Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ किसान हित में कार्य करे- सूर्य प्रताप शाही

अधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ किसान हित में कार्य करे- सूर्य प्रताप शाही
Mar 20, 2026, 01:03 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा, अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार मेें कृषि विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की वित्तीय प्रगति विषयक मण्डल एवं जनपद स्तर के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल के साथ-साथ उप कृषि निदेशक (शोध), उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी, चन्दौली, गाजीपुर, भूमि संरक्षण अधिकारी, वाराणसी/चन्दौली, सहायक निदेशक (मृ0प0/क0)मृ0प0 प्रयोगशाला, जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं उर्वरक विश्लेषक, प्रयोगशाला द्वारा प्रतिभाग किया गया.


द


कृषि मंत्री द्वारा जायद 2026 के अन्तर्गत जनपद चन्दौली को हाइब्रिड मक्का 10 कुं0 लक्ष्य के सापेक्ष 5.2कुं0, जनपद गाजीपुर 2.00 कुं0 लक्ष्य के सापेक्ष 1 कुं0 का वितरण किया गया पाया, जिसे शत-प्रतिशत वितरण कराए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा उर्द एवं मूंग बीज वितरण की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उर्दू एवं मूंग बीज की यदि आवश्यकता हो तो अपनी-अपनी मांग तत्काल निदेशालय प्रेषित करें तथा उर्द एवं मूंग के मिनीकिट एवं गन्ना अंतःफसली के अंतर्गत जिन किसानों को निशुल्क उर्द मूंग के बीज वितरण किए गए है.


प


आगामी दिनों में स्थलीय निरीक्षण किए जाने की अपेक्षा की गई है। कृषि मंत्री द्वारा एग्री जंक्शन, ऑयल सीड्स एण्ड ऑयल पाम, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना नेचुरल फार्मिंग योजना, जिप्सम, किसान पाठशाला योजना, इनसीटू योजना, उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम, उ0प्र0 दलहन बीज मिनीकिट वितरण, पी0के0वी0 वाई, तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, ने0मि0 आन ए0ए0 एण्ड टेक्नोलॉजी, नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एन0ई0जी0पी0ए0 एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत आवंटित धनराशि के सापेक्ष वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त योजनाओं में आवंटित धनराशि का भली-भॉति अनुश्रवण कर लें तथा जिन योजनाओं में आवंटित धनराशि के सापेक्ष वित्तीय प्रगति कम है उसका शत-प्रतिशत व्यय किया जाना सुनिश्चित करें.


ग


जिन योजनाओं में भौतिक पूर्ति के सापेक्ष बजट अप्राप्त/कम है उन योजनाओं में तत्काल बजट की मांग करते हुए शत-प्रतिशत व्यय किया जाए। साथ ही निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति में कुछ ही दिन अवशेष है सभी अधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ किसान हित में कार्य करे जिन योजनाओं में किसी भी प्रकार की लाइबिलिटी अवशेष होगी या निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आवंटित बजट का उपभोग समय से नहीं होगा। सम्बन्धित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके वेतन से वसूली किया जाएगा. फार्मर रजिस्ट्री के अन्तर्गत जनपद वाराणसी द्वारा कुल लक्ष्य-225797 के सापेक्ष, 156103 की पूर्ति, जनपद चन्दौली कुल लक्ष्य-235989 के सापेक्ष 172438 की पूर्ति एवं जनपद गाजीपुर कुल लक्ष्य-473074 के सापेक्ष, 322527 की किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई गई है जिसे शत-प्रतिशत पूर्ति कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया, क्योंकि भविष्य में इसी के आधार पर कृषकों एवं अन्य कृषि निवेश वितरित किए जाएगें.


यह भी पढ़ें: BHU में पेड़ काटे जाने के मामले में NGT ने जारी किया नोटिस, मांगा चार सप्‍ताह में जवाब


बैठक के दोैरान समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद एवं मण्डल स्तर पर संचालित समस्त योजनाओं के अन्तर्गत बीज एवं कृषि यंत्रों पर देय अनुदान के सम्बन्ध में कृषकों के प्रचार-प्रसार कराते रहें तथा न्याय पंचायत स्तरीय/विकास खण्ड स्तरीय/जनपद स्तरीय/मण्डल स्तरीय गोष्ठियों में क्षेत्रीय माननीय जन प्रतिनिधियों को विशेष रूप से प्रतिभाग कराया जाए। माह अप्रैल-2026 में के0सी0सी0 का अभियान चला कर अधिक से अधिक कृषकों को आच्छादित कराएं साथ ही रवि में जिन किसानों ने केसीसी बनवाया था यदि उनका प्रीमियम की कटौती प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत नहीं हुई है तो इसका सत्यापन कराया जाए यदि किसान ने आप डाउट नहीं किया है तो ऐसी स्थिति में संबंधित बैंक के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए जनपद में स्थापित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र से सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने प्रक्षेत्रों की गहन समीक्षा करते हुए गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन का कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें तथा समस्त जनपदीय एवं मण्डलीय अधिकारी दैनंदिनी आगामी खरीफ-2026-27 में अनिवार्य रूप से भरें, जिसका अनुश्रवण भविष्य में किया जा सकता है।

बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका शाखा द्वारा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र (TTC) के ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञ एजीएम एंड डीआरएम श्री आनंद लखमानी और शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका श्री दिनेश कुमार द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (RSP), कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यशाला में बरेका के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना रहा।इस अवसर पर प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र श्री सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी - कर्मशाला श्री पीयूष मिंज,सहायक कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राम प्रवेश यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ALSO READ:एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.