पूर्वोत्तर रेलवे ने 1 जनवरी से बदली 16 ट्रेनों की समय-सारणी, जाने संशोधन

Dec 31, 2025, 07:58 AM
|Posted By Gaandiv
वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे ने नए साल 1 जनवरी 2026 से 16 ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव की घोषणा की है. यह परिवर्तन यात्रियों की सुविधा और समय प्रबंधन को ध्यान में रखकर किया गया है. वाराणसी, बनारस, छपरा और गाजीपुर सिटी जैसे स्टेशनों से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है.
बदले ट्रेनो की नई समय- सारणी

- 15125 बनारस-पटना एक्सप्रेसः बनारस स्टेशन से निर्धारित समय सुबह 6:20 बजे के स्थान पर अब 6.15 बजे चलेगी.
- 20933 उधना-दानापुर एक्सप्रेसः बनारस से निर्धारित समय 4.55 बजे की जगह 4.45 बजे चलेगी.
- 14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेसः बनारस से निधर्धारित समय 7.25 बजे के स्थान पर 7.03 बजे चलगी.
- 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेसः वाराणसी सिटी पर निर्धारित समय 10.15 बजे की जगह सुबह 10 बजे पहुंचेगी.
- 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेसः वाराणसी सिटी पर निर्धारित समय 10.15 बजे के स्थान पर 10 बजे पहुंचेगी.
- 19305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेसः वाराणसी जंक्शन से निर्धारित समय 11.45 बजे की जगह 11.25 बजे चलेगी.
- 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेसः बनारस से निर्धारित समय अपराहन 3 बजे की जगह अब 2.50 बजे चलेगी.
- 18524 बनारस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसः बनारस से निर्धारित समय अपराह्न 3 बजे के की जगह दोपहर 2.50 बजे चलेगी.
- 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेसः वाराणसी जंक्शन से निधर्धारित समय रात 11.50 बजे की जगह 11.55 बजे चलेगी.
- 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेसः बनारस से निधर्धारित समय सुबह 6.05 बजे की जगह 6.25 बजे चलेगी.
- 65111 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू गाड़ीः बनारस से निर्धारित समय सुबह 6.30 बजे की जगह 6.40 बजे चलेगी.
- 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेसः वाराणसी सिटी से निर्धारित समय शाम 4.25 बजे के स्थान पर अब 4.40 बजे चलेगी.
- 14865 चाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेसः वाराणसी सिटी से निर्धारित समय शाम 4.25 बजे के जगह 04.40 बजे चलेगी.
- 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेसः वाराणसी सिटी से निर्धारित समय दोपहर 2.05 बजे की जगह 2.00 बजे चलेगी.
- 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी एक्सप्रेसः वाराणसी सिटी स्टेशन पर निर्धारित समय 12.20 बजे की जगह दोपहर 12.15 बजे पहुंचेगी.
- 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेसः वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 11.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.50 बजे चलेगी.
ALSO READ:सड़क सुरक्षा माह - सड़क दुर्घटनाओं में 18 से 40 वर्ष आयु के युवा चालकों की 98 फीसद मौतें
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे नई समय-सारिणी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं. विशेष रूप से 1 जनवरी को होने वाली ट्रेनों की भारी भीड़ को देखते हुए, समय पर स्टेशन पहुंचना और टिकट की पुष्टि करना महत्वपूर्ण है.

वाराणसी में ट्रेलर ने ली बाइक सवार महिला की जान, भाई जख्मी, परिवार में कोहराम
In Varanasi, a trailer kills a woman riding a bike, injuring her brother, leaving the family in turmoil.वाराणसी: रोहनिया थाना क्षेत्र में मोहनसराय ओवरब्रिज पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया जिसमें 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, भदोही जनपद के निहोर चौरी निवासी बेबी देवी (45), पत्नी नन्हे सरोज, अपने भाई कैलाश सरोज निवासी जेठूपुर, औराई के साथ बाइक से भदवर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी मां प्रेमा देवी को देखने आई थीं. मां से मुलाकात करने के बाद दोनों भाई-बहन बाइक से वापस घर लौट रहे थे.तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्करइसी दौरान मोहनसराय ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बेबी देवी सड़क पर दाहिनी ओर गिर गईं और ट्रेलर की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, बाइक चला रहे उनके भाई कैलाश सरोज भी हादसे में घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया. साथ ही महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.Also Read: खाड़ी संकट के बीच चीनी राजदूत का वाराणसी भ्रमण, निकाले जा रहे कूटनीतिक मायनेपीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हालमृतका के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं. उनके पति नन्हे सरोज कालीन बुनकर हैं. अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.https://www.youtube.com/watch?v=xHEC1SsV8Ks

