद बांस और बल्लियां लगाने का काम किया गया। सोमवार को दीप रखने के स्थानों की मार्किंग की जा रही है। मंगलवार को शिक्षक अपनी टीमों के साथ पहुंचकर निर्धारित स्थानों पर दीप सजाएंगे।इस आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन, डीपीआरओ विभाग और खंड विकास अधिकारियों से जुड़े सफाईकर्मी भी सहयोग कर रहे हैं। शिक्षकों की टीमें अलग-अलग सेक्टरों में तैनात रहेंगी। शाम होते ही गंगा उस पार दीपों की कतारें और रंगोली की आकर्षक आकृतियां जगमगाएंगी। गंगा के इस पार से दिखाई देने वाली दीपों की रोशनी देव दीपावली की भव्यता को और खास बनाएगी।