वाराणसी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने वरुणा नदी में की सफाई

वाराणसी : कांग्रेस पार्टी ने रविवार को वरुण नदी के किनारे स्थित शास्त्री घाट पर संविधान संवाद रैली का आयोजन किया था. जहां कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता गण मौजूद थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में वरुणा नदी के पूजन का कार्य किया गया. पूजन के दौरान वरुणा नदी में बहते मल जल और गंदगी की स्थिति को देख कर कांग्रेस नेताओं को बहुत पीड़ा हुई और मन आहत हुआ. उसी कड़ी में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वरुणा नदी में सफाई अभियान चलाया. इस दौरान बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

सफाई करने के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय ने कहा कि उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर हम सभी NSUI के साथी गण वरुणा नदी की सफाई का कार्य करने को प्रेरित हुए.

जहां काशी देश के प्रधानमंत्री व वाराणसी के सांसद नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और उस काशी में गंगा और वरुणा नदी के सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए का घपला किया गया है. अभी विगत दिनों वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी और उत्तरी विधानसभा के विधायक रवींद्र जायसवाल द्वारा ये बोला गया था कि माँ वरुणा में ड्रोन द्वारा दवाई का छिड़काव करेंगे पर ये सारी बातें सिर्फ जुमला साबित हुई. हम सब एनएसयूआई के साथी वरुणा नदी की सफाई करने का कार्यक्रम और आगे भी करते रहेंगे क्योंकि वरुणा नदी वाराणसी की पहचान है.
ALSO READ : वाराणसी में फलों के राजा की आवक, लगन सीजन में बहुत है डिमांड
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय, उपाध्यक्ष संदीप पाल,जिलाध्यक्ष शशांक शेखर,आशु पाण्डेय,जतीन पटेल,सुमित सिंह,विनोद यादव,आशु गौतम आदि लोग उपस्थित रहे.