खाड़ी संकट के बीच चीनी राजदूत का वाराणसी भ्रमण, निकाले जा रहे कूटनीतिक मायने
Chinese ambassador visits Varanasi amid Gulf crisis, diplomatic implications being drawnवाराणसी: खाड़ी संकट के बीच चीन के राजदूत जू फीहोंग ने पीएम नरेन्द्र मोदी के संंसदीय क्षेत्र वाराणसी का भ्रमण किया. चीनी राजदूत भारत में चीन के प्रवक्ता के पद पर भी कार्यरत हैं. चीन सरकार की ओर से शीर्ष अधिकारी की काशी में लंबे समय बाद यह यात्रा है. भारत और चीन के बीच मजबूत होते डिप्लोमेटिक संबंधों के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि पूर्व में एससीओ की बैठक में भी काशी में चीन का प्रतिनिधित्व आ चुका है. फिलहाल चीन के राजदूत के भ्रमण के कूटनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.काशी पहुंंचे चीनी राजदूत जू फीहोंग काशी पहुंंचे चीनी राजदूत जू फीहोंग ने भारत चीन के पुरातन संबंधों के प्रगाढ़ स्तंभ माने जाने वाले सारनाथ परिक्षेत्र का भ्रमण कर दोनों देशों के पुराने संबंधों को ताजा किया. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है कि - "सारनाथ, वाराणसी में खड़े होकर — जहाँ बुद्ध ने 2500 वर्ष पूर्व अपना पहला उपदेश दिया था, और जहाँ चीनी भिक्षु शुआनज़ैंग (ह्वेनसांग) के पदचिह्नों ने धर्म को चीन तक पहुँचाने में मदद की. धमेक स्तूप आज भी खड़ा है और हमारी दोनों सभ्यताओं के बीच का बंधन भी."सारनाथ को सभ्याताओं के बीच साझा बंधनबतायाचीनी राजदूत ने काशी में सारनाथ का भ्रमण कर काशी की पुरातन बौद्धिक विरासत को न सिर्फ करीब से देखा बल्कि बल्कि चीनी यात्री ह्वेनसांग की यात्रा के बारे में भी जानकारी साझा की. बताया कि यह स्थल चीन तक बौद्ध धर्म के माध्यम से पहुंचा और चीन भी इस धर्म से जुड़ सकता. उन्होंने सारनाथ को दोनों सभ्याताओं के बीच साझा बंधन भी बताया. वहीं दूसरी ओर उन्होंने सारनाथ के चार फोटो भी एक्स पर पोस्ट किए. चीनी दूतावास के शीर्ष अधिकारी के काशी पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ रहे और सारनाथ भ्रमण के दौरान उन्हें विभिन्न बौद्ध स्थलों के बारे में जानकारी भी दी.Also Read: वाराणसी में दो ट्रकों की आपस में टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौतचीनी राजदूत ने इस दौरान चीनी यात्री ह्वेनसांग (Xuanzang) की 7वीं शताब्दी में राजा हर्षवर्धन के शासनकाल के दौरान भारत की यात्रा पर आने की जानकारी की गाथा सुनी और वाराणसी (काशी) और सारनाथ का विवरण भी जाना. सारनाथ में भी ह्वेनसांग की काशी यात्रा के मुख्य बिंदु:समय: ह्वेनसांग 630 ईस्वी से 644 ईस्वी के बीच भारत में रहने और उनके 7वीं शताब्दी की शुरुआत में काशी के भ्रमण का जिक्र है. सारनाथ का वर्णन: ह्वेनसांग ने सारनाथ में लगभग 200 फीट ऊंचे मूलगंध कुटी विहार (जिसे आज मूलगंध कुटी मंदिर के रूप में जाना जाता है) का उल्लेख किया है, जहाँ भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था. यह स्थल बौद्ध मतावलंबियों के लिए तीर्थ के समान माना जाता है.https://www.youtube.com/watch?v=xHEC1SsV8Ks

वाराणसी में दो ट्रकों की आपस में टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत
Two trucks collide in Varanasi, driver trapped in cabin diesवाराणसी: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित मेंहदीगंज गांव के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सोनभद्र से गाजीपुर जा रहा एक डंपर ट्रक (BR 27 CD 2771) रखौना के आगे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से पीछे से टकरा गया. टक्कर से दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में डंपर चालक केबिन में फंस गया. मशक्कत के बाद उसे निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अजय की एक माह बाद शादी होनी थी.ट्रक का टायर पंचर होने से हादसाजानकारी के अनुसार, आगे चल रहे ट्रक का टायर पंचर हो गया था, जिसके कारण चालक उसे सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदल रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर का नियंत्रण बिगड़ गया और वह खड़े ट्रक से जा टकराया. टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उसका चालक अजय पाल (निवासी मिर्जापुर) केबिन में फंस गया, जबकि सहयोगी चालक महेंद्र को मामूली चोटें आईं. हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची.Also Read: वाराणसी के कई घरों को अपना LPG कनेक्शन करना होगा सरेंडर, जान लें वजहकाफी मशक्कत के बाद घायल चालक अजय पाल को केबिन से बाहर निकाला जा सका. उसके पैरों में गंभीर चोटें आई थीं. उसे तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मिर्जामुराद पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.https://www.youtube.com/watch?v=xHEC1SsV8Ks
